लसुड़िया पुलिस ने डकैती की योजना बनाते 6 बदमाशों को पकड़ा
इंदौर : सूने मकानों में डकैती डालने की योजना बनाते हुए 6 बदमाशों को लसुड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों से अवैध चाकू, छेनी, हथौड़ा, डंडे और लाल मिर्च पाउडर बरामद किया गया है। पकड़े गए बदमाश न्यू लोहा मंडी पानी की टंकी के पास खाली मैदान में बैठकर स्कीम नंबर 114 पार्ट वन के किसी मकान में डाका डालने की योजना बना रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम 1. दुर्गेश पिता मोहन सालकी उम्र 24 साल और पढ़े











