Category Archives: क्राइम

नशा करके बिना लाइसेंस ट्रक चलाने पर भुगतना पड़ा 35 हजार रुपए अर्थदंड

Last Updated:  Saturday, October 9, 2021  2:34 pm

इंदौर : इंदौर यातयात पुलिस ने शराब पीकर अनियंत्रित रूप से ट्रक चलाने वाले चालक को पकड़कर 35 हजार रुपए अर्थदंड आरोपित किया है।बताया जाता है कि चालक शराब के नशे में बिना लाइसेंस ट्रक चला रहा था, जिससे जान- माल के नुकसान की आशंका बन गई थी।पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात सत्य साईं चौराहे की ओर से एक आइशर MP09GE3412 तेज गति में अनियंत्रित रूप से आ रही थी, जिसे पुलिस ने रोका। चालक नशा करके बिना लाइसेंस ट्रक और पढ़े

किन्नर जोया और उसके दो साथियों ने सेल्स डायरेक्टर के साथ लूट व हत्या की वारदात को दिया था अंजाम

Last Updated:  Saturday,   10:34 am

इंदौर : बुधवार देर रात लसूड़िया थाना क्षेत्र में रियल स्टेट कम्पनी के सेल्स डायरेक्टर देवांशु मिश्रा की चाकू से हमला कर की गई हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस मामले में किन्नर और उसके दो साथियों को बन्दी बना लिया है। किन्नर जोया ने ही अपने साथियों के साथ देवांशु पर चाकू से हमला किया था, जिससे देवांशु की मौत हो गई थी। पहले हत्या का शक मृतक देवांशु के मित्र सतीश पर जताया जा रहा और पढ़े

टायर व्यापारी को गोली मारने वाली गैंग का खुलासा, 4 बदमाश गिरफ्तार

Last Updated:  Friday, October 8, 2021  9:06 pm

इन्दौर : लसुडिया थाना क्षेत्र में टायर व्यापारी को गोली मारने वाली गैंग का बांणगंगा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गैंग के 04 हथियार बंद बदमाशों को कालिंदी गोल्ड के घर में डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार किया गया है। डीआईजी शहर मनीष कपूरिया ने प्रेस वार्ता के जरिए ये जानकारी दी।उन्होंने बताया कि बदमाशों से दो अवैध देशी पिस्टल, टामी, कटर, हथौडी व मोटरसाईकिलें जब्त की गई हैं। इन बदमाशों को बाणगंगा थाना क्षेत्र के ग्राम भाँगया के महाराणा और पढ़े

मुम्बई पोर्ट पर डीआरआई का छापा, 25 किलो हेरोइन बरामद, एक कारोबारी को लिया हिरासत में

Last Updated:  Friday,   9:01 pm

मुंबई : क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में चल रही कार्रवाई के बीच राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम ने मुंबई पोर्ट पर छापा मारा। यहां एक कंटेनर से 25 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस ड्रग्स की कीमत तकरीबन 125 करोड़ बताई जा रही है। DRI की मुंबई इकाई द्वारा की गई छापेमारी के बाद नवी मुंबई के 62 वर्षीय व्यवसायी जयेश संघवी को अरेस्ट किया गया है। यह ईरान से मूंगफली तेल की एक खेप में इस और पढ़े

पबजी खेलने के शौक ने बनाया लुटेरा, दो नाबालिग गिरफ्तार

Last Updated:  Friday,   8:44 pm

इंदौर : पबजी खेलने के लिए मोबाइल और बैग लूटने वाली गैंग के दो अपचारी बालक विजय नगर पुलिस की गिरफ़्त में आए हैं। आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल, 2 बैग और 2 हज़ार रुपए नगदी सहित घटनाओं में प्रयुक्त 4 बाइक बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपी, ऑफिस आने जाने वाली युवतियों व महिलाओं को निशाना बनाते थे। पूछताछ में आरोपियों ने थाना विजय नगर, पलासिया,संयोगितागंज और भंवरकुआ क्षेत्र में मोबाइल व बैग छीनने की करीब एक और पढ़े

