ज्ञानवापी मस्जिद के चप्पे- चप्पे का होगा सर्वे, कोर्ट कमिश्नर को हटाने की मांग खारिज
वाराणसी : ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी मंदिर विवाद में स्थानीय जिला अदालत ने मुस्लिम पक्ष की कोर्ट कमिश्नर को हटाने की मांग को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कोर्ट कमिश्नर के साथ दो नए विशेष कमिश्नरों की भी नियुक्ति की है। अदालत ने पूरे मस्जिद परिसर का सर्वे करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि जब तक मस्जिद के कमीशन की कार्रवाई पूरी नहीं होती, तब तक सर्वे जारी रहेगा। मस्जिद के चप्पे-चप्पे का होगा सर्वे। और पढ़े











