Category Archives: देश

पाकिस्तान से छीना एमएफएन का दर्जा

Last Updated:  Friday, February 15, 2019  8:38 am

नई दिल्ली: पुलवामा में आतंकी हमले के मद्देनजर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक शुक्रवार को बुलाई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेशमंत्री सुषमा स्वराज, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण और वित्तमंत्री अरुण जेटली ने भाग लिया। बैठक के बाद वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बताया कि पाकिस्तान को दिया मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस ले लिया गया है। 1999 में भारत ने पाकिस्तान को यह दर्जा दिया था। जेटली ने कहा और पढ़े

आतंकियों और उनके सरपरस्तों को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी-पीएम मोदी

Last Updated:  Friday,   7:15 am

नई दिल्ली: पुलवामा आतंकी हमले से पूरा देश आक्रोशित है। हर देशवासी की एक ही मांग है कि आतंकियों और उसके पनाहगारों को इस हिमाकत का कड़ा दंड दिया जाए। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। आतंकियों ने बहुत बड़ी गलती कर दी। वंदे भारत एक्सप्रेस की लॉन्चिंग के मौके पर बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शहीद जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पाकिस्तान को कड़ी और पढ़े

पुलवामा आतंकी हमले में 40 से ज्यादा हुई शहीद जवानों की संख्या

Last Updated:  Thursday, February 14, 2019  5:44 pm

पुलवामा: जम्मू- कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार शाम सीआरपीएफ के काफिले पर किये गए आतंकी हमले में शहीद होनेवाले जवानों की संख्या बढ़कर 42 तक पहुंच गई है। कई जवान गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। 18 सितम्बर 2016 को उरी में हुए आतंकी हमले से भी ये बड़ा हमला है। उरी हमले में 18 जवानों की मौत हुई थी। आतंकी संगठन जैश ने ली जिम्मेदारी। पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने हमले और पढ़े

कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला, 20 जवान शहीद

Last Updated:  Thursday,   2:08 pm

पुलवामा: श्रीनगर- जम्मू हाइवे पर पुलवामा जिले के अवंतिपोरा इलाके में सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती आतंकी हमले में 20 जवान शहीद हो गए। कई घायल हैं जिनका श्रीनगर के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है। बताया जाता है कि गुरुवार शाम सीआरपीएफ की 54 वी बटालियन के जवानों का काफिला जम्मू से श्रीनगर जा रहा था। काफिले में 70 से अधिक गाड़ियां शामिल थी। और पढ़े

मुम्बई बम धमाके में शामिल आतंकी अबू बकर दुबई में गिरफ्तार

Last Updated:  Thursday,   10:27 am

दुबई: 1993 में मुम्बई में हुए सीरियल बम धमाकों में शामिल मोस्ट वांटेड आतंकी अबू बकर दुबई में पकड़ा गया है। लंबे सम य से वह केंद्रीय एजेंसियों को चकमा दे रहा था। उसको प्रत्यर्पण कर भारत लाने की तैयारी की जा रही है। मुम्बई पहुंचाया था आरडीएक्स। आतंकी अबू बकर का पूरा नाम अबू बकर अब्दुल गफूर शेख है। वह खाड़ी के देशों से सोना, कपड़ा और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की भारत में स्मगलिंग करता था। बताया जाता है कि और पढ़े

कांग्रेस मुक्त भारत की बात गाँधीजी ने कही थी- पीएम मोदी

Last Updated:  Thursday, February 7, 2019  7:12 pm

नई दिल्ली: कांग्रेस मुक्त भारत का नारा गाँधीजी का है मेरा नहीं। गाँधीजी समझ गए थे कि सारी विकृतियां कांग्रेस को जल्दी पकड़ती हैं इसीलिए उन्होंने ये नारा दिया था। वे तो गाँधीजी की 150 वी जयंती पर उनके सपने को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। ये बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही। वे गुरुवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई बहस का जवाब दे रहे थे। पीएम मोदी ने बाबासाहब अंबेडकर द्वारा कही गई बात और पढ़े

नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल में आग से मची अफरा-तफरी

Last Updated:  Thursday,   8:32 am

नोएडा: दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 12 स्थित मेट्रो हार्ट हॉस्पिटल में गुरुवार दोपहर आग लग गई। बताया जाता है कि 5 मंजिला इस अस्पताल की दूसरी मंजिल पर आग लगी जो ऊपरी मंजिलों तक भी पहुंच गई। आग लगते ही अस्पताल में अफरा- तफरी मच गई। धुंआ भर जाने से मरीजों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। अस्पताल के कर्मचारियों ने मरीजों को निकालकर सेक्टर 11 स्थित मेट्रो के ही दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया। अभी और पढ़े

माल्या के प्रत्यर्पण को ब्रिटेन की हरी झंडी

Last Updated:  Wednesday, February 6, 2019  8:00 am

लंदन’ शराब कारोबारी विजय माल्या को जल्द ही प्रत्यर्पण कर भारत लाया जा सकता है। ब्रिटेन के होम सेक्रेटरी साजिद जावेद ने माल्या के प्रत्यर्पण आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। हालांकि माल्या के पास 14 दिन के भीतर प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ अपील करने का मौका है। विजय माल्या पर सरकारी बैंकों और वित्तीय संस्थानों का करीब 9 हजार करोड़ रुपया बकाया है। कर्ज चुकाने से बचने के लिए माल्या लंदन भाग गया। भारत सरकार लंबे समय से उसे और पढ़े

सीबीआई के सामने पेश हों राजीव कुमार, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

Last Updated:  Tuesday, February 5, 2019  7:49 am

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। सीबीआई की ओर से पेश की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को आदेश दिया है कि वह शारदा चिटफंड घोटाले में पूछताछ के लिए सीबीआई के समक्ष पेश हो। कोर्ट ने मेघालय की राजधानी शिलांग स्थित सीबीआई दफ्तर में पेश होने को कहा है।हालांकि कोर्ट ने कहा है कि पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार की गिरफ्तारी और पढ़े

पीएम से मिले सीएम कमलनाथ, खनन से जुड़े मामलों को जल्द मंजूरी देने का किया अनुरोध

Last Updated:  Monday, February 4, 2019  2:54 pm

इंदौर: मप्र के सीएम कमलनाथ ने सोमवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट की। सीएम बनने के बाद उनकी पीएम मोदी से यह पहली भेंट थी। पीएम मोदी ने मप्र की कमान संभालने पर कमलनाथ को बधाई दी। लगभग आधे घंटे चली मुलाकात में सीएम कमलनाथ ने मप्र के माइनिंग लीज अनुदान पात्रता से जुड़े मामलों में जल्द निर्णय लेने का आग्रह पीएम मोदी से किया। ऐसे करीब 27 मामले केंद्र सरकार के पास लंबित हैं। और पढ़े