Category Archives: देश

नेपाली प्रधानमंत्री प्रचंड ने बाबा महाकाल की विधि विधान के साथ की पूजा अर्चना

Last Updated:  Friday, June 2, 2023  4:57 pm

100 किलो रुद्राक्ष 51 हजार रुपए बाबा महाकाल के चरणों में किए समर्पित। उज्जैन : इंदौर आने के बाद सड़क मार्ग से उज्जैन पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री कमल दहल प्रचंड की स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अगवानी की। यहां विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर पहुंचकर उन्होंने विधि-विधान से बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की।उन्होंने बाबा महाकाल को 100 किलो रुद्राक्ष अर्पित किए वहीं 51 हजार नगद चढ़ावे के बतौर दान किए। प्रधानमंत्री प्रचंड अपने साथ 100 किलो रुद्राक्ष लेकर आए थे। और पढ़े

इंदौर से उज्जैन आवागमन के दौरान भी नेपाल के पीएम का आत्मीय अभिनंदन

Last Updated:  Friday,   4:47 pm

उज्जैन रोड पर जगह – जगह गीत – संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से किया गया ‘प्रचंड’ स्वागत इंदौर : नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ का इंदौर से उज्जैन जाते और वापस इंदौर आते समय कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। जगह-जगह स्कूल – कॉलेज के विद्यार्थियों और नागरिकों ने गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों के साथ ही भारत व नेपाल के झंडे लहराकर श्री प्रचंड का भव्य और आत्मीय अभिनंदन किया। इंदौर से उज्जैन जाते वक्त और पढ़े

एक माह तक बीजेपी चलाएगी महासंपर्क अभियान

Last Updated:  Wednesday, May 31, 2023  10:26 pm

मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों से जनता को कराएंगे अवगत। एक माह में 500 सभाएं और 600 प्रेस वार्ताओं का होगा आयोजन। 65 हजार बूथों पर होगा सीधा संपर्क। प्रबुद्धजन व नवमतदाता सम्मेलन आयोजित होंगे। 20 से 30 जून तक घर – घर जाएंगे बीजेपी कार्यकर्ता। इंदौर : नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी महासंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। 31 मई से 30 जून तक, लगभग एक महीने यह अभियान चलेगा। बुधवार और पढ़े

दिल्ली में 16 साल की नाबालिग की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या

Last Updated:  Monday, May 29, 2023  4:43 pm

चाकू के 40 वार करने के बाद दरिंदे ने पत्थर से सिर कुचलकर मासूम को उतारा मौत के घाट। बीच सड़क पर दरिंदे ने दिया वारदात को अंजाम, तमाशबीन बने रहे लोग। नई दिल्ली : श्रद्धा हत्याकांड की तरह एक और हत्या की दिल दहला देने वाली घटना देश की राजधानी दिल्ली में सामने आई है। एक सिरफिरे दरिंदे ने 16 साल की नाबालिग लड़की की बेहद क्रूरता के साथ सरेआम चाकू से गोदकर हत्या कर दी।वह इतने पर ही और पढ़े

प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

Last Updated:  Sunday, May 28, 2023  6:53 pm

नई संसद के लोकसभा कक्ष में स्थापित किया सेंगोल। नया संसद भवन भारत के विकास से विश्व के विकास का करेगा आह्वान : पीएम मोदी नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन किया। तमिलनाडु के अधीनम संतों ने पूरे विधि-विधान के साथ अनुष्ठान कराया। पूजा में प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने शिरकत की। धार्मिक अनुष्ठान के बाद अधीनम संतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेंगोल (राजदंड) सौंपा जिसे नए संसद भवन और पढ़े

राष्ट्र की सुरक्षा नीति के पितामह थे वीर सावरकर

Last Updated:  Sunday,   12:34 am

कांग्रेस में शामिल होने का न्योता सावरकर ने ठुकरा दिया था। कुशल रणनीतिकार और युगदृष्टा थे सावरकर सावरकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित व्याख्यान में बोले केंद्रीय सूचना आयुक्त उदय माहुरकर इंदौर : वीर सावरकर युगदृष्टा और चाणक्य नीति पर चलने वाले महामानव थे। अगर गांधीजी को राष्ट्रपिता कहा जाता है तो वीर सावरकर राष्ट्र की सुरक्षा नीति के पितामह थे। उनके बारे में हमेशा भ्रांतियां फैलाकर उन्हें अंग्रेजों का समर्थक बताने की कोशिश की गई जबकि अंग्रेज उनसे खौफ और पढ़े

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को मिली अंतरिम जमानत

Last Updated:  Friday, May 26, 2023  9:02 pm

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हे 6 हफ्ते की सशर्त अंतरिम जमानत दी है। स्वास्थ्य कारणों से दी गई जमानत की शर्तों के मुताबिक, वह बिना अनुमति के दिल्ली से बाहर नहीं जा सकते और मीडिया के सामने कोई बयान नहीं देंगे। सत्येंद्र जैन पिछले एक साल से जेल में हैं, बीते दिन वे तिहाड़ जेल के बाथरूम और पढ़े

1947 में सत्ता हस्तांतरण का प्रतीक सेगोल नए संसद भवन में होगा स्थापित

Last Updated:  Wednesday, May 24, 2023  9:00 pm

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के नवनिर्मित भवन का 28 मई को उद्घघाटन करने के साथ ही नए भवन में पवित्र सेंगोल को भी स्थापित करेंगे । यह सेंगोल भारत की आजादी के वर्ष यानी 1947 में तमिलनाडु से लाया गया था। ये वही सेंगोल है जिसे 14 अगस्त 1947 को रात के 10:45 बजे के लगभग अंग्रेजों ने सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के तौर पर देश के तत्कालीन और आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को और पढ़े

न्यायालय से जुड़ा है जनता का विश्वास, इसको बनाए रखने के लिए करें काम..

Last Updated:  Sunday, May 21, 2023  12:36 pm

मेडिएशन बिल आने के बाद लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगीं – जस्टिस माहेश्वरी। इंदौर : सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार माहेश्वरी के अनुसार देश की जनता की आस्था और विश्वास आज भी न्यायालय के साथ जुड़ है। जल्दी ही मेडिएशन बिल आने वाला है । इसके बाद न्यायालय के लंबित मामलों के निपटारे में और तेजी आ जाएगी।न्यायमूर्ति माहेश्वरी जाल सभागृह में अभ्यास मंडल द्वारा आयोजित 62 वीं ग्रीष्मकालीन व्याख्यानमाला के अंतिम दिन शनिवार को ‘न्याय और पढ़े

अर्बन -20 की बैठक में शहरी विकास के बिंदुओं पर किया गया मंथन

Last Updated:  Friday, May 19, 2023  1:38 am

60 से अधिक शहरों के महापौर व प्रशासनिक अधिकारी अर्बन – 20 बैठक में हुए शामिल। सांसद, महापौर व अन्य ने बैठक का किया शुभारंम्भ। इंदौर : प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जी- 20 के कई शिखर सम्मेलन देश में हो रहे हैं, उसी के तहत अर्बन – 20 में दुनिया भर के मेयर देश में आएंगे, जिसकी मुख्य बैठक अहमदाबाद में होगी। इसी क्रम में इंदौर में डिजिटल शहरी भविष्य को उत्प्रेरित करना, शहरी प्रशासन और योजना के लिए और पढ़े