Category Archives: क्राइम

तीन माह की मासूम बेटी के हत्यारे मां- बाप को उम्रकैद

Last Updated:  Monday, February 27, 2023  9:22 pm

इंदौर : तीन माह की नवजात बालिका की हत्या करने वाले माता-पिता को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है।जिला लोक अभियोजन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव, ने बताया कि विशेष न्यायालय (विद्युत अधिनियम), इंदौर ने थाना खजराना के अपराध क्रमांक 195/2015 एवं विशेष सत्र प्रकरण क्रमांक 458/2016 में निर्णय पारित करते हुए आरोपीगण पप्पू पिता सोमवार रावल एवं संगीता बाई पति पप्पू‍ रावल को धारा 302 भा.दं.वि. में आजीवन कारावास, धारा 201 भा.दं.वि. में 3-3 वर्ष का सश्रम और पढ़े

यूपी में उमेश पाल हत्याकांड के एक आरोपी का एनकाउंटर

Last Updated:  Monday,   7:58 pm

प्रयागराज : यूपी में तीन दिन पूर्व हुए उमेश पाल हत्‍याकांड में शामिल हमलावरों में से एक अरबाज का सोमवार को एनकाउंटर कर दिया गया। पुलिस से हुई मुठभेड़ में घायल आरोपी अरबाज को अस्पताल ले जाए जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। सोमवार को पुलिस, एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीमों को सूचना मिली थी कि नेहरू पार्क के पास वाले जंगल में अरबाज छिपा हुआ है। उसके बाद पुलिस टीमों ने उसे घेर लिया। घेरे जाने पर और पढ़े

सीधी सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों और घायलों को मुआवजे का ऐलान

Last Updated:  Saturday, February 25, 2023  8:13 pm

मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 17 दो गंभीर घायलों को एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया। सीधी : चुरहट-रीवा नेशनल हाईवे पर बड़खरा गांव में शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में 17 यात्रियों की मौत हो गई और लगभग 50 लोग घायल हैं। कुछ की हालत गंभीर बताई गई है। दो घायलों की हालत चिंताजनक होने से उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए एम्स, दिल्ली भेजा गया है। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हादसे पर दुःख जताते हुए मृतकों के और पढ़े

पांच दिन पूर्व दरिंदे छात्र द्वारा जलाई गई प्राचार्या विमुक्ता शर्मा हारी जिंदगी की जंग

Last Updated:  Saturday,   8:04 pm

इंदौर: पांच दिन पूर्व एक दरिंदे छात्र द्वारा पेट्रोल डालकर जिंदा जलाई गई बीएम फार्मेसी कॉलेज की प्राचार्या विमुक्ता शर्मा अंततः जिंदगी की जंग हार गई। वे लगभग 90 फीसदी झुलस गई थी। निजी अस्पताल की बर्न यूनिट में उनका इलाज चल रहा था। जिंदगी और मौत के बीच झूलते हुए शनिवार सुबह करीब चार बजे उन्होंने दम तोड दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। दोपहर में आनंद नगर स्थित निवास से स्व. विमुक्ता शर्मा की अंतिम और पढ़े

डकैती की योजना बना रही गैंग के 06 बदमाश गिरफ्तार

Last Updated:  Friday, February 24, 2023  5:18 pm

नाहरशाह पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की बना रहे थे योजना। पकड़े गए बदमाशों ने नकबजनी की चार वारदातें भी कबूली इंदौर : डकैती की योजना बनाते हुए शातिर गैंग के 06 आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर और थाना खजराना की संयुक्त कार्रवाई में गिरफतार किए गए हैं। बताया जाता है कि आरोपियों की नाहरशाह पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना थी, उसके पहले ही वो पुलिस के हत्थे चढ़ गए। खजराना क्षेत्र से पकड़े गए इन आरोपियों के नाम और पढ़े

