Category Archives: क्राइम

मासूम बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या करनेवाले दरिंदे को सुनाई गई फांसी की सजा

Last Updated:  Monday, September 30, 2019  6:04 pm

इंदौर : मुंहबोली भांजी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले दरिंदे मामा हनी उर्फ कक्कू पिता राजेश अटवाल मूल निवासी मल्हारगढ़ जिला मंदसौर को विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) श्रीमती सवितासिंह की अदालत ने भादवि की धारा 376 के तहत फांसी सजा और 5 हजार रुपए के अर्थदंड से दण्डित किया है। इसी के साथ धारा 363, भादवि में 5 वर्ष के सश्रम कारावास व 2000 रूपये के अर्थदंड, धारा 366 भादवि में 7 वर्ष के सश्रम कारावास व और पढ़े

हनी ट्रैप मामला : 5 आरोपी महिलाओं में दो 1 अक्टूबर और तीन 30 सितम्बर तक पुलिस रिमांड पर

Last Updated:  Friday, September 27, 2019  1:58 pm

इंदौर : सत्ता के गलियारों में हड़कम्प मचाने वाले हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप मामले में आरोपी महिला आरती व मोनिका की पुलिस रिमांड पुनः 5 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। इसी के साथ न्यायिक हिरासत में जेल में बंद दोनों श्वेता और बरखा का भी 30 सितम्बर तक पुलिस रिमांड मंजूर किया गया है। बचाव पक्ष ने किया पुलिस रिमांड का विरोध शुक्रवार ( 27 सितम्बर ) को रिमांड अवधि खत्म होने के बाद पुलिस ने आरती व और पढ़े

आईटी इंजीनियर ने पत्नी व दो बच्चों के साथ की खुदकुशी…!

Last Updated:  Thursday, September 26, 2019  7:20 pm

इंदौर : खुड़ैल के क्रिसेंट वाटर पार्क से गुरुवार शाम पति- पत्नी व दो किशोर वय बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में मामला खुदकुशी का बताया गया है। आशंका है कि कोई जहरीली वस्तु खाकर परिवार के चारों सदस्यों ने आत्महत्या की। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। किराए से लिया था कमरा। क्रिसेंट वाटर पार्क में रिसोर्ट है जहां मेहमान किराए से कमरे लेकर रुकते सकते हैं। अपोलो डीबी सिटी और पढ़े

श्वेता की जमानत अर्जी पर सेशन कोर्ट में सुनवाई टली

Last Updated:  Wednesday, September 25, 2019  2:48 pm

इंदौर : न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हनी ट्रैप मामले की आरोपी श्वेता पति विजय की जमानत याचिका पर सेशन कोर्ट में बुधवार को सुनवाई नहीं हो पाई। मंगलवार को जेएमएफसी कोर्ट ने दोनों श्वेता और ओमप्रकाश की ओर से पेश किए गए जमानत आवेदन को खारिज कर दिया था। उसके तत्काल बाद श्वेता पति विजय के वकीलों ने सेशन कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल कर दी थी। उसपर बुधवार को सुनवाई होने वाली थी लेकिन पुलिस जांच को और पढ़े

24 घंटे में ही सरकार ने बदल दी एसआईटी

Last Updated:  Tuesday, September 24, 2019  4:16 pm

भोपाल : हनी ट्रैप मामले की जांच के लिए मप्र सरकार द्वारा गठित एसआईटी में 24 घंटे में ही बदलाव कर दिया गया है। पुरानी एसआईटी भंग कर नई गठित कर दी गई है। एडीजी इंटेलिजेंस संजीव शमी को एसआईटी की कमान सौंपी गई है। इंदौर एसएसपी सहित 12 अधिकारी शामिल। नए सिरे से गठित की गई एसआईटी में संजीव शमी के साथ एसएसपी इंदौर रुचि वर्धन मिश्र, सायबर सेल भोपाल के एसपी विकास शहवाल, सायबर सेल इंदौर के एसपी और पढ़े

हनी ट्रैप मामले में मोनिका बन सकती है सरकारी गवाह…!

