Category Archives: देश

उपसभापति के साथ हुई दुर्घटना की जांच के आदेश

Last Updated:  Tuesday, January 15, 2019  10:24 am

इंदौर : सीएम कमलनाथ ने उपसभापति हिना कांवरे के काफिले के साथ हुई दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। नक्सली साजिश की आशंका को देखते हुए डीजीपी ऋषिकुमार शुक्ला को घटना की विस्तृत जांच करने को कहा गया है। हिना कांवरे को हाल ही में धमकी भरा पत्र भी मिला था जिसमें उनसे 15 जनवरी तक 20 लाख रुपए की मांग की गई थी। सीएम ने हिना कांवरे की सुरक्षा पुख्ता करने का भी आदेश दिया है। ट्रॉले की और पढ़े

जेएनयू मामले में कन्हैया कुमार सहित 10 के खिलाफ चार्जशीट पेश

Last Updated:  Monday, January 14, 2019  3:34 pm

नई दिल्ली: जेएनयू में करीब तीन साल पहले देश विरोधी नारे लगाए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को चार्जशीट पेश कर दी। 1200 पेज की चार्जशीट को लोहे की संदूक में भरकर पटियाला हाउस कोर्ट में लाया गया। चार्जशीट में जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य सहित 10 आरोपियों के नाम हैं। जुटाए अहम सबूत तीन साल तक बारीकी से जांच और अनुसंधान के बाद पुलिस ने अहम और पढ़े

सामान्य वर्ग को आरक्षण देनेवाला कानून गुजरात में लागू

Last Updated:  Monday,   12:01 pm

गांधीनगर: सामान्य वर्ग को आर्थिक आधार पर 10 फीसदी आरक्षण संबंधी कानून गुजरात में लागू कर दिया गया है। सीएम विजय रूपानी के मुताबिक ऐसा करनेवाला गुजरात देश का पहला राज्य बन गया है। नौकरी और शिक्षा में अब सामान्य वर्ग के गरीब लोगों को इसका लाभ मिलने लगेगा। आपको बता दें कि संसद के दोनों सदनों में पारित होने के बाद सामान्य वर्ग को आरक्षण देनेवाला संविधान संशोधन विधेयक राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा गया था। शनिवार और पढ़े

दिगंबर अखाड़े के पांडाल में आग, कोई हताहत नहीं

Last Updated:  Monday,   9:21 am

प्रयागराज: मकर संक्रांति से प्रारंभ हुए कुम्भ मेले के पहले ही दिन हादसा हो गया। दरअसल पहले शाही स्नान के पूर्व संगम तट पर स्थापित दिगंबर अखाड़े के शामियाने में आग लग गई। देखते ही देखते आग आसपास के शामियानों में भी फैल गई। इस घटना से हड़कंप मच गया। शामियानों में मौजूद साधु- संत तो तुरत- फुरत बाहर निकल आये पर उनके कपड़े, अनाज और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड कर्मी और स्थानीय और पढ़े

स्पीकर के चुनाव में नियमों की अनदेखी की राष्ट्रपति से शिकायत

Last Updated:  Saturday, January 12, 2019  3:37 pm

नई दिल्ली : मप्र के बीजेपी विधायकों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को राष्ट्रपति कोविंद से मिला। पूर्व सीएम शिवराज सिंह और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव की अगुवाई में मिले इस प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश की विधानसभा में स्पीकर व डिप्टी स्पीकर के चुनाव में नियमों के उल्लंघन की शिकायत की। उनका कहना था कि कांग्रेस ने नियम- प्रक्रियाओं को दरकिनार कर मनमाने ढंग से अपने प्रत्याशियों को स्पीकर और डिप्टी स्पीकर बनवा लिया। शिवराजजी ने तो इसे लोकतंत्र की हत्या करार और पढ़े

सल्तनत और संविधान में आस्था रखनेवालों के बीच है ये जंग- मोदी

Last Updated:  Saturday,   1:49 pm

नई दिल्ली- रामलीला मैदान में आयोजित बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे और अंतिम दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करती है। राम मंदिर मामले के समाधान में भी वह लगातार रोडे अटका रही है। पीएम मोदी ने कहा कि 12 साल तक कांग्रेस ने उन्हें परेशान किया। पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये और पढ़े

25 साल बाद फिर साथ आए एसपी- बीएसपी, कांग्रेस को किया दरकिनार

Last Updated:  Saturday,   11:56 am

लखनऊ : यूपी में 25 साल पुराना इतिहास फिर दोहराया गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए एसपी- बीएसपी ने गठबंधन का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस को इसमें जगह नहीं दी गई है। 1993 के बाद ये पहली बार है जब एसपी और बीएसपी साथ आए हैं। शनिवार को मायावती और अखिलेश यादव ने गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया। दोनों पार्टियां यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस को गठबंधन से बाहर और पढ़े

वैचारिक युद्ध है 2019 का लोकसभा चुनाव- शाह

Last Updated:  Friday, January 11, 2019  5:44 pm

नई दिल्ली: 2019 का चुनाव एक तरह का वैचारिक युद्ध है। यह दो विचारधाराओं की लड़ाई है। इस युद्ध का असर दूरगामी होगा। इसीलिए पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए एकजुट है। हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और फिर से जीतकर विजयोत्सव मनाएंगे। ये बात बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कही। वे रामलीला मैदान में आयोजित पार्टी के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के उदघाटन सत्र में बोल रहे थे। उन्होंने पानीपत की तीसरी लड़ाई का जिक्र और पढ़े

अयोध्या विवाद की तारीख टलने से भड़की विहिप

Last Updated:  Friday,   9:39 am

इंदौर : सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या विवाद की सुनवाई फिर टल जाने से हिंदूवादी संगठन खफ़ा हैं। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीएस कोकजे ने अपने बयान में सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि जानबूझकर इस मामले को लंबा खींचा जा रहा है। राम मंदिर को लेकर सिर्फ वोट बैंक की राजनीति हो रही है। प्रयास ये हो रहा है कि किसी भी तरह मामले को लटकाया जाए। श्री कोकजे ने मोदी सरकार पर निशाना और पढ़े

सीबीआई डायरेक्टर के पद से हटाए गए आलोक वर्मा

Last Updated:  Thursday, January 10, 2019  4:06 pm

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई हाइपॉवर सिलेक्शन कमेटी की बैठक में सीबीआई निदेशक पद से आलोक वर्मा को हटा दिया गया। कमेटी में पीएम मोदी के अलावा चीफ जस्टिस की ओर से जस्टिस सीकरी और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल थे। खड़गे ने वर्मा को हटाए जाने का विरोध किया जबकि पीएम मोदी और जस्टिस सीकरी ने हटाने के फैसले पर मुहर लगाई। वर्मा को फायर सेफ्टी विभाग का डीजी बनाया गया है। और पढ़े