Category Archives: धर्म-समाज

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रामभक्त हनुमान का प्रकटोत्सव

Last Updated:  Sunday, April 17, 2022  5:14 pm

इंदौर : रामभक्त हनुमान का प्रकटोत्सव पूरे शहर में आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया। मठ मंदिरों व आश्रमों में संकट मोचन हनुमान के जयकारे गूंजते रहे।अभिषेक,भजन- पूजन,हनुमान चालीसा के पाठ के साथ पवनपुत्र का प्रकटोत्सव मनाया गया और महाआरती की गई। मंदिरों ।इन दर्शन- पूजन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह- जगह महाप्रसाद के आयोजन भी किए गए। हजारों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्यलाभ लिया। इस मौके पर मंदिरों के साथ हनुमान का भी आकर्षक और पढ़े

भग्यवान परशुराम के प्रकटोत्सव पर निकलेगी शोभायात्रा, तैयारियों को लेकर 18 को बैठक

Last Updated:  Thursday, April 14, 2022  11:35 pm

इंदौर : अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम के प्राकट्य उत्सव पर सर्व ब्राह्मण युवा परिषद द्वारा बड़ा गणपति से निकाली जाने वाली शोभायात्रा की तैयारियों के लिए सोमवार 18 अप्रैल को शाम 6 बजे राजेन्द्र नगर स्थित जवाहर सभागृह टंकी हाल पर शहर के सभी प्रमुख ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की बैठक रखी गई है। परशुराम महासभा के प्रदेश प्रभारी एवं शोभायात्रा संयोजक पं. संजय मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर महासभा के संरक्षक पं. राधेश्याम शर्मा और पढ़े

बाबासाहब के बताए मार्ग और सिद्धांतों पर चल रही है सरकार- सीएम शिवराज

Last Updated:  Thursday,   8:00 pm

बाबा साहब अम्बेडकर की जन्मस्थली महू स्थित स्मारक पर सीएम शिवराज ने अर्पित किए श्रद्धासुमन इंदौर : संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती गुरुवार को उनकी जन्मस्थली अम्बेडकर नगर महू में पूर्ण श्रद्धा व आस्था के साथ मनाई गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाबासाहब की जन्मस्थली पर बने भव्य स्मारक में पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने स्मारक पर बनी बाबासाहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। इस अवसर पर पर्यटन एवं और पढ़े

आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए जयचंदों और मीर जाफरों को पहचानना होगा- अग्निहोत्री

Last Updated:  Thursday,   9:59 am

इंदौर : एक हजार साल की गुलामी के बाद हमें आजादी मिली। उसी आजादी का अमृत महोत्सव हम मना रहे हैं पर हमें बाबासाहब अम्बेडकर की उस बात को भी याद रखना है, जिसमें उन्होंने कहा था कि हम आजाद हो गए ये अच्छी बात है पर हम गुलाम क्यों हुए इसकी भी चिंता करना जरूरी है। हमारे बीच के जयचंद और मीर जाफरों की वजह से ही हमें हजार साल की गुलामी सहनी पड़ी।हमें अपनी आजादी को बनाए रखना और पढ़े

गीताभवन में हर्षोल्लास से मनाया गया प्रभु श्रीराम का प्रकटोत्सव, महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

Last Updated:  Sunday, April 10, 2022  9:17 pm

इंदौर : रामनवमी के उपलक्ष्य में गीताभवन स्थित राम दरबार मंदिर पर दिव्य और मनोहारी श्रृंगार दर्शन हेतु सुबह से दोपहर तक भक्तों का तांता लगा रहा। राम दरबार को 11 किस्म के फूलों, पत्तियों, रेश्मी वस्त्रों एवं विद्युत की रंग-बिरंगी छटा से श्रृंगारित किया गया था। दोपहर 12 बजे वृंदावन के महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद एवं साध्वी कृष्णानंद के सान्निध्य में हुई महाआरती में भक्तों का उत्साह देखने लायक था। गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष राम ऐरन, मंत्री रामविलास राठी और पढ़े

