Category Archives: क्राइम

स्पीड ब्रेकर से उछलकर खंभे से टकराया ट्रक जलकर खाक

Last Updated:  Saturday, April 13, 2019  9:56 am

उज्जैन: राजस्थान से इंदौर आ रहा ट्रक उज्जैन में महाकाल द्वार के पास हादसे का शिकार हो गया। बताया जाता है कि सुबह के वक़्त ड्राइवर को नीद का झोंका आया। इस बीच रफ्तार तेज होने से स्पीड ब्रेकर से उछलकर ट्रक पास ही लगे खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का डीजल टैंक फट गया और उसमें आग लग गई। टक्कर होते ही ड्राइवर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते ट्रक और पढ़े

अवैध हथियारों की खरीद- फरोख्त में लिप्त 8 बदमाश गिरफ्तार, 11 हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

Last Updated:  Saturday, April 6, 2019  2:55 pm

इंदौर: पुलिस की क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचनाएं मिली थी कि कुछ लोग सिकलीगरों से अवैध हथियार खरीदकर उनकी इंदौर में सप्लाई करते हैं। उसी गिरोह के हथियार लेकर धार रोड से इंदौर आने की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने भंवरकुआ पुलिस के साथ जाल बिछाकर चेकिंग शुरू की। उसी दौरान एक वैगन आर को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से 12 बोर के दो कट्टे, 3 पिस्टल, एक रिवाल्वर और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। वाहन में और पढ़े

मतदान के पहले छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, 4 जवान शहीद

Last Updated:  Thursday, April 4, 2019  1:40 pm

रायपुर: लोकसभा चुनाव के चलते भारी सुरक्षा इंतजामों के बावजूद नक्सली सुरक्षा बलों पर हमले करने में सफल हो रहे हैं। गुरुवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बीएसएफ के गश्ती दल पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। घात लगाकर किये गए इस हमले में 4 जवान शहीद हो गए और दो घायल हो गए। गश्त पर निकले थे जवान। सूत्रों ने बताया कि कांकेर जिले के परतापुर थाना क्षेत्र स्थित महला गांव में बीएसएफ का शिविर है। शिविर से और पढ़े

मारपीट के आरोपी कांग्रेस पार्षद की हो गिरफ्तारी, बीजेपी ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

Last Updated:  Saturday, March 23, 2019  9:50 am

इंदौर: कांग्रेस के पार्षद मुबारिक मंसूरी द्वारा निगमकर्मी उमेश प्रजापत के साथ की गई मारपीट का मामला तूल पकड़ गया है। बीजेपी पार्षद दल ने आरोपी कांग्रेसी पार्षद की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कमलनाथ सरकार पर उसे बचाने का आरोप लगाया है। एसएसपी को सौपा ज्ञापन। बीजेपी के पार्षद शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और एसएसपी रुचि वर्धन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिये कांग्रेस के आरोपी पार्षद मुबारिक मंसूरी की तुरन्त गिरफ्तारी की मांग की गई। उनका कहना और पढ़े

भगौड़ा कारोबारी नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार

Last Updated:  Wednesday, March 20, 2019  10:45 am

लंदन: पंजाब नेशनल बैंक को 13 हजार करोड़ से अधिक का चूना लगाकर भागे ज्वेलर कारोबारी नीरव मोदी को लंदन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह लंबे समय से लंदन में रह रहा था। भारत के प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में भगौड़े नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था। उसी के जवाब में नीरव मोदी के खिलाफ लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। सीबीआई ने भी नीरव के खिलाफ जारी रेड और पढ़े

भगौड़े नीरव मोदी की जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

Last Updated:  Monday, March 18, 2019  6:58 pm

लंदन: भगौड़े कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ लंदन की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। पंजाब नेशनल बैंक के साथ 13 हजार करोड़ की धोखाधड़ी कर भागा नीरव मोदी लंदन में रह रहा है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी { प्रवर्तन निदेशालय } ने नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था। उसी के मद्देनजर वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। सूत्रों के मुताबिक स्थानीय पुलिस नीरव मोदी पर कभी भी शिकंजा कस सकती है। और पढ़े

फिरौती वसूलने के बाद भी कर दी बच्चों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  Sunday, February 24, 2019  9:38 am

रीवा: सतना जिले के चित्रकूट से तेल व्यापारी के दो मासूम बच्चों का अपहरण कर उनकी हत्या करनेवाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए 6 आरोपियों में से 5 यूपी और 1 चित्रकूट मप्र का है। आरोपियों ने फिरौती वसूलने के बावजूद पहचाने जाने के भय से दोनों बच्चों की हत्या कर दी। 12 फरवरी को किया था अगवा। रीवा आईजी ने रविवार को प्रेस वार्ता कर ये जानकारी दी। उन्होंने समूचे घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते और पढ़े

पेट्रोल चुराने से रोका तो युवक की हत्या कर दी

Last Updated:  Friday, February 22, 2019  7:22 am

इंदौर: घर के बाहर खड़ी गाड़ियों से पेट्रोल चुरा रहे बदमाशों को रोकना एक युवक को महंगा पड़ा। बदमाशों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया और भाग निकले। घायल युवक को तत्काल एमवायएच ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। ये वारदात एरोड्रम थाना क्षेत्र के सुविधि नगर में हुई। गुरुवार देर रात दो बाइक पर सवार करीब 6 बदमाश घर के बाहर खड़ी गाड़ियों से पेट्रोल चुरा रहे थे। वहीं रहने वाले शिवम पिता शैलेन्द्र सिंह चौहान और पढ़े

शौचालय में जा घुसी डीपीएस की बस, बड़ा हादसा टला

Last Updated:  Monday, February 18, 2019  1:01 pm

इंदौर: सोमवार को रसूखदारों के स्कूल डीपीएस की बस खजराना इलाके में स्टार चौराहे के समीप मोड़ पर स्थित शौचालय में जा घुसी। बताया जाता है कि बस की रफ्तार बहुत तेज थी। चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और ये हादसा हो गया। गनीमत रही कि बस में बच्चे नहीं थे और शौचालय में भी कोई नहीं था, अन्यथा जानमाल की हानि भी हो सकती थी। डीपीएस बस हादसे में गई थी 5 बच्चों की जान। आपको बता और पढ़े

पुणे जा रही बस में लगी आग, यात्री सुरक्षित

Last Updated:  Monday,   7:31 am

सेंधवा: इंदौर से पुणे जा रही निजी ट्रेवल्स की बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस जलकर खाक हो गई, हालांकि राहत की बात ये रही कि सभी यात्री सुरक्षित रहे। ये हादसा रविवार रात सेंधवा के समीप घटित हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक हंस ट्रेवल्स की इंदौर से पुणे जा रही बस में सेंधवा के समीप बिजासन घाट में अचानक आग लग गई। आग लगते ही यात्रियों में घबराहट फैल गई। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए और पढ़े