वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ब्राह्मणों ने धारण किए नए जनेऊ
इंदौर : श्रावण माह की नागपंचमी के अवसर पर राजेंद्र नगर स्थित श्रीराम मंदिर में श्रावणी उपकर्म का आयोजन किया गया। ब्राह्मण वर्ग ने कार्यक्रम में अपने पुराने जनेऊ का त्याग कर नवीन जनेऊ धारण किए ।आध्यात्मिक साधना मंडल के सचिव अरविंद चौगंजकर ने बताया की श्रावण माह के दौरान पुराने जनेऊ त्याग कर नवीन जनेऊ धारण करने की प्रथा है । नागपंचमी के अवसर पर श्रीराम मंदिर में पंडित जितेंद्र काले गुरुजी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम पूर्णतः वैदिक और पढ़े











