Category Archives: क्राइम

राशन की दुकान का चांवल खरीदकर मिलों को बेचनेवाले दो आरोपी पकड़ाए, मिल मालिक, मैनेजर सहित 8 पर प्रकरण दर्ज

Last Updated:  Thursday, September 30, 2021  4:25 pm

इंदौर : राशन माफिया के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने खाद्य विभाग एवं थाना आजाद नगर पुलिस के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टाटा एस लोडिंग गाड़ी सहित राशन दुकान का 20 क्विंटल चावल, जिसकी कीमत कीमत 4.2 लाख रुपए है, जब्त किया गया। अवैध रूप से उचित मूल्य की दुकानों से कम दामों में चांवल खरीदकर खुले बाजार में ऊंचे दामों में बेचा जाता था। इस मामले में लोडिंग वाहन के ड्राइवर- कंडक्टर व नेमावर रोड स्थित मिल और पढ़े

इंदौर व धार में नकली गुटका फैक्ट्री पर छापा, 1 करोड़ से अधिक का माल जब्त, 6 गिरफ्तार

Last Updated:  Thursday,   4:23 pm

इंदौर : नकली गुटखा, पान मसाला बनाने वाली दो फैक्ट्रियों पर क्राइम ब्रांच इंदौर ने छापामार कार्रवाई कर 01 करोड से अधिक का माल जब्त किया है। इन फ़ैक्टरियों में नकली माल का उपयोग कर ब्रांडेड कम्पनियों के पान मसाला पाउच में पैकिंग कर बेचा जाता था। धार में भी इस तरह की फैक्ट्री चलाई जा रही थी। 6 आरोपी गिरफ्तार। एसपी पूर्व आशुतोष बागरी और एएसपी गुरुप्रसाद पाराशर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में 04 और पढ़े

राजस्थान से लड़की को भगाकर लाए युवक को लिया हिरासत में, युवक के खिलाफ दर्ज है अपहरण का मामला

Last Updated:  Thursday,   4:15 pm

इंदौर : राजस्थान से लड़की को भगाकर इंदौर जिला न्यायालय में शादी करने पहुंचे युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। लड़की को उसके परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।बताया जा रहा है कि महबूब पिता राजू खान निवासी धन्नासर तहसील रावतसर जिला हनुमानगढ़ राजस्थान का निवासी है, जो अपने पड़ोस में रहने वाली हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर भगा कर लाया था। थाना रावतसर में लड़के के खिलाफ अपराध क्रमांक 489/21 धारा 363,366 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना और पढ़े

देपालपुर में ज्वेलरी की दुकान से लाखों के जेवरात उड़ाने वाला बदमाश गिरफ्तार, ईरानी गैंग से है ताल्लुक

Last Updated:  Thursday,   4:13 pm

इंदौर : ज्वैलर्स के यहॉ से सोना चोरी करने वाली ईरानी गैंग के आरोपी को पुलिस थाना देपालपुर ने गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के क़ब्ज़े से 96.60 ग्राम के करीब साढ़े चार लाख रुपये के सोने के जेवर जब्त किए हैं। देपालपुर के मेन बाजार स्थित श्रीनाथ ज्वेलर्स की दुकान में ग्राहक बनकर आए व्यक्ति ने दुकानदार को बातों में उलझाकर प्लास्टिक की डिब्बी जिसमे सोने की नथ कुल कीमत 539546/- रुपये थी, चुराकर ले गया।कस्बा देपालपुर और पढ़े

मिलावटी दूध से भरा साँची का टैंकर जब्त, चालक- परिचालक गिरफ्तार

Last Updated:  Wednesday, September 29, 2021  5:25 am

इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर, थाना लसुडिया एवं साँची दुग्ध संघ की संयुक्त कार्रवाई में साँची के टेंकर में भरा अमानक दूध करीब 16000 लीटर, जब्त किया गया। जब्त दूध की कीमत 5 लाख रुपए बताई गई है।साँची टैंकर के चालक व ड्रायवर रास्ते में ही असली दूध को खाली कर उसकी जगह मिलावटी दूध साँची प्लांट मे पहुँचाते थे। टैंकर के चालक व कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। क्राइम ब्रांच की टीम को साँची दुग्ध संघ के और पढ़े

रीवा जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर शाकिर चाचा पर जेल में किया गया हमला

