Category Archives: क्राइम

आपत्तिजनक नारेबाजी के मामले में सात आरोपी गिरफ्तार, भिजवाया जेल

Last Updated:  Thursday, January 26, 2023  11:59 pm

न्यायालय ने आरोपियों को भिजवाया जेल। भड़काऊ नारेबाजी एवं प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध थाना खजराना एवं सदर बाजार में भी अपराध पंजीबद्ध। इंदौर : पुलिस थाना छत्रीपुरा क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 25 जनवरी 2023 को कस्तूर टॉकीज के पास पठान फिल्म का विरोध कर रहे लोगों में कुछ ने धर्म विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक नारेबाजी की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके कारण लोगों की भावनाएं आहत होने से उनके द्वारा थाने पर रिपोर्ट लिखाई और पढ़े

आपत्तिजनक नारेबाजी करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  Thursday,   1:05 am

भड़काऊ नारे लगाए जाने के एक अन्य मामले में सदर बाजार थाने में दर्ज हुआ प्रकरण। इंदौर : बुधवार 25 जनवरी 2023 को थाना छत्रीपुरा क्षेत्र के कस्तूर टॉकीज के पास पठान फिल्म का विरोध कर रहे कुछ लोगों द्वारा धर्म विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक नारेबाजी किए जाने के मामले में पुलिस ने थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके कारण लोगों की भावनाएं आहत होने से उनके द्वारा थाने पर रिपोर्ट लिखाई गई थी। जिस पर और पढ़े

पठान फिल्म के विरोध के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी पर समुदाय विशेष ने जताई नाराजगी

Last Updated:  Thursday,   12:57 am

पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, आरोपियों के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई की मांग। इंदौर : कतिपय संगठनों द्वारा बुधवार को पठान फिल्म के विरोध में शहर के विभिन्न सिनेमाघरों पर प्रदर्शन किए गए बताया जाता है कि धार रोड स्थित कस्तूर टॉकीज पर प्रदर्शन के दौरान भीड़ में से कुछ लोगों ने आपत्तिजनक नारे लगा दिए। समुदाय विशेष के लोगों ने किया थाने का घेराव। प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही समुदाय विशेष और पढ़े

तेजाजी नगर पुलिस की सूझबूझ से खरगौन जैसा हादसा होने से टला

Last Updated:  Wednesday, January 25, 2023  4:31 pm

थाना तेजाजी नगर पुलिस टीम ने 12000 लीटर फ्यूल से भरे टेंकर को ब्लास्ट होने से बचाया गया। पुलिस ने आम लोगों व आसपास बंधे करीब एक दर्जन गाय व अन्य जानवरों को दूर हटाया। इंदौर : तेजाजी नगर पुलिस की सतर्कता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, थाना प्रभारी तेजाजीनगर व उनकी पुलिस टीम को राहगीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि तेजाजीनगर ब्रिज के किनारे सर्विस रोड पर पेट्रोल व डीजल से और पढ़े

गुजरात में ट्रक कटिंग कर चुराए करोड़ों के माल सहित 06 बदमाश गिरफ्तार

Last Updated:  Saturday, January 21, 2023  7:23 pm

इंदौर : ट्रक कंटिग कर मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य शातिर आरोपी सहित 06 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने धर – दबोचा है। आरोपियों ने गुजरात, सुरेंद्रनगर जिले के थाना लिमडी क्षेत्र से 01 करोड़ से अधिक कीमत के मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ट्रक कटिंग कर चुरा लिया था।पकड़े गए आरोपियों के नाम संतोष सिंह कंजर निवासी मखाबाद जिला शाजापुर, साजिद अंसारी निवासी चौक आजाद नगर, इंदौर, वकील अहमद निवासी आजाद नगर इंदौर, पिंटू राठौर निवासी सिंगापुर और पढ़े

ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा संचालित कर रहा आरोपी पकड़ा गया

Last Updated:  Thursday, January 19, 2023  8:30 pm

सटोरिए से 10 मोबाइल, 02 कंप्यूटर व अन्य सामग्री जब्त। आरोपी संचालक द्वारा ROCKEYBOOK.COM वेबसाइट के माध्यम से ग्राहकों की आईडी बनाकर संचालित किया जा रहा था ऑनलाइन सट्टा। इंदौर : ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा संचालित करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से कई मोबाइल, कंप्यूटर व अन्य सामग्री बरामद की गई है। क्राइम ब्रांच को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि ऐरन हाइट्स,विजय नगर में ऑनलाइन क्रिकेट मैच का सट्टा संचालित किया जा और पढ़े

इंदौर में होने वाले वन डे क्रिकेट मैच के टिकट ब्लैक करते दो आरोपी पकड़े गए

Last Updated:  Wednesday, January 18, 2023  9:08 pm

भारत vs न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच। आरोपियों के कब्जे से आगामी भारत vs न्यूजीलैंड वनडे मैच के 5 टिकट बरामद। अवैध लाभ अर्जित करने की नियत से आरोपियों के द्वारा मैच टिकट्स को निर्धारित कीमत से अधिक दामों पर बेचकर की जा रही थी कालाबाजारी। इंदौर : भारत – न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच की टिकट्स ब्लैक में बेचने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने धर – दबोचा। क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजेंद्र नगर क्षेत्र और पढ़े

हत्या के मामले में फरार दस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Last Updated:  Wednesday,   8:58 pm

आरोपियों द्वारा थाना एम.आई.जी. क्षेत्र के छोटी खजरानी नया बसेरा में हत्या की घटना को दिया गया था अंजाम। आरोपी के विरुद्ध शहर के विभिन्न थानों में 11 गंभीर अपराध पहले से हैं पंजीबद्ध । शातिर आरोपी अजमेर, कोटा, नागपुर, भोपाल सहित कई शहरों में स्थान बदलते हुए छुपकर काट रहा था फरारी। इंदौर : क्राइम ब्रांच की टीम ने हत्या के मामले में फरार दस हजार के इनामी शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।थाना एमआईजी के अपराध धारा 302, और पढ़े

डकैती की योजना बना रहे 5 कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

Last Updated:  Tuesday, January 17, 2023  2:18 pm

पेट्रोल पंप को लूटने की बना रहे थे योजना। आरोपियो के कब्जे से 04 धारदार चाकू, लोहे की रॉड, मिर्च पाऊडर के साथ अन्य सामग्री बरामद। इंदौर : थाना प्रभारी थाना हीरानगर दिलीप कुमार पुरी एवं उनकी टीम ने डकैती की योजना बनाते कुख्यात 05 बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्रवाई के दौरान पुलिस थाना हीरा नगर को दिनांक 15.01.2023 की रात मुखबिर से सूचना और पढ़े

तीन इमली ब्रिज के नीचे मिली अधजली लाश का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  Saturday, January 14, 2023  6:33 pm

हत्या कर मृतक के शव को जलाने वाला आरोपी, पुलिस थाना आज़ाद नगर की गिरफ्त में आया। शराब पीने एवं उसके पैसों को लेकर हुए मामूली विवाद में आरोपी ने हत्याकांड को दिया अंजाम। इंदौर : आजाद नगर पुलिस ने तीन इमली ब्रिज के नीचे मिले अधजले शव के मामले का खुलासा करते हुए हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शराब पीने को लेकर हुए मामूली विवाद में हत्या कर शव को जला और पढ़े