Category Archives: धर्म-समाज

5 अगस्त को होंगे माहेश्वरी सहकारी पेढ़ी के चुनाव,पार्षद लड्ढा सहित कई दिग्गज आजमा रहें किस्मत

Last Updated:  Friday, July 29, 2022  8:11 pm

इंदौर : माहेश्वरी सहकारी पेढ़ी मर्यादित के चुनाव को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। पेढ़ी के चुनाव 5 अगस्त को होने जा रहे हैं। शुक्रवार 29 जुलाई को नामांकन फार्म भरे गए। 15 पदों के लिए कुल 47 प्रत्याशी मैदान में। इंदौर जिला माहेश्वरी समाज के प्रचार मंत्री अजय सारडा ने बताया कि पुरुष संचालकों के 13 पदों के लिए 29 और महिला संचालकों के दो पदों के लिए 10 नामांकन प्राप्त हुए हैं। 31 जुलाई तक नाम वापस लिए और पढ़े

अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के 7 अगस्त को होंगे चुनाव

Last Updated:  Tuesday, July 26, 2022  11:13 pm

कुल 68 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। उम्मीदवारों की अंतिम सूची 29 को, मतदान 7 अगस्त को।  इंदौर, 26 जुलाई : अग्रवाल समाज की शीर्ष संस्था अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के 7 अगस्त को होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए कुल 68 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। अध्यक्ष पद के लिए 4 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं। नाम वापसी की अंतिम तिथि 28 जुलाई है। 29 जुलाई को उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा और आवश्यक और पढ़े

श्रीमती भराणी की अनुकरणीय पहल, नेत्र चिकित्सा वाहन के लिए दिए 22 लाख रूपए

Last Updated:  Tuesday,   4:26 pm

इंदौर : शहर में ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो अपनी मेहनत से कमाई जीवन भर की पूंजी जनता की भलाई के लिए समर्पित कर देते हैं।माहेश्वरी समाज की महिला श्रीमती मानकुंवर नंदकिशोर भराणी ने ऐसी ही अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने पति स्वर्गीय नंदकिशोर भराणी की स्मृति में अंधत्व निवारण के लिए 22 लाख रूपए का डोनेशन देकर निजी नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से अत्याधुनिक चलित नेत्र वाहन बनवाया है। इस चलित नेत्र वाहन में डॉक्टर के और पढ़े

सदगुरु श्री नाना महाराज तराणेकर के 125 वे जन्मोत्सव में गडकरी करेंगे शिरकत

Last Updated:  Tuesday,   1:12 pm

इंदौर : इस वर्ष सद्गुरु श्री नाना महाराज तराणेकर का 125वां जन्मोत्सव 1 और 2 अगस्त को मनाया जा रहा है। अखिल भारतीय त्रिपदी परिवार की ओर से इंदौर के बास्केट बॉल काम्पलेक्स स्टेडियम में होने जा रहे इस भव्य आयोजन में पहले दिन 1 अगस्त को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शिरकत करेंगे। अखिल भारतीय त्रिपदी परिवार इंदौर के प्रमुख श्री बाबासाहब तराणेकर ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 1 अगस्त 2022 को शाम 5 बजे कार्यक्रम और पढ़े

काशी विश्वनाथ और रामलला के दर्शन कर धन्य हुए श्रद्धालु

Last Updated:  Monday, July 25, 2022  11:10 pm

विधायक संजय शुक्ला के साथ सभी श्रद्धालु इंदौर के लिए रवाना। इंदौर : संगम नगर वार्ड 13 के 600 श्रद्धालु सावन के महीने में काशी विश्वनाथ और रामलला के दर्शन कर धन्य हो गए । इन सभी ने अयोध्या पहुंचकर जय श्रीराम की गूंज लगाई और रामलला के दर्शन किए । इसके बाद विधायक संजय शुक्ला के साथ सभी श्रद्धालु इंदौर के लिए रवाना हो गए। विधायक संजय शुक्ला इस बार अपनी विधानसभा के वार्ड क्रमांक 13 के 600 श्रद्धालुओं और पढ़े