Last Updated:  Tuesday,   4:11 pm

इंदौर : सत्ता के गलियारों में हड़कम्प मचा देने वाले बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में पुलिस ने नया ऐंगल जोड़ लिया हैं। उसने आरती, दोनों श्वेता, ओमप्रकाश और उनके कुछ अन्य सहयोगियों के खिलाफ मानव तस्करी का मामला भी दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि मुख्य आरोपी आरती की सहयोगी मोनिका के पिता की रिपोर्ट पर ये कायमी की गई है। एसएसपी इंदौर रुचि वर्धन मिश्र ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामला भोपाल और पढ़े

हनी ट्रैप मामले में तीन आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज

Last Updated:  Tuesday,   4:07 pm

इंदौर : बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में आरोपी श्वेता पति विजय, श्वेता पति स्वप्निल और ड्राइवर ओमप्रकाश की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई है। तीनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। अनुसंधान जारी होने से नहीं मिली जमानत। जिला लोक अभियोजन अधिकारी मोहम्मद अकरम शेख ने बताया कि हनी ट्रैप मामले में न्यायिक हिरासत में भेजी गई दो महिलाएं और एक पुरुष की जमानत अर्जी पर जेएमएफसी मनीष भट्ट की अदालत में सुनवाई हुई। पुलिस की और पढ़े

अब एसआईटी करेगी हनी ट्रैप मामले की जांच

Last Updated:  Monday, September 23, 2019  6:43 pm

भोपाल : बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले की जांच अब एसआईटी करेगी। मप्र सरकार ने सोमवार को इसका ऐलान किया। आईजी सीआईडी श्रीनिवास वर्मा एसआईटी के प्रमुख होंगे। मंगलवार से एसआईटी हनी ट्रैप मामले की जांच अपने हाथ में ले लेगी। इस मामले में हो रहे नित नए खुलासों से सत्ता के गलियारों में हड़कम्प मचा हुआ है। पक्ष- विपक्ष के कई बड़े नेता, जनप्रतिनिधि, आईएएस, आईपीएस अधिकारी, कारोबारी और रसूखदारों के साथ हनी ट्रैप मामले में पकड़ी गई आरोपी महिलाओं और पढ़े

हनी ट्रैप मामले के फरियादी निगम इंजीनियर हरभजन सिंह निलंबित

Last Updated:  Monday,   6:38 pm

इंदौर : बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले के फरियादी निगम इंजीनियर हरभजन सिंह को अंततः निलंबित कर दिया गया। सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद प्रभारी निगमायुक्त ने हरभजन सिंह का निलंबन आदेश जारी कर दिया। निलंबन संबंधी आदेश में साफ लिखा गया है कि हरभजन सिंह का आचरण मप्र सिविल सेवा नियम 1966 के प्रतिकूल पाया गया है। इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट द्वारा लोक सेवकों के लिए तय की गई गाइड लाइन के भी खिलाफ है। निलंबन अवधि और पढ़े

श्वेता की जमानत अर्जी पर नहीं हो सकी सुनवाई

Last Updated:  Monday,   6:32 pm

इंदौर : हनी ट्रैप मामले की न्यायिक हिरासत में जेल भेजी गई आरोपी श्वेता पति विजय की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई नही हो पाई। पुलिस द्वारा केस डायरी पेश नहीं किये जाने से सुनवाई एक दिन आगे बढ़ा दी गई। श्वेता के वकील ने केस डायरी पेश नहीं किये जाने पर आपत्ति भी दर्ज कराई। उनका कहना था कि पुलिस जानबूझकर मामले को लटकाना चाहती है इसलिए उसने केस डायरी पेश नहीं की। बाद में अदालत ने मंगलवार और पढ़े