Category Archives: क्राइम

अवयस्क बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले मुंहबोले मामा को आजीवन कारावास

Last Updated:  Thursday, February 16, 2023  4:49 pm

इंदौर : अवयस्क बालिका के साथ दुष्कृत्य् करने वाले आरोपी मुंहबोले मामा को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। जिला अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी अभिषेक जैन ए.डी.पी.ओ., ने बताया कि न्यायालय- रश्मि वाल्टर, पंचम अपर सत्र न्या्याधीश एवं विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) , इंदौर ने विशेष प्रकरण क्रमांक 108/2021 में निर्णय पारित करते हुए आरोपी राजेश डावर उम्र 25 वर्ष निवासी जिला धार को धारा 5(एम)/6 एवं 5(एन)/6 पॉक्सो एक्ट) मे आजीवन कारावास तथा कुल 4000 और पढ़े

शादी के कार्ड पर मुख्यमंत्री का निजी सचिव छपवाकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  Thursday,   4:06 pm

भोपाल : मुख्यमंत्री का निज सचिव बनकर धोखाधड़ी करनेवाले व्यक्ति को दमोह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शादी के कार्ड में निज सचिव मुख्यमंत्री मप्र छपवाकर झांकी जमाने के लिए दमोह एसपी को निमंत्रित करने पहुंचा था पर उसकी पोल खुल गई। मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार । दमोह पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दमोह निवासी आकाश दुबे नामक व्यक्ति ने उन्हें व अन्य कई लोगों को शादी का कार्ड देकर आमंत्रित किया।शादी के कार्ड और पढ़े

ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाला आरोपी पकड़ाया

Last Updated:  Wednesday, February 15, 2023  6:43 pm

एक लाख रुपए मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त। इंदौर : “ऑपरेशन प्रहार” के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर ने अवैध मादक पदार्थ(ब्राउन शुगर) की तस्करी करने वाले आरोपी को बंदी बनाया है। आरोपी के कब्जे से 12 ग्राम ब्राउन शुगर (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 01 लाख रुपए) जब्त की गई है।मुखबिर तंत्र से मिली सूचना के आधार पर थाना चंदन नगर क्षेत्र के स्कीम नं 71 ,एचपी गैस गोडाउन के पास में पकड़े गए इस आरोपी का नाम इमरान अंसारी निवासी पार्क और पढ़े

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  Wednesday,   6:40 pm

इंदौर : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चाकू दिखाकर सनसनी फैलाते नजर आ रहे आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर बारात में चाकू लहराकर आमजन को भयभीत करने वाला वीडियो वायरल हुआ था। क्राइम ब्रांच टीम द्वारा उक्त वायरल वीडियो में चाकू लहराने वाले व्यक्ति की पहचान कर छत्रीपुरा क्षेत्र के बियाबानी चौराहे के पास से धर – दबोचा। पकड़े गए आरोपी का नाम सुजल काले निवासी सुविधि नगर, छोटा बांगड़दा,इंदौर होना बताया गया। और पढ़े

दिल्ली में फ्रीज से बरामद हुआ युवती का शव, आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  Tuesday, February 14, 2023  9:19 pm

प्रेमी ने गला दबाकर की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, फ्रीज में छुपा दिया था शव। नई दिल्ली : श्रद्धा मर्डर कांड को लोग अभी भूले भी नहीं थे की दिल्ली में फिर एक युवती की उसके प्रेमी ने हत्या कर शव ढाबे के फ्रीज में छुपा दिया। पुलिस ने फ्रीज से लड़की का शव बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाना क्षेत्र का ये मामला बताया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी और पढ़े

कानपुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान मां-बेटी ने खुद को लगाई आग

Last Updated:  Tuesday,   5:58 pm

अधिकारियों के सामने जिंदा जल गई मां – बेटी। दोनों को बचाने में पति भी बुरीतरह झुलसा। कानपुर : उत्तरप्रदेश के कानपुर देहात में अतिक्रमण हटाने के दौरान मां-बेटी की जिंदा जलने से मौत हो गई।बताया जाता है कि स्थानीय पुलिस-प्रशासन के अधिकारी सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने पहुंचे थे,उसी दौरान प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करते हुए एक महिला चिल्लाते हुए दौड़कर अपनी झोपड़ी में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर खुद को आग लगा ली। और पढ़े

सड़क पार कर रही महिलाओं को एसयूवी ने कुचला, पांच की मौत

Last Updated:  Tuesday,   5:53 pm

पुणे – नासिक राजमार्ग पर हुआ हादसा, तीन महिलाएं हुई घायल। मैरिज हॉल में जाने के लिए रोड क्रॉस कर रहा था 17 महिलाओं का समूह। पुणे : महाराष्ट्र के पुणे जिले में नासिक-पुणे राजमार्ग पर महिलाओं के समूह को एक तेज रफ्तार एसयूवी ने कुचल दिया। इस हादसे में पांच महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गयी। स्थानीय पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार रात करीब पौने ग्यारह बजे पुणे शहर से करीब 50 किलोमीटर और पढ़े

2 करोड़ रूपए कीमत के गुम हुए साढ़े पांच सौ से अधिक मोबाइल आवेदकों को लौटाए

Last Updated:  Sunday, February 12, 2023  3:54 pm

सिटीजन कॉप पर प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने ढूंढकर लौटाए मोबाइल। इंदौर : सिटीजन कॉप एप्लीकेशन में प्राप्त शिकायतों पर क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा कारगर कार्रवाई करते हुए लगभग 02 करोड रूपये कीमत के 558 गुम मोबाइल फोन आवेदकों को लौटाएं गए। गुम मोबाइल मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों और भारत के अन्य राज्यों जैसे दिल्ली, पंजाब, बिहार, राजस्थान, उडीसा, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि से बरामद किए गए। पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद और पढ़े

देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश, संचालक व 4 युवतियां आई गिरफ्त में

Last Updated:  Sunday,   3:51 pm

तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के लिंबोदी में एक अपार्टमेंट के फ्लैट में चल रहा था देह व्यापार। इंदौर : लिंबोदी तेजाजी नगर में अवैध रूप से संचालित देह व्यापार के अड्डे पर क्राइम ब्रांच ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान अड्डे के संचालक व 04 युवतियों सहित कुल 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए। आरोपियों से 10,300/– रुपए नकद और यौनाचार से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली और पढ़े

अपने ही घर से सोने – चांदी के जेवरात चुराने वाले आरोपी को हीरानगर पुलिस ने पकड़ा

Last Updated:  Saturday, February 11, 2023  7:18 pm

इंदौर : अपने ही घर में चोरी करने वाला आरोपी को थाना हीरानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी के कब्जे से सोने के 02 हार, सोने की 02 चूडियाँ व 01 जोडी चांदी की पायल (लगभग 5 लाख कीमत) बरामद की गई। ये था मामला। दिनांक 10.02.2023 को सूचना कर्ता लखन पिता कैलाश मीणा निवासी भाग्य लक्ष्मी कॉलोनी इन्दौर द्वारा थाने पर उपस्थित होकर रिपोर्ट की गई कि वे दिनांक 05.02.2023 को परिजनों के साथ शादी के कार्यक्रम में इन्दौर और पढ़े