Category Archives: क्राइम

एनसीबी ने बरामद किया डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक का गांजा, दो आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  Monday, August 16, 2021  6:33 pm

इंदौर : एनसीबी की जोनल यूनिट ने एक ट्रक से 1376 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है l यह अब तक की आठवीं बड़ी कार्रवाई थी। यह खेप आंध्र प्रदेश से उज्जैन के लिए लाई जा रही थी। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गांजा आंध्र प्रदेश से मुर्गी दाने के नाम पर तराना लाया गया था। आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। बताया और पढ़े

इंदौर के नायता मुंडला इलाके में देश विरोधी नारे लगाए जाने से गरमाया माहौल, मारपीट व तोड़फोड़ में कई वाहनों को हुआ नुकसान

Last Updated:  Monday,   12:32 am

इंदौर : स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने के दौरान इंदौर के बाहरी तेजाजी नगर इलाके में तालिबानी मानसिकता के कतिपय लोगों द्वारा देश विरोधी नारे लगाए जाने से माहौल गरमा गया। दूसरे पक्ष ने नारेबाजी पर आपत्ति जताई तो नारे लगा रहे लोग हिंसा पर उतर आए। इस दौरान एक दुकान और वाहनों में तोड़फोड़ की गई। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर भेजा गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई गई है। मामला दर्ज कर कुछ दंगाइयों को और पढ़े

अच्छे आचरण से समाज के सामने पेश करें मिसाल, केंद्रीय जेल से रिहा हुए कैदियों को गृहमंत्री ने दी नसीहत

Last Updated:  Sunday, August 15, 2021  8:26 pm

इंदौर : “एक पल की गलती, लंबे समय तक पश्चाताप बनके रहती है, लेकिन इससे हमें आने वाले जीवन के लिए उम्मीदों की कल्पना नहीं छोड़नी चाहिए। अच्छे आचरण, अभ्यास और संस्कार के द्वारा हमें आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन समाज में एक नया उदाहरण पेश करने का संकल्प लेना चाहिए। इसी उद्देश्य को सार्थक रूप देने के लिए प्रदेश भर में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों को रिहा किया जा रहा है। मुझे उम्मीद है और पढ़े

स्वयंसेवी संस्था ने पुलिसकर्मी व उनके बच्चों की सुरक्षा के लिए भेंट किए सर्जिकल मास्क

Last Updated:  Saturday, August 14, 2021  7:02 pm

इन्दौर : कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए, इन्दौर पुलिस ने चुनौतियों से जूझते हुए कठिन ड्यूटी को अंजाम दिया है। पुलिस को इस काम में सहयोग देने के लिए सामाजिक संस्थाएं व एनजीओ भी अपने-अपने स्तर पर इस संकट के समय में आगे आकर अपना योगदान दे रहे हैं। इसी कड़ी में द राइजिंग वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा इंदौर डीआईजी ऑफिस में एक कार्यक्रम के दौरान अति पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इंदौर मनिषा पाठक सोनी की विशेष उपस्थिति और पढ़े

दुष्कर्म के मामले में फरार इनामी आरोपी को राऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Last Updated:  Saturday,   6:56 pm

इंदौर : जिले की थाना राऊ पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के मामले में फऱार 5000 रू. के इनामी आरोपी को गिरफ़्तार किया है। पुलिस थाना राऊ पर दिनांक 31 जुलाई 2021 को पीडिता ने रिपोर्ट की थी कि वह पिछले साल 2020 में मायके गयी थी। वहां उसकी मुकेश नामक व्यक्ति से जान पहचान हुई थी, उसके बाद से मुकेश का घर पर भी भाई की हैसियत से आना जाना होने लगा। इसी दौरान मुकेश ने मुझे विश्वास में और पढ़े

धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी को किशनगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

Last Updated:  Saturday,   6:52 pm

इन्दौर : थाना किशनगंज को धोखाधडी के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।पुलिस थाना किशनगंज पर दिनांक 15.06.21 को फरियादी मनोज उर्फ भरत पिता जगदीश वर्मा उम्र 44 साल निवासी 33 मेन स्ट्रीट महू ने भारत भूषण उर्फ भोला पिता नंदकिशोर शर्मा निवासी उमरिया और फिरोज उर्फ गब्बर पिता निजामुद्दीन उम्र 40 साल निवासी 169 टाल मोहल्ला महू के विरूद्ध मकान दिलाने के नाम पर धोखाधडी व अमानत में खयानत करने संबंधी रिपोर्ट करने और पढ़े

दुकानों में हाथ साफ करने वाले 3 आरोपी पकड़ाए, हजारों का माल बरामद

Last Updated:  Saturday,   6:47 pm

इंदौर : दुकान मे चोरी करनें वालें 03 आरोपियों को सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने बन्दी बनाया है। आरोपियों के कब्जें से 60 पेटी क्राकरी का सामान बरामद किया गया है।हुलिए और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़े गए आरोपियों के नाम शैलेष पिता दुर्योधन इंगले उम्र 20 साल निवासी बुद्ध नगर, पुरूषोत्तम पिता मनोहर मोरे उम्र 20 साल निवासी 92 बुद्ध नगर और जगदीश पिता सीताराम जोशी उम्र 57 साल निवासी 237/4 नेहरू नगर इन्दौर बताया गया है। पूछताछ करनें और पढ़े

पैथोलॉजी लैब में लाखों का गबन करने वाले नौकर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Last Updated:  Saturday,   12:15 am

इंदौर : तिलक नगर पुलिस ने एक महिला डॉक्टर की शिकायत पर पैथोलॉजी के नौकर द्वारा किए गए 21 लाख रुपए के गबन के मामले में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी डॉ. शिखा घनघोरिया निवासी एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अमन डायग्नोस्टिक स्कीम नंबर 94 मे कंसलटेंट और प्रबंधक की कार्य के पद पर पदस्थ हैं। मेरी व्यस्तता के कारण नौकर मोहित पिता जयकुमार जैन 29 साल निवासी बख्तावर राम और पढ़े

खाली जमीन से बरामद हुआ नरकंकाल, पुलिस कर रही जांच पड़ताल

Last Updated:  Friday, August 13, 2021  9:05 pm

इंदौर : एरोड्रम थान क्षेत्र में एक नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार बांगड़दा स्थित नरीमन पॉइंट के पास खाली जमीन पर कंकाल पड़ा होने की सूचना चौकीदार घनश्याम ने यशवंत सिंह राजपूत को दी राजपूत ने पुलिस को खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर नर कंकाल को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया। है। एएसआई नितिन सिसोदिया के मुताबिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि कंकाल किसका है। एरोड्रम और पढ़े

मासूम बालक को अगवा कर 1करोड़ की फिरौती मांगने की योजना बना रहा आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में

Last Updated:  Friday,   9:00 pm

इंदौर : हीरानगर पुलिस ने 10 साल के बालक का अपहरण कर एक करोड़ की फिरौती मांगने की योजना बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जय वीर सिंह भदोरिया को मुखबिर से सूचना मिली कि भानगढ़ में रहने वाले राजवर्धन सिंह (बदला हुआ नाम) के 10 वर्षीय बेटे का अपहरण कर एक करोड़ की फिरौती वसूलने की साजिश रची जा रही है। एएसपी भदोरिया के निर्देश पर एक टीम गठित की गई। थाना प्रभारी अभय नेमा और पढ़े