Category Archives: देश

चुनाव आयोग ने साध्वी प्रज्ञा के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने से किया इनकार

Last Updated:  Thursday, April 18, 2019  7:18 pm

नई दिल्ली: साध्वी प्रज्ञा सिंह को चुनाव लड़ने से रोकने के कांग्रेस के प्रयासों को झटका लगा है। चुनाव आयोग ने प्रज्ञा सिंह की उम्मीदवारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस समर्थक तहसीन पूनावाला ने चुनाव आयोग में प्रज्ञा6 सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए उनके चुनाव लड़ने पर बैन लगाने की मांग की थी। प्रज्ञा सिंह को बीजेपी ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ अपना उम्मीदवार बनाया है। साध्वी प्रज्ञा आरोपी हैं, दोषी नहीं। तहसीन पूनावाला और पढ़े

जमीन पर जेट, डीजीसीए ने दुबारा परिचालन में मदद की पेशकश की

Last Updated:  Thursday,   10:43 am

नई दिल्ली: वित्तीय संकट के कारण जेट एयरवेज ने अपनी सभी उड़ानें अस्थाई तौर पर बन्द कर दी हैं। इससे उसके 22 हजार कर्मचारियो का भविष्य भी खतरे में पड़ गया है। विमानों का परिचालन बरकरार रखने के लिए जेट प्रबंधन ने बैंकों से 400 करोड़ की वित्तीय मदद का आग्रह किया था पर पहले का कर्ज नहीं चुका पाने के कारण बैंकों ने नया कर्ज देने से मना कर दिया। इससे जेट की माली हालत खराब होती चली गई और पढ़े

बीजेपी में शामिल हुई प्रज्ञा, दिग्विजय को देंगी चुनौती..?

Last Updated:  Wednesday, April 17, 2019  9:17 am

भोपाल: साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर बुधवार को बीजेपी दफ्तर पहुंची और विधिवत बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। पूर्व सीएम शिवराज सिंह, राष्ट्रीय मंत्री रामलाल और वरिष्ठ नेता प्रभात झा के साथ चर्चा के बाद प्रज्ञा सिंह के बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया गया। उनके पार्टी जॉइन करने के साथ ही तय हो गया कि वे ही भोपाल से दिग्विजयसिंह को चुनौती देंगी। चुनाव लड़ूंगी और जीतूंगी भी..। बीजेपी का दामन थामने के बाद साध्वी प्रज्ञा ने मीडिया और पढ़े

शीर्ष अदालत का नाम लेकर मोदी पर हमला कर फंसे राहुल, अदालत ने मांगा स्पष्टीकरण

Last Updated:  Monday, April 15, 2019  11:44 am

नई दिल्ली: राफेल मामले में सुप्रीम अदालत की आड़ लेकर पीएम मोदी पर वार करना कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को महंगा पड़ा। बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी द्वारा दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के बयान पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। कोर्ट ने माना कि राहुल गांधी ने राफेल दस्तावेजों की वैधता को लेकर उसके फैसले का इस्तेमाल गलत तरीके से अपने बयान में किया है। राहुल ने की शीर्ष अदालत की अवमानना- लेखी। बीजेपी और पढ़े

प्रत्याशी चयन के मामले में कांग्रेस से पिछड़ी बीजेपी

Last Updated:  Sunday, April 14, 2019  10:27 am

नई दिल्ली : मप्र में प्रत्याशी चयन के मामले में बीजेपी बहुत पिछड़ गई है। कांग्रेस ने इंदौर को छोड़कर शेष 28 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं पर बीजेपी इंदौर, भोपाल और विदिशा सहित 5 सीटों पर अपने उम्मीदवार अभी तक तय नहीं कर पाई हैं। धार, खजुराहो और रतलाम सीट पर घोषित किये प्रत्याशी। रविवार को बीजेपी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की। उसमें मप्र के तीन प्रत्याशी हैं। खजुराहो से बीड़ी शर्मा, धार और पढ़े

इंदौर से पीएम मोदी के चुनाव लड़ने की अटकलें फिर हुई तेज..!

