Category Archives: क्राइम

अवैध शराब बेचने वाली तीन महिलाओं सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की अवैध शराब की गई जब्त

Last Updated:  Tuesday, March 30, 2021  8:56 pm

इंदौर : ड्राय डे पर अवैध शराब का विक्रय करने वाले 6 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने बन्दी बनाया है। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। आरोपियों से अवैध शराब की 43 पेटी (देशी व विदेशी शराब) कुल कीमत करीबन 3,13,100 /- की बरामद की गई है। क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना लसुडिया क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध शराब बेची जा रही है।इस सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर के बताए स्थान की और पढ़े

जबरेश्वर महादेव मंदिर से छत्र व मुकुट चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, जमीन से गाड़कर रखा था चुराया हुआ सामान

Last Updated:  Tuesday,   4:24 pm

इंदौर : सराफा थाना क्षेत्र में मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।आरोपी से चोरी किया गया छत्र व मुकुट बरामद किया गया है।बताया जाता है कि आरोपी ने चोरी किए मुकुट व छत्र को जमीन में गाड़ कर छुपा रखा था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना सराफा पर 25/03 /2021 को जबरेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी द्वारा सूचना दी गई थीं कि रात में कोई अज्ञात व्यक्ति मंदिर के गेट का सरिया और पढ़े

अरविंद सोनी हत्याकांड में एक आरक्षक को लिया गया हिरासत में

Last Updated:  Tuesday,   4:22 pm

इंदौर : 2 दिन पूर्व खुडैल थाना क्षेत्र के सनावदिया में सराफा कारोबारी के बेटे के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने शिप्रा थाना के एक कॉन्स्टेबल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।एसपी महेश चन्द्र जैन ने बताया कि इस पूरे मामले में अब तक जो तथ्य सामने आए है, उसके मुताबिक मृतक अरविंद सोनी उसके दोस्त कृष्णा के साथ अपनी मर्जी से कार में बैठकर पार्टी मनाने के लिए खुडैल क्षेत्र में गया था । और पढ़े

अवैध देशी पिस्टल व कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  Tuesday,   4:36 am

इंदौर : अवैध हथियार रखने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने अन्नपूर्णा व द्वारकापुरी पुलिस की मदद से बन्दी बनाया है आरोपियों के कब्जे से दो देशी पिस्टल व एक कारतूस बरामद हुआ है। क्राइम ब्रांच को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक लड़का हल्के नीले रंग की टी शर्ट व जींस पहने सुदामा नगर सर्विस रोड पर लक्ष्मण सिंह गौड़ गेट के पास अवैध पिस्टल लिए बैठा है। इसपर क्राइम ब्रांच की टीम ने अन्नपूर्णा पुलिस को साथ और पढ़े

वाहन चोर गिरोह पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 5 मोटरसाइकिल बरामद

Last Updated:  Tuesday,   4:34 am

इंदौर : क्राइम ब्रांच ने मल्हारगंज पुलिस के सहयोग से वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 05 मोटरसायकल बरामद की गई है।आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी की वारदातें करते थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों के नाम पंचशील नगर एरोड्रम में रहने वाले विष्णु उर्फ विक्रम पिता रामा पुरी उम्र 26 साल नि. ग्राम और पढ़े

निसरपुर चौकी प्रभारी दो लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Last Updated:  Monday, March 29, 2021  2:07 pm

इंदौर : लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी प्रभारी को रिश्वत लेते पकड़ा है। टीम ने निसरपुर चौकी प्रभारी नरपत सिंह जमरा को दो लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने एक प्रकरण के निराकरण को लेकर यह रिश्वत मांगी थी। मामला धार जिले के कुक्षी थाना क्षेत्र का है। 6 लाख मांगे दो लाख में सौदा तय। बताया गया है कि चौकी प्रभारी नरपत सिंह जमरा ने फरियादी पुष्पेंद्र और पढ़े

सूदखोरों के हौसले बुलंद, सराफा कारोबारी के बेटे को अगवा कर की हत्या

Last Updated:  Sunday, March 28, 2021  5:08 pm

इंदौर : सूदखोरों का आतंक इंदौर में इस हद तक बढ़ गया है कि वे लोगों की जान लेने पर उतारू हो गए हैं। मूल से कई गुना अधिक ब्याज के रूप में वसूलने के बाद भी ये सूदखोर कर्ज लेनेवाले को जीने नहीं देते। सैकड़ों लोग सूदखोरों के आतंक से डरकर आत्महत्या कर बैठते हैं। गुंडों को पालने वाले इन सूदखोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वो मनमानी वसूली के लिए खुलेआम किसी को भी और पढ़े

एमडी ड्रग के साथ दो आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार, लाखों रुपए कीमत की ड्रग बरामद

Last Updated:  Saturday, March 27, 2021  5:07 pm

इंदौर : 150 ग्राम एम. डी. ड्रग्स (मेफेड्रॉन) के साथ 02 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने बन्दी बनाया है। ड्रग्स का सौदा करते समय क्राईम की टीम ने, आरोपियों को रंगे हाथ धर- दबोचा। आरोपी 05 हजार से 10 हजार रुपये प्रति ग्राम में करते थे ड्रग्स का विक्रय करते थे। उनके कब्जे से 15 लाख रुपए से अधिक कीमत की ड्रग्स और 2 दुपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं। मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को चिमनबाग मैदान में और पढ़े

दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पुरानी रंजिश में दिया गया वारदात को अंजाम, 4 आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  Saturday,   5:00 am

इंदौर : थाना बाणगंगा पुलिस नें 36 घंटे में दोहरे अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों ने करोलबाग के सामनें अर्पित खटे एवं गौरव मिश्रा की चाकुओँ से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों नें योजनाबद्ध तरीके से इस हत्याकांड को अंजाम दिया। 24 मार्च को दिया गया था दोहरे हत्याकांड को अंजाम। पुलिस को 24 मार्च को 2021 को करोलबाग के सामने कालिंदी गोल्ड रोड और पढ़े

गांजे की तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

Last Updated:  Thursday, March 25, 2021  5:33 pm

इंदौर : अवैध मादक पदार्थ गाँजे की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को अन्नपूर्णा पुलिस ने बन्दी बनाया है। आरोपियों के कब्जे से 550 ग्राम अवैध गाँजा बरामद किया गया।अन्नपूर्णा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्ति 1.अभिषेक पिता रामचंद्र उम्र 23 साल निवासी ग्राम आजमपुरा थाना भैरवगड जिला उज्जैन और 2. लोकेश पिता हिम्मत सिंह सेंगर उम्र 21 साल निवासी ग्राम असलावदा थाना इंगोरिया जिला उज्जैन, अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बेचने हेतु नीले रंग और पढ़े