Category Archives: क्राइम

हनी ट्रैप मामला: फिर बिगड़ी आरोपी आरती की तबियत, एमवायएच में किया भर्ती

Last Updated:  Monday, September 23, 2019  6:27 pm

इंदौर : हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप मामले की प्रमुख आरोपी आरती की तबियत सोमवार सुबह फिर बिगड़ने के बाद उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। रविवार को अदालत ने आरती व उसकी साथी मोनिका की पुलिस रिमांड 5 दिन के लिए बढ़ा दी थी। उसके बाद थाने ले जाते ही मोनिका बेहोश हो गई वहीं आरती ने भी तबियत खराब होने की शिकायत की थी। उसने खुद को प्रेग्नेंट होना भी बताया था और पढ़े

हनी ट्रैप मामले की आरोपी मोनिका थाने में हुई बेहोश, पुलिस पर लगाया था टॉर्चर करने का आरोप

Last Updated:  Sunday, September 22, 2019  3:38 pm

इंदौर : अदालत द्वारा हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप मामले में आरोपी आरती व मोनिका का पुलिस रिमांड 27 सितम्बर तक बढाए जाने के बाद थाने ले जाते ही आरोपी मोनिका बेहोश हो गई। इस पर उसे एमवायएच ले जाया गया जहां उसका उपचार किया गया। आरोपी आरती का भी मेडिकल परीक्षण कराया गया। अदालत में पुलिस पर टॉर्चर का लगाया था आरोप। आरोपी महिलाओं आरती व मोनिका ने रविवार शाम अदालत में पेश किए जाने पर जज के सामने पुलिस और पढ़े

हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप मामला : आरोपी आरती व मोनिका की 27 सितंबर तक बढ़ी पुलिस रिमांड

Last Updated:  Sunday,   3:00 pm

इंदौर : हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप मामले की प्रमुख आरोपी बनाई गई आरती दयाल और मोनिका यादव की पुलिस रिमांड 5 दिन और बढ़ा दी गई है। जबकि एक अन्य आरोपी ओमप्रकाश को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 27 सितंबर तक बढ़ी पुलिस रिमांड। हनी ट्रैप मामले में गिरफ्तार कर प्रमुख आरोपी बनाई गई आरती, मोनिका व उनके कार चालक ओमप्रकाश की रिमांड अवधि खत्म होने पर रविवार को पुलिस ने उन्हें जिला कोर्ट में जेएमएफसी अब्दुल्ला और पढ़े

हनीट्रैप मामले की तीन आरोपी महिलाओं को न्यायिक हिरासत

Last Updated:  Friday, September 20, 2019  4:31 pm

इंदौर : बहुचर्चित हाइप्रोफाइल हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार की गई 5 में से भोपाल निवासी तीन आरोपी महिलाओं को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भिजवा दिया है। पुलिस की रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग अदालत ने नहीं मानी। पुलिस ने सात दिन का मांगा था रिमांड। इंदौर नगर निगम के सिटी इंजीनियर हरभजन सिंह को जाल में फांसकर 3 करोड़ रुपए की मांग करने के मामले में पुलिस ने भोपाल निवासी श्वेता पति विजय जैन, श्वेता और पढ़े

हाइप्रोफाइल हनीट्रैप मामले में 5 महिलाओं सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने सौपा पुलिस रिमांड पर

Last Updated:  Thursday, September 19, 2019  3:56 pm

इंदौर : हनीट्रैप मामले के सभी 6 आरोपियों को अदालत ने 22 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है। आरोपी 5 महिलाएं व एक पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को दोपहर बाद अदालत में पेश किया था। नगर – निगम के अधिकारी को कर रहें थे ब्लैकमेल। इसके पूर्व एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र ने पत्रकार वार्ता के जरिये हनीट्रैप मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि फरियादी नगर निगम के अधिकारी हरभजन सिंह ने दो दिन और पढ़े

घर में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने की ढाई लाख की लूट

Last Updated:  Tuesday, September 10, 2019  8:31 am

इंदौर : शहर में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार तड़के एक रिटायर्ड एक्साइज अधिकारी के घर नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोला और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर गहने व नकदी सहित ढाई लाख का माल ले उड़े। लूट की ये वारदात खंडवा रोड पर बृज नयनी कॉलोनी में रहने वाले शील पटेल के घर हुई। एक्साइज विभाग से रिटायर्ड हुए श्री पटेल दो साल से यहां रह रहे हैं। देर रात खिड़की की ग्रिल उखाड़कर दो और पढ़े

सीहोर के समीप नाले में गिरी कार, 4 की मौत, एक लापता

Last Updated:  Monday, September 9, 2019  11:09 am

भोपाल : इंदौर- भोपाल हाइवे पर सीहोर जिले में एक कार हादसे का शिकार होकर नाले में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई जबकि एक अभी भी लापता है। सीहोर के ग्राम जताखेड़ा के समीप ये हादसा हुआ। सभी मृतक भोपाल के रहनेवाले हैं। बताया जाता है कि चारों युवक भोपाल के आशिमा मॉल के सामने स्थित एक कार शोरूम में काम करते थे। किसी काम से इंदौर आकर वे भोपाल लौट रहे और पढ़े

खड़ी कराई और जानलेवा हमले का आरोपी रासुका में निरुद्ध

Last Updated:  Friday, August 30, 2019  6:23 pm

इंदौर : अवैध वसूली और खड़ी कराई में लिप्त कुख्यात बदमाश नरेंद्र वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह खड़ी कराई को लेकर एक हम्माल पर जानलेवा हमले के मामले में वांछित था। उसपर 10 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था। आरोपी को रासुका में निरुद्ध कर भोपाल केंद्रीय जेल भेजा गया है। आरोपी नरेंद्र वर्मा सेंट्रल कोतवाली थाने का कुख्यात बदमाश होकर 2004 से ही आपराधिक कृत्यों में शामिल रहा है। 2010 में वह अपने और पढ़े

चिदंबरम की सीबीआई हिरासत 2 सितंबर तक बढ़ी

Last Updated:  Friday,   3:35 pm

नई दिल्ली : आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपी पूर्व वित्तमंत्री पी. चिंदम्बरम की सीबीआई हिरासत 2 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। चिंदम्बरम को दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में पेश कर सीबीआई ने उनकी रिमांड 5 दिन बढ़ाने की मांग की थी। उसका तर्क था कि चिदम्बरम जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और सवालों के गोलमोल जवाब दे रहे हैं। ऐसे में अन्य आरोपियों को सामने बिठाकर उनसे पूछताछ की जाना है। इसके चलते हिरासत की अवधि और पढ़े

नशीली दवाओं की तस्करी में लिप्त दो युवक गिरफ्तार

Last Updated:  Tuesday, July 16, 2019  2:13 pm

इंदौर: क्राइम ब्रांच ने मल्हारगंज पुलिस की मदद से प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर चेकिंग पाइंट लगाकर बाइक सवार दोनों आरोपियों को हिरासत में लेने के साथ उनसे बरामद थैलियों की तलाशी ली गई तो उनमें प्रतिबंधित नशीली दवाओं की 5 सौ से अधिक बॉटल बरामद हुई। थाने लाकर की गई पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मो. शाहिद पिता मो. अज़ीज़ 40 वर्ष और मो. शरीफ पिता और पढ़े