अलगाववादियों की सुरक्षा में तैनात थे 1 हजार जवान
श्रीनगर: पुलवामा हमले के बाद केंद्र सरकार ने अलगाववादियों के खिलाफ कड़ा रुख अपना लिया है। 17 फरवरी को 4 अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा वापस लेने के बाद बुधवार को 18 अन्य अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा भी हटा ली गई। जिन प्रमुख अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा हटाई गई उनमें सैयद अली शाह गिलानी, यासीन मलिक, अब्बास अंसारी, शाहिद उल इस्लाम, नईम खान, जफर अकबर बट, सलीम गिलानी, फारूक अहमद किचलू, आदि शामिल हैं। इसके अलावा घाटी के करीब 160 नेताओं और पढ़े