रीवा में तीन वर्षीय बच्ची के साथ ममेरे भाई ने ही किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  Friday,   4:42 am

रीवा : तीन वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की घिनौनी घटना रीवा में सामने आई है। आरोपी नाबालिग होकर मासूम का रिश्ते में ममेरा भाई लगता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मां के साथ सोई बच्ची को उठाकर ले गया दुष्कर्मी। बलात्कार की ये घटना रीवा जिले के जनेऊ थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार 3 साल की मासूम बच्ची अपनी मां के साथ घर में सोई हुई थी, इसी बीच आरोपी मौके का और पढ़े

दो नाबालिग सहित 5 आरोपी डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार, हथियार, चोरी के वाहन और मोबाइल बरामद

Last Updated:  Wednesday, October 6, 2021  9:45 pm

इंदौर : हीरानगर पुलिस ने डकैती की योजना बनाते 5 आरोपियों को बन्दी बनाया। इनमें दो नाबालिग थे। उनके कब्जे से देशी पिस्टल, कारतूस, अन्य हथियार, चोरी के वाहन और मोबाइल जब्त किए गए हैं।पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एम. आर. 10 ब्रिज के पास कुछ लोग बैठकर तलवार, चाकू, देशी पिस्टल एवं अन्य सामग्री के साथ पेट्रोल पंप को लूटने की साजिश रच रहे हैं। उक्त सूचना पर थाना हीरानगर पुलिस टीम मौके पर और पढ़े

अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त 3 बदमाश व 4 सिकलीगर गिरफ्तार, 10 पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद

Last Updated:  Tuesday, October 5, 2021  5:23 pm

इंदौर : अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 3 आरोपी पुलिस थाना तेजाजीनगर की गिरफ्त में आए हैं। आरोपियों से 10 देशी पिस्टल ,06 जिन्दा कारतुस व हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पकड़े गए बदमाश बैंक खातों में एडवांस पैसा लेकर हथियार सप्लाई करते थे।इन्हें हथियार सप्लाय करने वाले 4 सिकलीगरों को भी पकड़ा गया है। मुखबिर से मिली सूचना पर तेजाजी नगर पुलिस ने कैलोद करताल फाटा बायपास रोड इंदौर पर लिफ्ट के लिए वाहनों की तलाश और पढ़े

ब्रांडेड कम्पनियों के नकली गैस रेगुलेटर बेचने वाले दो बदमाश पकड़े गए, सैकड़ों नकली रेगुलेटर बरामद

Last Updated:  Tuesday,   5:11 pm

इंदौर : क्राइम ब्रांच द्वारा नकली गैस रेग्यूलेटर बेचने वाले पर छापामार कार्रवाई की गई। खाद्य विभाग और थाना छोटी ग्वालटोली व थाना पंढरीनाथ पुलिस भी कार्रवाई में शामिल हुए। इस दौरान दो आरोपी सहित ब्राण्डेड कम्पनी के 385 नग नकली गैस रेग्यूलेटर (कीमत करीब 57,750/- रूपए जब्त किए गए। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी की थाना छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में नसिया रोड स्थित गुजराती कॉलेज के पास आरोपी राजेश जैन पिता खुशरंगलाल जैन द्वारा नकली गैस रेग्यूलेटर बनाकर और पढ़े

नकली गुटखा बनाने वाली फैक्टरी को माल सप्लाय करने वाला फरार आरोपी पकड़ाया

Last Updated:  Monday, October 4, 2021  4:28 pm

इंदौर : थाना क्राइम ब्रांच पुलिस ने नकली गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री के फरार आरोपी को बन्दी बनाया है। पकड़ा गया आऱोपी, ब्रांडेड कंपनी विमल के छपे हुए रोल व खाली रेपर और कच्चा रॉ–मटेरियल सप्लाई करता था। क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी की बाणगंगा थाना क्षेत्र में थाना क्राईम ब्रांच इंदौर के अपराध क्र 24/21 में फरार आरोपी योगेश तलगैय्या पिता गोविन्द तलगैय्या निवासी भागीरथपुरा इंदौर अपने गोडाउन पर आया है। इस पर क्राइम ब्रांच की और पढ़े