Last Updated:  Sunday,   10:10 am

इंदौर: पीएम मोदी वाराणसी के साथ इंदौर से भी चुनाव लड़ सकते हैं। इस आशय की अटकलों को एक बार फिर हवा मिली है। बताया जाता है कि देश के एक बड़े अंग्रेजी अखबार में इस बारे में छपी खबर के बाद अटकलें फिर तेज हो गई। दूसरे अंबेडकर जयंती पर संसद भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और पीएम मोदी की मुलाकात ने भी इन अटकलों को पुनः जीवित कर दिया। श्रीमती महाजन ने ही और पढ़े

नितिन गडकरी सहित कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद

Last Updated:  Friday, April 12, 2019  3:26 pm

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 91 सीटों के लिए वोट डाले गए। सबसे ज्यादा मतदान त्रिपुरा प. बंगाल में हुआ। त्रिपुरा की एक और प. बंगाल की दो सीटों पर 81 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बिहार में सबसे कम वोट पड़े। 8 राज्यों में सभी सीटों पर मतदान। पहले चरण में आंध्रप्रदेश की 25 सीटों के साथ ही तेलंगाना, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, और पढ़े

मोदी सरकार के कामकाज पर पुण्य प्रसून ने खड़े किए सवाल

Last Updated:  Wednesday, April 10, 2019  11:03 am

इंदौर: पुरानी पीढ़ी के जाने- माने पत्रकार राजेन्द्र माथुर की स्मृति में इंदौर प्रेस क्लब ने व्याख्यान का आयोजन किया। प्रेस क्लब के 57 वे स्थापना दिवस समारोह के तहत सुखलिया स्थित आनंद मोहन माथुर सभागार में रखे गए इस कार्यक्रम में ख्यात टीवी पत्रकार पुण्य प्रसून वाजपेयी को प्रमुख वक़्ता के बतौर बुलाया गया था। व्याख्यान का विषय था ” वोट, नोट और खसोट के बीच भारतीय पत्रकारिता। ” सुभाष खंडेलवाल द्वारा विषय प्रवर्तन के बाद प्रमुख वक़्ता पुण्य और पढ़े

कमलनाथ के करीबियों पर छापे में 281 करोड़ के बेहिसाबी कैश रैकेट का खुलासा

Last Updated:  Monday, April 8, 2019  7:51 pm

नई दिल्ली: मप्र के सीएम कमलनाथ के निजी सचिव प्रवीण कक्कड़, अश्विन शर्मा, राजेन्द्र निग्लानी और अन्य करीबियों के इंदौर, दिल्ली और गोवा स्थित 50 से अधिक ठिकानों पर आयकर छापे की कार्रवाई पूरी हो गई है। 30 घंटे से ज्यादा समय तक चली इस कार्रवाई में 300 से अधिक अफसर लगे थे। उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए थे। चुनावी मौसम में की गई इस कार्रवाई के दौरान जमकर सियासत हुई। बयानों के जरिये वार- पलटवार और पढ़े

बीजेपी का संकल्प पत्र जारी, छोटे किसानों और व्यापारियों को मिलेगी पेंशन

Last Updated:  Monday,   1:22 pm

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने भी अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। संकल्प पत्र में राष्ट्रवाद से जुड़े मुद्दों को बीजेपी ने प्रमुखता दी है वहीं छोटे किसान, मध्यम वर्ग, और व्यापारी वर्ग को साधने की कोशिश की है। इसके अलावा 2022 में आजादी की 75 वी वर्षगांठ को लेकर 75 लक्ष्य भी पार्टी ने तय किये हैं। हालांकि कांग्रेस की तरह लोकलुभावन वादों का बीजेपी के संकल्प पत्र में अभाव नजर आया। बीजेपी के संकल्प और पढ़े