Last Updated:  Tuesday, September 28, 2021  5:47 am

रीवा : कुख्यात गैंगस्टर शाकिर चाचा पर जेल में हमला किया गया है। हमला करने वाले कैदी इंदौर के ही बदमाश बताए गए हैं।रीवा थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि गुंडे शाकिर चाचा पर रीवा सेंट्रल जेल में ही बंद रोशन सिंह गुर्जर और खालिद पिता ताज मोहम्मद ने दाड़ी बनाने वाली ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में शाकिर घायल हो गया, उसका प्राथमिक उपचार कराया गया है। जानकारी के अनुसार गैंगस्टर व और पढ़े

पलसीकर कॉलोनी स्थित फर्म पर छापा, अमानक होने की आशंका में पाम तेल सहित अन्य खाद्य पदार्थ किए जब्त

Last Updated:  Tuesday,   5:44 am

क्राइम ब्रांच, खाद्य विभाग और थाना जूनी इंदौर की संयुक्त कार्रवाई में गुरूकृपा ट्रेडिंग फर्म मे अमानक खाद्य पदार्थ को लेकर छापामार कार्रवाई की गई ।पलसीकर कॉलोनी, जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित उक्त फर्म से 1200 किलो काली मिर्च, 50 किलो खसखस व पाँम तेल 30 लीटर सहित कुल 5 लाख रुपए कीमत के अमानक स्तर के खाद्य पदार्थ जब्त किए गए।अपर कलेक्टर अभय बेडेकर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम ब्रांच) इंदौर गुरू प्रसाद पाराशर के निर्देशन में इस कार्रवाई और पढ़े

पिपल्याराव में भूमाफिया द्वारा बेची गई मन्दिर की जमीन को कराया मुक्त, अवैध निर्माण तोड़े गए

Last Updated:  Monday, September 27, 2021  2:02 pm

इंदौर : एंटी माफिया अभियान के तहत, सोमवार को दूसरी कार्रवाई पिपल्याराव में भूमाफिया के खिलाफ की गई। यहांशासकीय मंदिर की भूमि पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। ये निर्माण शासकीय गुटकेश्वर महादेव मंदिर की भूमि पर किया गया था। अवैध निर्माण की शिकायत पर कलेक्टर इन्दौर द्वारा भूमाफिया के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज कराया गया था। मन्दिर की जमीन पर प्लॉट काटकर बेच दिए थे। पुलिस थाना भँवरकुआं क्षेत्र के पिपलियाराव में सर्वे नं. 393 रकबा 1.263 और पढ़े

आईपीएल के मैच पर चलाया जा रहा ऑनलाइन सट्टा पकड़ाया, नकदी व उपकरण सहित करोड़ों का हिसाब- किताब जब्त

Last Updated:  Sunday, September 26, 2021  7:30 pm

इंदौर : आनलाइन क्रिकेट का सट्टा चलाने वाले आरोपियों को क्राइम ब्राँच इंदौर व थाना तिलक नगर की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया। सटोरियों से 01 लैपटॉप, की बोर्ड , 20 मोबाइल हैडसेट ,एक कम्युनिकेटर , एक वायफाय डिवाइस , एक स्पीकर , नकदी व करोड़ों का हिसाब किताब जब्त किया गया है।पकड़े गए आरोपी दिल्ली कैपिटल व राजस्थान रायल के मैच पर सट्टा लगा रहे थे। तिलक नगर थाना क्षेत्र में चल रहा था सट्टा। क्राइम ब्रांच की और पढ़े

सोया तेल की फर्म पर मारा गया छापा, मिलावटी होने की आशंका में हजारों लीटर तेल किया गया जब्त

Last Updated:  Sunday,   7:25 pm

इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने खाद्य विभाग के साथ सोयाबीन, सोयास्टार, वनस्पति फारचून तेल की फर्म पर छापामार कार्रवाई की।इस दौरान नमूने लेने के साथ करीब 3000 लीटर तेल नकली/अमानक होने की आशंका में जब्त किया गया। क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अर्थव इंटरप्राइजेज एवं चिराग इंटर प्राइजेज में लम्बे समय से अमानक स्तर के मिलावटी खाद्य तेल का निर्माण,पेकिंग और भंडारण कर उसका विक्रय किया जा रहा है। जन स्वास्थ के साथ और पढ़े