Category Archives: क्राइम

ग्वालियर में मिलावटी खाद्य तेल का जखीरा जब्त

Last Updated:  Sunday, September 18, 2022  3:41 pm

ग्वालियर : क्राइम ब्रांच ग्वालियर ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कसते हुए 1100 किलो मिलावटी कुकिंग ऑयल जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी,भापुसे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राजेश्वरी एग्रो इंडस्ट्रीज ढोली बुआ का पुल ग्वालियर नामक फर्म में रिफाइंड, डालडा तथा तेल मिक्स करके कुकिंग ऑयल तैयार किया जाकर देहात के इलाकों में बेचा जा रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) ग्वालियर राजेश डण्डोतिया को खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारियों और पढ़े

गला रेत कर हत्या करनेवाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Last Updated:  Saturday, September 17, 2022  6:55 pm

इंदौर : पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुए सनसनीखेज हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। दो दिन पहले दुकानदार संतोष खटिक की आरोपी ने सरेआम तालिबानी अंदाज में तालाब के किनारे चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी थी। राहगीरों ने हत्या करते हुए वीडियो भी बना लिया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था। वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी और पढ़े

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  Saturday,   6:38 pm

इंदौर : अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की तस्करी करने वाले 02 तस्कर, क्राईम ब्राँच इंदौर की कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए। आरोपियों के कब्जे से 20 ग्राम (ब्राउन शुगर) अवैध मादक पदार्थ (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 02 लाख रुपए), 01 दोपहिया वाहन एवं 01 मोबाइल बरामद किया गया। मुखबिर की सूचना पर डीआरपी लाइन लोखंडे ब्रिज के पास से पकड़े गए इन आरोपियों के नाम विकास पिता अशोक कुमार जैन निवासी 1/5, श्रीराम कॉलोनी, बुधवारिया, एसबीआई गली, कोतवाली, उज्जैन और और पढ़े

सीनियर सिटीजन और नसुस सदस्यों को सायबर अपराधों से बचने के बताए गए उपाय

Last Updated:  Friday, September 16, 2022  9:29 pm

पुलिस की साइबर एक्सपर्ट टीम ने सीनियर सिटीजन एवं नगर सुरक्षा समिति सदस्यों को सायबर अपराधों से बचने के उपाय बताए। इंदौर : अति. पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) मनीषा पाठक सोनी की विशेष उपस्थिति में निरीक्षक राधा जामोद, उप निरीक्षक शिवम ठक्कर एवं सउनि गयेन्द्र यादव ने रानी सराय स्थित कार्यालय के सभागार में सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत इन्दौर के वरिष्ठ नागरिकों और नगर सुरक्षा समिति सदस्यों हेतु सायबर पाठशाला का आयोजन किया, जिसमें सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत इन्दौर के पदाधिकारी और पढ़े

देशी पिस्टल सहित पकड़ाया शातिर बदमाश

Last Updated:  Friday,   7:15 pm

इंदौर : घटना कारित करने के पूर्व ही आदतन शातिर बदमाश, क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना रावजी बाजार की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 01 अवैध फायर आर्म्स (देशी पिस्टल) मय कारतूस के बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी का नाम अकरम उर्फ चिटकू पिता मो. रफीक निवासी गली नं 03 इलियास कॉलोनी खजराना इन्दौर होना बताया गया। आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रयास, आबकारी एक्ट,आर्म्स एक्ट, जान से मरने की धमकी, मारपीट जैसे 13 गंभीर और पढ़े

कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर लाखों रुपए वसूलने वाली युवती गिरफ्तार

Last Updated:  Friday,   7:11 pm

ब्लैकमेलिंग में गुंडे और पुलिसकर्मियों की भी थी मिलीभगत। रुपये न देने पर आरोपियों ने पीड़ित के घरवालों को भी धमकाया। इंदौर : श्रीनगर एक्सटेंशन निवासी कारोबारी को हनीट्रैप में फंसा कर युवती ने 50 लाख रुपये वसूल लिए। साजिश एमआइजी के सूचीबद्ध गुंडे और पुलिसवालों ने मिलकर रची। लेनदेन के बाद भी दुष्कर्म की धमकी देने पर पीड़ित ने केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। उसके मोबाइल में संभ्रांत परिवारों के युवकों और पढ़े

स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, देह व्यापार में लिप्त कई युवक – युवतियां पकड़ाए

Last Updated:  Friday,   7:01 pm

इंदौर : सैलून सेंटर की आड़ में शराबखोरी करवाते हुए अवैध रूप से जिस्मफरोशी का धंधा संचालित करने वाले अड्डे पर, क्राईम ब्रांच इंदौर ने छापामार कार्रवाई की। पलासिया थाना क्षेत्र के गीता भवन चौराहे के पास बालाजी हाइट्स 4th फ्लोर पर संचालित Hello Spa & unisex salon पर मारे गए इस छापे में अनैतिक देह व्यापार में लिप्त संचालक, 06 युवतियां व 13 युवकों सहित कुल 19 लोगों को पकड़ा गया। आरोपियों से यौनाचार से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री, अंग्रेजी और पढ़े

बोरे में मिली लाश की गुत्थी सुलझी, पत्नी और भांजे ने मिलकर की थी हत्या

Last Updated:  Wednesday, September 14, 2022  9:48 pm

थाना एरोड्रम क्षेत्र के स्कीम नं 155 स्थित आईडीए मल्टी के पास अज्ञात व्यक्ति के अंधे कत्ल का पुलिस ने 24 घंटे में किया पर्दाफाश। हत्या में शामिल मृतक की पत्नी व भांजा पुलिस थाना एरोड्रम की गिरफ्त में आए। इंदौर- एरोड्रम थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 155 में बोरी में बंद मिली लाश के मामले के पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक की पत्नी और भांजे ने मिलकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया था। दोनों के और पढ़े

लाखों के जेवरात चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  Wednesday,   9:38 pm

इंदौर : थाना जूनी इंदौर पुलिस ने लाखों रुपए मूल्य के सोने के जेवरात चोरी होने की वारदात का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के लगभग 400 ग्राम सोने के जेवरात (कीमत 22 लाख रुपये) बरामद किए गए। सैफी नगर में लोहा कारोबारी के यहां हुई थी चोरी। दिनांक 10 व 11 सितम्बर 2022 की रात अज्ञात बदमाशों द्वारा लोहा एवं स्टील कारोबारी बुरहानुद्दीन के सैफी नगर स्थित और पढ़े

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को 10- 10 वर्ष का सश्रम कारावास

Last Updated:  Wednesday,   9:12 pm

इंदौर : बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कृत्य करने वाले आरोपियों को अदालत ने 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास से दंडित किया है। जिला अभियोजन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि न्यायालय- श्रीमती सुरेखा मिश्रा, तेरहवें अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) इंदौर की अदालत ने थाना द्वारकापुरी के अपराध क्रमांक 261/2017 जिला इंदौर में निर्णय पारित करते हुए आरोपी (1) राहुल को धारा 363, 366 क, 376(2)(एन) भादवि तथा 5(एल)/6 पॉक्सो् एक्ट में 10 वर्ष का सश्रम कारावास और पढ़े