Category Archives: क्राइम

मिशेल के बाद अब माल्या की बारी..? सीबीआई दल लंदन रवाना

Last Updated:  Sunday, December 9, 2018  3:55 pm

नई दिल्ली: दुबई से अगस्ता सौदे के बिचौलिये मिशेल के सफल प्रत्यर्पण के बाद अब बारी विजय माल्या की है। सरकारी बैंकों के 9 हजार करोड़ रुपए डुबोकर भागे शराब कारोबारी माल्या के प्रत्यर्पण के मामले में सोमवार का दिन अहम है। लंदन की अदालत में इस सिलसिले में सुनवाई है। उसमें अपना पक्ष रखने के लिए सीबीआई के संयुक्त निदेशक एस साई मनोहर की अगुवाई में अधिकारियों का दल रवाना हो गया है। इस दल में प्रवर्तन निदेशालय के और पढ़े

मीका दुबई पुलिस की हिरासत में, यौन दुर्व्यवहार का है आरोप

Last Updated:  Thursday, December 6, 2018  7:11 pm

दुबई: गायक कलाकार मीका सिंह को दुबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनपर ब्राजील निवासी एक लड़की के साथ यौन दुर्व्यवहार का आरोप है। बताया जाता है कि मीका सिंह ने 17 वर्षीय ब्राजीलियन लड़की को आपत्तिजनक तस्वीरें भेजी थी। इसकी शिकायत लड़की ने दुबई पुलिस से की। इसपर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। मीका यहां एक कार्यक्रम के सिलसिले में आये थे। मीका के साथी उसकी रिहाई के प्रयास में जुटे हैं। फिलहाल उन्हें वहां और पढ़े

एके-47 राइफल लूटकर भागे बदमाशों का नहीं मिला सुराग

Last Updated:  Thursday,   4:12 pm

उज्जैन: रेलवे पुलिस के 2 जवानों के साथ मारपीट कर एके- 47 राइफल और कारतूस लूट कर ले गए बदमाशों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। आरपीएफ के एएसआई कमलेश शर्मा और हेड कॉन्स्टेबल राकेश कुशवाह के साथ ये वारदात हुई। वे ओवरहेड वायर चोरी की शिकायत पर 5-6 दिसंबर की रात बड़नगर- सुन्दराबाद स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर गश्त कर रहे थे, उसी दौरान कुछ संदिग्ध लोग उन्हें ट्रैक पर दिखाई दिए। उनमे से एक और पढ़े

अगस्ता वेस्टलैंड सौदे का बिचौलिया मिशेल 5 दिन की रिमांड पर

Last Updated:  Wednesday, December 5, 2018  4:26 pm

नई दिल्ली: अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे के बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को विशेष अदालत ने 5 दिन की रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया है। मिशेल को मंगलवार रात दुबई से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था। सीबीआई मुख्यालय में पूछताछ के बाद बुधवार को उसे विशेष अदालत में पेश किया गया। सीबीआई ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी पर अदालत ने 5 दिन की ही रिमांड स्वीकृत की। मिशेल वो बिचौलिया है जिसने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे को और पढ़े

भय्यू महाराज की मौत संदिग्ध, सीबीआई जांच की मांग

Last Updated:  Monday, December 3, 2018  3:22 pm

इंदौर: संत श्री भय्यू महाराज की मौत को लेकर उनके अनुयायियों ने सवाल खड़े किए हैं। सोमवार को पत्रकार वार्ता के जरिये वे मीडिया से मुखातिब हुए और भय्यू महाराज द्वारा आत्महत्या किये जाने की बात को संदेहास्पद बताते हुए समूची घटना की सीबीआई जांच की मांग की। गुरु भक्तों का कहना था कि भय्यू महाराज ज़िन्दगी से निराश और हताश लोगों में जीने की उम्मीद जगाते थे। महाराष्ट्र में लाखों किसानों की जिंदगी उन्होंने बचाई, ऐसे में वे खुद और पढ़े

सांसद मालवीय के खिलाफ एफआईआर

Last Updated:  Saturday, December 1, 2018  10:09 am

उज्जैन: सांसद चिंतामणि मालवीय के ख़िलाफ़ महाकाल थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उनके अलावा 8 अन्य लोगों पर भी प्रकरण दर्ज किया गया है। एक दिन पहले सांसद मालवीय का महाकाल मंदिर में प्रवेश को लेकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी से कहासुनी हो गई थी। बताया जाता है कि सांसद मालवीय ने पुलिस कर्मी को अपशब्द कहे थे। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मालवीय के ख़िलाफ़ एक्शन लिया और पढ़े

ट्विंकल के हत्यारों को बचा रहे हैं सुदर्शन गुप्ता- परिजनों का आरोप

Last Updated:  Saturday, November 24, 2018  2:07 pm

इंदौर: दो वर्ष पूर्व बाणगंगा थाना क्षेत्र से लापता हुई ट्विंकल डांगरे के माता- पिता ने शनिवार को पत्रकार वार्ता के जरिये एक बार फिर उनकी सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि बीजेपी नेता जगदीश करोतिया और उसके लड़कों ने ट्विंकल को अगवा कर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस जांच में भी ये बात साबित हो चुकी है पर विधायक सुदर्शन गुप्ता का संरक्षण होने से पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही और पढ़े

सतना में भीषण हादसा, 7 बच्चों की मौत

Last Updated:  Thursday, November 22, 2018  8:31 am

सतना: जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर वीरसिंहपुर के पास दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल वैन- बस की भिड़ंत में यहां 7 बच्चों और वैन के चालक की मौत हो गई। 7-8 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बच्चे एक कान्वेंट स्कूल के बताए गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर राहुल जैन और एसपी संतोष सिंह गौर मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। बच्चों के परिजनों को जब हादसे की जानकारी मिली तो वे और पढ़े

रतलाम से पकड़ाया दुष्कर्मी हत्यारा हनी

Last Updated:  Sunday, October 28, 2018  11:49 am

इंदौर: साढ़े चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर बेरहमी से उसकी हत्या करनेवाला दरिंदा पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। उसे रतलाम पुलिस ने पकड़कर इंदौर पुलिस के हवाले किया। हनी नामक ये दरिंदा मूल मंदसौर का निवासी है। इंदौर में वो भी द्वारकापुरी क्षेत्र में रहता था। मासूम बच्ची के पिता से उसकी दोस्ती थी। 25 अक्टूबर को आरोपी हनी बच्ची को अगवा कर ले गया था। बच्ची के माता- पिता ने द्वारकापुरी थाने में और पढ़े

4 साल की मासूम की अगवा कर हत्या

Last Updated:  Saturday, October 27, 2018  2:13 pm

इंदौर: द्वारकापुरी क्षेत्र से 25 अक्टूबर को अगवा की गई 4 साल की मासूम बच्ची का शव शनिवार को कृष्णपुरा नाले में पड़ा मिला।उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आशंका जताई गई कि आरोपी अगवा करने के बाद बच्ची के साथ दूदुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। आपको बता दें कि आरोपी हनी बच्ची के पिता का दोस्त होकर अपने और पढ़े