Category Archives: क्राइम

8 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को अदालत ने सुनाई फांसी की सजा

Last Updated:  Thursday, July 11, 2019  4:26 pm

भोपाल: 8 साल की बच्ची को अगवा करने के बाद दुष्कर्म कर उसकी निर्मम हत्या करनेवाले आरोपी को भोपाल की विशेष अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। घटना के 32 वे दिन अदालत ने फैसला सुनाते हुए त्वरित न्याय का उदाहरण भी पेश किया। बुधवार को अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी विष्णु बामोरे को दोषी करार दिया था। सजा सुनाने से पहले विशेष जज कुमुदिनी पटेल ने आरोपी से पूछा की उसे अपने पक्ष और पढ़े

विधायक नितेश राणे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर

Last Updated:  Friday, July 5, 2019  3:49 pm

मुम्बई:महाराष्ट्र में कांग्रेस के बाहुबली नेता नारायण राणे के पुत्र नितेश राणे और उनके 9 समर्थकों को अदालत ने 4 दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। नितेश राणे कणकवली सीट से विधायक हैं। एक दिन पूर्व नितेश राणे अपने विधानसभा क्षेत्र से गुजरने वाले मुम्बई- गोवा राजमार्ग और वहां गड नदी पर बने पुल का निरीक्षण करने गए थे। गड्ढों से भरी सड़क और पुल की हालत देखकर उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के सब इंजीनियर और पढ़े

सतना में बीजेपी नेता ने पंचायत सीईओ पर किया जानलेवा हमला

Last Updated:  Friday, June 28, 2019  12:25 pm

सतना: लगता है बीजेपी के नेताओं में कानून हाथ में लेकर सारी हदें लांघने की होड़ मच गई है। इंदौर में विधायक आकाश विजयवर्गीय की निगम अधिकारी धीरेंद्र बायस पर की गई बल्लेबाजी से अन्य बीजेपी नेता भी प्रेरणा लेने लगे है। सतना जिले की रामनगर नगर पंचायत के अध्यक्ष एक बीजेपी नेता हैं। उन्होंने किसी बात से खफा होकर नगर पंचायत के सीईओ पर बेसबॉल के डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक सीईओ इस हमले और पढ़े

डॉक्टर को ब्लैकमेल करनेवाले आरोपी को जेल भेजा

Last Updated:  Wednesday, May 22, 2019  2:22 pm

इंदौर: शहर के नामी डॉक्टर के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे बटवाने और ब्लैकमेल करने के आरोपी अक्षय जैन कासलीवाल की जमानत अर्जी खारिज कर अदालत ने उसे जेल भिजवा दिया है। काल्पनिक महिला के नाम से कर रहा था ब्लैकमेल। फरियादी डॉ. अमित पोरवाल का जंजीरवाला चौराहे पर कॉस्मेटिक और डेंटल क्लीनिक है। आरोपी अक्षय कासलीवाल {जैन} उनका रिश्तेदार है। डॉ. पोरवाल और आरोपी अक्षय के ससुर आपस में भाई हैं। दोनों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। और पढ़े

डॉक्टर के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे बाटने वाला आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  Tuesday, May 21, 2019  2:44 pm

इंदौर: शहर के एक नामी डॉक्टर के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे छपवाक़र बटवाने और सार्वजनिक स्थलों पर चिपकाकर उनकी छवि धूमिल करने का मामला सामने आया है। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तुकोगंज थाना क्षेत्र का है मामला। ये हाईप्रोफाइल मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र का है। जंजीरवाला चौराहा पर डॉ. अमित पोरवाल का मर्म क्लीनिक है। वे उषानागर एक्सटेंशन में रहते हैं। उन्होंने तुकोगंज पुलिस को शिकायत की थी कि उनके और पढ़े

सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी के घर लोकायुक्त का छापा

Last Updated:  Tuesday,   9:13 am

इंदौर: लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को वाणिज्यिक कर विभाग की एक महिला अधिकारी के घर छापामार कार्रवाई की। छापे में करोड़ों रुपए की अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा हुआ है। सुबह 5.30 बजे मारा छापा। लोकायुक्त पुलिस ने मिली शिकायतों के बाद सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी कोमल बाली के उषागंज छावनी स्थित घर पर सुबह 5.30 बजे धावा बोला और जांच शुरू की। अभी तक की जांच में करोड़ों रुपए की चाल- अचल संपत्ति के दस्तावेज लोकायुक्त पुलिस के हाथ लगे और पढ़े

हत्या और हिंसा पर उतारू हो गई है कांग्रेस- शिवराज

Last Updated:  Tuesday,   6:52 am

इंदौर : म.प्र के पूर्व मुख्यमुंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराजसिंह चौहान इन्दौर आये और दिवंगत भाजपा कार्यकर्ता नेमीचंद तंवर के घायल परिजनो से अरविन्दो हास्पिटल में मिले। उन्होंने उनके स्वास्थ की जानकारी ली। अरविन्दो हास्पिटल में ही मीडिया से चर्चा करते हुए श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस म.प्र को बंगाल बनाने पर तुली हुई है। नेमीचंद को केवल इसलिए गोली मार दी गई की उन्होंने बीजेपी को वोट देने की बात कही थी।पहली बार मप्र में ऐसा हुआ और पढ़े

झालावाड़ के समीप भीषण हादसे में इंदौर निवासी चार लोगों की मौत

Last Updated:  Saturday, April 27, 2019  3:13 pm

झालावाड़: अजमेर से इंदौर आ रही तेज रफ्तार कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई। झालावाड़ के कालीतलाई गांव के समीप हुई इस भीषण दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। कार में एक महिला सहित 5 लोग सवार थे। दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि अन्य दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में जीवित बची महिला बुरीतरह घायल हुईं है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। महिला ने अपना नाम मोनिका और पढ़े

रोहित शेखर की हत्या के मामले में पत्नी अपूर्वा गिरफ्तार

Last Updated:  Wednesday, April 24, 2019  9:31 am

नई दिल्ली: रोहित शेखर तिवारी की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उनकी पत्नी अपूर्वा को गिरफ्तार किया है। अपूर्वा के बार- बार बयान बदलने से उनपर शक गहराता जा रहा था। आखिर पुख्ता सबूत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने अपूर्वा को गिरफ्तार कर लिया। महिला मित्र के साथ देखने पर हुआ था झगड़ा। पुलिस की जांच में ये खुलासा हुआ की पत्नी अपूर्वा ने रोहित को किसी महिला मित्र के साथ शराब पीते हुए और पढ़े

अस्वाभाविक थी रोहित शेखर की मौत, हत्या का प्रकरण दर्ज

Last Updated:  Friday, April 19, 2019  1:52 pm

नई दिल्ली: यूपी और उत्तराखंड के पूर्व सीएम नारायणदत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर की संदिग्ध मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। रोहित शेखर की मंगलवार को मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अस्वाभाविक मौत का खुलासा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शेखर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत अस्वाभाविक होने का खुलासा हुआ है। इस खुलासे के बाद दिल्ली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच क्राइम और पढ़े