गीताभवन में रुद्राक्ष निर्मित 13 फीट ऊंचे शिवलिंग का अनुष्ठान प्रारंभ

Last Updated:  Monday,   11:06 pm

आम भक्तों के लिए निःशुल्क होंगे दर्शन-पूजन। इंदौर : मप्र में पहली बार इंदौर के गीता भवन में श्रावण मास के उपलक्ष्य में सवा लाख पंचमुखी रूद्राक्ष से निर्मित 13 फीट ऊंचे शिवलिंग का शुभारंभ श्रीधाम वृंदावन के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद सहित तीन संतों के सानिध्य में सोमवार को शुभ मुहूर्त के अनुसार 9.28 बजे किया गया। इस मौके पर तीनों संतों ने कहा कि वे अपने जीवन में पहली बार इतने विशाल शिवलिंग का दर्शन और पूजन कर और पढ़े

पालकी में सवार होकर निकले बाबा महाकाल, दर्शनों के लिए उमड़ा जनसैलाब

Last Updated:  Monday,   10:59 pm

उज्जैन : श्रावण के द्वितीय सोमवार पर उज्जैनी के राजा बाबा महाकाल पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। इस दौरान श्रद्धालु राजाधिराज बाबा महाकाल की एक झलक पाने के लिए सवारी मार्ग पर बड़ी संख्या में उमड़ पड़े। बाबा की एक झलक पाकर ही श्रद्धालु धन्य हो गए। समूचा सवारी मार्ग बाबा महाकाल की जय जयकार से गूंज रहा था। महाकाल के दरबार में लाखों श्रद्धालु पहुंचे। उधर महाकाल मंदिर में दर्शन- पूजन के लिए रात से ही और पढ़े

ईसाई समाज ने नगर निगम पर लगाया कब्रिस्तान की जमीन हड़पने का आरोप, किया प्रदर्शन

Last Updated:  Monday,   7:26 pm

इंदौर : आम लोगों के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम देने वाले नगर निगम पर ही ईसाई कब्रिस्तान की भूमि हड़पने के आरोप लग रहे हैं। यह आरोप कोई और नहीं समग्र ईसाई समाज ही लगा रहा है। समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि नगर निगम ने अस्थाई कचरा संग्रहण केन्द्र बनाने के नाम पर पलासियाहाना कंचनबाग स्थित उनके कब्रिस्तान की आधे से अधिक भूमि पर अवैध कब्जा जमाकर स्थायी निर्माण कर लिया है। यही नहीं जिला प्रशासन और पढ़े

600 श्रद्धालुओं के साथ काशी,अयोध्या की यात्रा पर रवाना हुए विधायक संजय शुक्ला

Last Updated:  Saturday, July 23, 2022  9:34 pm

इंदौर : जय श्री राम और हर हर महादेव की गूंज के साथ शनिवार को 600 नागरिक विधायक संजय शुक्ला के नेतृत्व में काशी – अयोध्या यात्रा के लिए रवाना हुए। यात्रा पर रवाना हो रहे श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। विधायक शुक्ला अपने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के किसी भी एक वार्ड से किसी भी माह में 600 नागरिकों के समूह को अयोध्या की यात्रा करवाते आ रहे हैं। इस बार इस यात्रा में अयोध्या के साथ और पढ़े

काशी – अयोध्या के लिए ट्रेन से रवाना होंगे 600 तीर्थ यात्री

Last Updated:  Saturday,   12:27 pm

विधायक संजय शुक्ला अपनी विधानसभा के वार्ड 13 के रहवासियों को भेज रहे हैं काशी – अयोध्या इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला द्वारा आयोजित काशी अयोध्या की यात्रा में जाने को लेकर वार्ड 13 संगम नगर क्षेत्र के नागरिकों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। यहां के नागरिक शनिवार दोपहर में इस यात्रा पर रवाना होंगे ।विधायक शुक्ला द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के हर वार्ड से महीने में एक बार 600 नागरिकों को अयोध्या यात्रा पर ले जाने और पढ़े