Category Archives: क्राइम

13 वर्ष पुराने मामले में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को एक वर्ष का कारावास

Last Updated:  Saturday, July 1, 2023  5:43 pm

10 हजार रुपए का लगाया गया जुर्माना। शासकीय कार्य में बाधा डालने का माना गया दोषी। इंदौर : राऊ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी को शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में एक वर्ष के कारावास और 10 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। ये मामला 13 साल पहले राजगढ़ में हुए एक प्रदर्शन से जुड़ा है।कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी उक्त प्रदर्शन में शामिल थे। वर्ष 2010 में राजगढ़ में हुए प्रदर्शन मेें कांग्रेस और पढ़े

लकड़ी के पटिए से पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति और उसके साथी को आजीवन कारावास

Last Updated:  Thursday, June 29, 2023  5:03 am

इंदौर : चरित्र शंका के चलते लकड़ी के पटिये से पत्नीे की हत्या करने वाले पति एवं उसके साथी को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। जिला लोक अभियोजन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि न्यायालय श्रीमान् मनोज कुमार तिवारी, विशेष न्यायाधीश, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, इंदौर, जिला इंदौर (मध्य प्रदेश) ने थाना एम.आई.जी., इंदौर के सत्र प्रकरण क्रमांक 652/2017, अपराध क्रमांक 352/2017 में निर्णय पारित करते हुए आरोपीगण विनोद कुमार उम्र 32 वर्ष और पढ़े

बीजेपी नेता कमाल खान का बेटा बिलाल गिरफ्तार

Last Updated:  Monday, June 26, 2023  5:27 pm

एमडी ड्रग तस्करी का आरोपी है बिलाल। लंबे समय से था फरार, 4 हजार रूपए का पुलिस ने घोषित किया था इनाम। इन्दौर: ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भाजपा नेता कमाल खान का बेटा बिलाल क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आ गया। उसे सरवटे बस स्टैंड की एक होटल से पकड़ा गया। वह 70 किलो एमडी ड्रग्स के मामले में फरार था। 4 हजार रुपए का था इनाम। डीसीपी क्राइम के मुताबिक आरोपी बिलाल खान के खिलाफ और पढ़े

कांग्रेस के नेता बालमुकुंद गौतम को 07 साल की सजा

Last Updated:  Saturday, June 24, 2023  8:42 pm

धार : पूर्व विधायक और धार जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बालमुकुंदसिंह गौतम एवं अन्य दो को इंदौर जिला कोर्ट ने 07साल की सजा से दंडित किया है। बताया जाता है कि धार जिले के घाटाबिल्लोद में हुए गोलीकांड में आईपीसी की धारा 307 के तहत बालमुकुंद गौतम व उनके दो साथियों को ये सजा सुनाई गई। मामले में धारा 302 के आरोपी चंदन सिंह व अन्य को दोषमुक्त कर दिया गया है।

महंगे शौक पूरे करने के लिए कर्ज लेकर नहीं चुका पाने पर रची खुद के अपहरण की साजिश

Last Updated:  Wednesday, June 21, 2023  3:41 pm

अपहरण की झूठी साजिश का भंवरकुआ पुलिस ने चंद घंटों में किया पर्दाफाश। इंदौर : कार ब्रोकर के अपहरण की झूठी साजिश का भँवरकुआं पुलिस ने चंद घंटों में पर्दाफाश कर दिया। मुख्य आरोपी जयपाल रील जो कार किराए पर दिलाने का एजेंट हैं, उसने सहकर्मी दोस्तों गिरिराज मित्तल व अरविंद कुमार के साथ मिलकर अपने अपहरण की झुठी साजिश रची थी। आरोपी ने अपने बडे भाई हरप्रीत रील निवासी भोपाल को अपने अपहरण की झुठी सूचना देकर फिरौती की और पढ़े

मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  Wednesday,   3:35 pm

इंदौर : मोबाइल फोन छीनकर भागने वाला शातिर आरोपी अपने नाबालिग साथी सहित भँवरकुआं पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पकड़े गए बदमाश चोरी की बिना नम्बर की मोटर सायकल से सुनसान इलाके में पैदल राहगीरों को निशाना बनाते थे। मुख्य बदमाश के विरुद्ध थाना खुडैल इन्दौर पर डकैती की साजिश रचने का अपराध भी पंजीबद्ध है।बदमाशों से लूटे गए 2 मोबाइल फोन सहित एक चोरी की बजाज पल्सर मोटरसाइकल व 2 लाख रुपये का मश्रूका पुलिस ने बरामद और पढ़े

चंदन नगर क्षेत्र में गुंडे की चाकू से गोदकर हत्या।

Last Updated:  Tuesday, June 20, 2023  11:34 pm

इंदौर : बीती रात चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक गुंडे की बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक के खिलाफ चार थाना क्षेत्रों में 10 से अधिक प्रकरण दर्ज थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदू वाला आम रोड के पास सुबह एक युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। टीआई सुनील और पढ़े

युवक के गले में पट्टा डालकर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने वाले तीन आरोपियों पर रासुका

Last Updated:  Tuesday,   2:46 pm

आरोपियों के तोड़े गए मकान, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल। भोपाल : राजधानी भोपाल में एक युवक के गले में कुत्ते की तरह पट्टा डालकर मारपीट करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने वाले 06 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें रासुका में निरुद्ध करने के साथ उनके अवैध निर्माणों पर भी बुलडोजर चला दिया गया है।मामले में लापरवाही बरतने वाले टीला जालपुरा थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर और पढ़े

दो पहियां वाहन और चेन लूट की वारदातें करने वाली गैंग पकड़ाई

Last Updated:  Sunday, June 18, 2023  5:48 pm

सीरियल लुटेरों ने शहर में एक ही रात में चार घटनाओं को दिया था अंजाम। सुनसान क्षेत्रो में राहगीरों से चेन, मोबाइल और वाहन छीनने की करते थे वारदात । आरोपियों ने थाना कनाडिया, लसुडिया क्षेत्र के साथ ही शहर के अन्य थाना क्षेत्रो में लूट की घटना करना किया स्वीकार । इन्दौर : थाना कनाडिया पुलिस ने सीरियल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों की गैंग को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस थाना कनाडिया पर दिनाक और पढ़े

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चार नकबजन गिरफ्तार

Last Updated:  Sunday,   2:26 pm

4 लाख रुपए कीमत के सोने – चांदी के आभूषण जब्त। इंदौर : सूने मकान में चोरी करने वाले चार शातिर नकबजन पुलिस थाना अन्नपूर्णा की गिरफ्त में आए हैं। आरोपियों ने थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र की पार्श्वनाथ कालोनी के सूने घर में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। बदमाशों से लगभग 4 लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के आभूषण जब्त किए गए। दरअसल, पुलिस थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र के पार्श्वनाथ नगर में अज्ञात चोरों द्वारा सूने मकान से तीन और पढ़े