श्रीराम जन्मोत्सव मेले का राम स्तुति, वंदना और आरती के साथ हुआ समापन

Last Updated:  Sunday,   9:13 pm

इंदौर : दशहरा मैदान पर चल रहे नौ दिवसीय “सबके राम” राम जन्म उत्सव मेले का समापन रविवार को हुआ। अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की प्रतिकृति को निहारने और भगवान श्रीराम दरबार के दर्शन करने रामनवमी पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे । 9 दिनों में करीब 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने राम मंदिर के दर्शन कर अपने आप को कृतार्थ किया। उत्सव समिति के महेंद्र चौहान प्रवीणा अग्निहोत्री और अमित जैन ने बताया कि रविवार को सुबह के और पढ़े

राजेंद्रनगर में आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव

Last Updated:  Sunday,   6:53 pm

इंदौर : राजेन्द्र नगर स्थित श्रीराम मंदिर में रविवार को राम नवमी का उत्सव उत्साह, उल्लास और आस्था के साथ मनाया गया । मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्म के अवसर पर श्रद्धालुओं में अपूर्व उत्साह देखा गया । हजारों की संख्या में दर्शनार्थी सुबह से ही मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए थे। दिगम्बर बुआ नाइक ने पेश किया कीर्तन। सुबह 10 बजे नागपुर के ख्यात कीर्तनकार दिगम्बर बुआ नाईक ने श्रीराम जन्म के कीर्तन की शुरुआत की। उन्होंने और पढ़े

हजारों दीपकों के साथ की गई प्रभु श्रीराम की महाआरती, राम नाम के जयघोष से गूंजा दशहरा मैदान

Last Updated:  Sunday,   12:28 pm

इंदौर : अयोध्या की पावन धरा से लाए गए सरयू के जल और अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की प्रतिकृति में विराजित राम दरबार के दर्शन करने के लिए शनिवार को महाअष्टमी के मौके पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे। दशहरा मैदान इंदौर में चल रहे नौ दिवसीय सबके राम राम जन्मोत्सव में श्रद्धा का विशाल मेला देखने को मिला। महाआरती में हजवरों श्रद्धालुओं ने की शिरकत। उपरोक्त जानकारी देते हुए उत्सव समिति के प्रवीणा अग्निहोत्री महेंद्र सिंह चौहान एवं अमित और पढ़े

राम जन्मोत्सव में शास्त्रीय नृत्य के रूप में की गई श्रीराम की आराधना

Last Updated:  Saturday, April 9, 2022  1:28 pm

इंदौर : देवी काली, देवी दुर्गा और महादेवी पार्वती नीले ,हरे ,काले वस्त्रों से सज्जित देवियों का शक्ति प्रदर्शन सेमी क्लासिकल नृत्य के रूप में दशहरा मैदान पर देखने को मिला। यहां चल रहे “सबके राम” राम जन्मोत्सव के नौ दिवसीय आयोजन में शुक्रवार को नृत्य आराधना देखने को मिली ।रंजना ठाकुर, डॉ. प्रियंका वैद्य के निर्देशन व मंजूषा जौहरी के सहयोग से नृत्य आराधना का प्रारंभ गणेश वंदना से हुआ। कत्थक में सजी यह वंदना बहुत ही खूबसूरत थी। और पढ़े

श्रीराम जन्मोत्सव में रामानुज शास्त्री के भजनों पर झूमें श्रद्धालु

Last Updated:  Friday, April 8, 2022  5:51 pm

इंदौर : दशहरा मैदान पर चल रहे नौ दिवसीय “सबके राम” श्रीराम जन्मोत्सव के दौरान अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की प्रतिकृति में विराजित राम दरबार के मोहक दर्शन व मंदिर को निहारने रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन हो रहे सांस्कृतिक धार्मिक कार्यक्रमों का आनंद उठाने के साथ-साथ यहां लगे मेले में लोग स्वाद और मनोरंजन का भी पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। गुरुवार को मंदसौर के पिपलिया धाम से पधारे रामानुज संप्रदाय के पंडित रामानुज शास्त्री और पढ़े