मोबाइल चोरी व लूट की वारदात करने वाली गैंग के 06 बदमाश गिरफ्तार

Last Updated:  Friday,   5:16 pm

41 मोबाइल और चोरी की 02 मोटरसाइकल सहित 15 लाख का माल बरामद गैंग के बदमाशों ने अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर दिया था, भँवरकुआं क्षेत्र व शहर व ग्रामीण क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से मोबाइल चोरी/छीनने/ झपटने की वारदातों को अंजाम। इंदौर : भंवरकुआ पुलिस ने मोबाइल चोरों की शातिर गैंग का खुलासा करते हुए 6 बदमाशों को धर – दबोचा। बदमाशों के कब्जे से लूटे गए चालीस से अधिक मोबाइल फोन व चोरी की तीन और पढ़े

निजी कॉलेज की प्राचार्या को छात्र ने घासलेट डालकर जलाया

Last Updated:  Monday, February 20, 2023  9:19 pm

प्राचार्या को गंभीर झुलसी हालत में अस्पताल में किया गया भर्ती। सिमरोल पुलिस ने आरोपी छात्र को लिया हिरासत में। आरोपी पर पूर्व में भी चाकूबाजी का दर्ज है प्रकरण। इंदौर : सिमरोल थाना क्षेत्र के बीएम कॉलेज में पढ़ने वाले एक छात्र ने ऐसी दरिंदगी को अंजाम दिया कि हैवान शब्द भी उसके लिए छोटा पड़ जाए। इस छात्र ने कॉलेज की एक प्रोफेसर पर घासलेट डालकर आग लगा दी और फरार हो गया। झुलसी हुई हालत में उक्त और पढ़े

पूर्व फायर ब्रिगेड अधीक्षक बीएस टोंगर को 4 वर्ष का सश्रम कारावास

Last Updated:  Friday, February 17, 2023  8:28 pm

प्रमुख अधीक्षक फायर के पद पर फर्जी तरीके से पाई थी नियुक्ति। इंदौर : पूर्व फायर ब्रिगेड अधीक्षक बीएस टोंगर को अदालत ने 4 वर्ष के सश्रम कारावास और अर्थदंड से दंडित किया है। टोंगर पर फर्जी ढंग से फायर ब्रिगेड अधीक्षक के पद पर नियुक्ति पाने का आरोप था, जिसमें वो दोषी पाए गए। जिला लोक अभियोजन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव, ने बताया कि दिनांक 16/02/2023 को न्यायालय- संजय गुप्ता, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश , इंदौर ने और पढ़े

ढाई क्विंटल अवैध मुनक्का के साथ पकड़ाया आरोपी

Last Updated:  Thursday, February 16, 2023  7:47 pm

लखनऊ से 50 दर्जन पैकेट्स में लेकर आया था अवैध मुनक्का। इंदौर में करना चाहता था अवैध मुनक्का की तस्करी। इंदौर : भांग से बनी अवैध मुनक्का की तस्करी करने वाला आरोपी, क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आया है। क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति भांग की बनी अवैध मुनक्का तस्करी करने के लिए खड़ा है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम ने और पढ़े

फर्जी टीटीई बनकर लोगों के मोबाइल व एटीएम कार्ड उड़ाने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

Last Updated:  Thursday,   7:45 pm

इंदौर, उज्जैन के अलावा कई राज्यों में आरोपी ने धोखाधड़ी करना कबूला। इंदौर: फर्जी टीटीई बनकर आरक्षित रेलवे टिकट बनवाकर देने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले बदमाश को जीआरपी, इंदौर ने बंदी बनाया है। आरोपी के खिलाफ जीआरपी थाना उज्जैन में प्रकरण पंजीबद्ध था। उसे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा गया। आरोपी शातिर बदमाश होकर उसने कई राज्यों में लोगों के मोबाइल व नकदी चुराने की वारदातें स्वीकार की हैं। वह अपनी महिला मित्र के और पढ़े