Category Archives: धर्म-समाज

घटस्थापना के साथ मां दुर्गा की आराधना में डूबा इंदौर, मन्दिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Last Updated:  Friday, October 8, 2021  4:54 am

इंदौर : कोरोना काल के भयावह दौर के बाद जिंदगी पुनः पटरी पर लौटती नजर आ रही है। कारोबारी और शैक्षणिक गतिविधियों के साथ छोटे स्वरूप में सही पर सामाजिक और धार्मिक आयोजनों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। गुरुवार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत घटस्थापना के साथ हुई। इस बार सरकार द्वारा सशर्त अनुमति दी जाने से कई सार्वजनिक पांडालों में भी दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। छोटे स्वरूप में ही सही गरबों की गूंज भी सुनाई और पढ़े

उज्जैन में राजसी ठाठ – बाट से निकली उमा माता की सवारी

Last Updated:  Friday,   4:51 am

उज्‍जैन : श्री महाकालेश्वर मंदिर में 02 से 06 अक्‍टूबर तक चले उमा सॉझी महोत्सव में गुरुवार को भगवान श्री महाकालेश्‍वर की भॉति वर्ष में एक बार निकलने वाली उमा माता जी की सवारी सायं 04:00 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर से राजसी ठाठ-बाट से निकाली गयी।पालकी जैसे ही श्री महाकालेश्‍वर मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंची, मध्य प्रदेश सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा उमा माता को सलामी दी। इसके बाद पालकी ने नगर भ्रमण के लिए प्रस्‍थान किया। पालकी और पढ़े

50 फीसदी क्षमता के साथ हो सकेंगे गरबा आयोजन, बड़े व्यावसायिक आयोजनों को अनुमति नहीं

Last Updated:  Thursday, October 7, 2021  11:39 pm

इंदौर : मप्र सरकार के निर्देशानुसार अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग डॉ. राजेश राजौरा ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए नवीन दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 50 फीसदी क्षमता के साथ हो सकेंगे गरबा और रावण दहन के आयोजन। जारी दिशा- निर्देशों के तहत समस्त धार्मिक/पूजा स्थलों में 50 प्रतिशत की क्षमता की सीमा तक श्रद्धालु-अनुयायी उपस्थित रह सकेंगे। जिला कलेक्टर को सूचित कर सोसायटियों, कॉलोनियों, मोहल्लों में आयोजन स्थल की क्षमता के 50 प्रतिशत की सीमा और पढ़े

विद्याधाम पर गुरुवार को घटस्थापना के साथ प्रारंभ होगा शतचंडी महायज्ञ

Last Updated:  Thursday,   1:18 am

इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित विद्याधाम पर नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी चिनमयानंद सरस्वती के सान्निध्य और आचार्य पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में सग्रहमख शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ गुरूवार 7 अक्टूबर को होगा। सुबह 6 बजे ध्वजा पूजन, घट स्थापना, मंडप प्रवेश, गणपति पूजन, पुण्य वाचन, मंडल स्थापन, मातिृका पूजन एवं अग्नि स्थापन सहित सभी शास्त्रोक्त प्रक्रिया पूरी होने के बाद सुबह 9 से 12 बजे तक एवं दोपहर 2.30 से 5.30 और पढ़े

गौ सेवा भारती ने सर्व पितृ अमावस्या पर दिवंगत गौमाता, संघ प्रचारक व कोरोना से मृत लोगों का किया तर्पण

Last Updated:  Thursday,   1:13 am

इंदौर : गौ-सेवाभारती द्वारा पिछले 18 वर्षो से निरन्तर सर्व पितृ श्राद्ध अमावस्या पर पितृ तर्पण का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में बुधवार को अहिल्या माता गौशाला में दिवंगत गौमाताओं, साधू-संतों, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिवंगत प्रचारकों, बलिदानी सैनिकों, गौभक्तों, दिवंगत स्वाधीनता संग्राम एवं लोकतंत्र सेनानियों का श्राद्ध-तर्पण कार्यक्रम प्रसिद्ध विद्वान पंडित मनोज पांडे के सान्निध्य में आयोजित किया गया। कोरोना के शिकार दिवंगतों का भी किया तर्पण। कार्यक्रम में कोरोना के शिकार हुए उन आत्माओं के निमित्त और पढ़े

सर्वपितृ अमावस्या पर 12 सौ से अधिक साधकों ने किया दिवंगत परिजनों का तर्पण

Last Updated:  Thursday,   1:01 am

इंदौर : तर्पण में श्रद्धा के साथ अर्पण और समर्पण का भाव भी होना चाहिए। भारतीय संस्कृति सात जन्मों तक पुनर्जन्म में विश्वास रखती है। हमारे कर्मों के आधार पर ही मोक्ष की मंजिल तय होगी। भविष्य को संवारने के लिए वर्तमान में अपने प्रत्येक कर्म में अर्पण और समर्पण का भाव रखें, यही सबसे बड़ा तर्पण होगा। प्रसन्नता और शांति बाजार में नहीं मिलते। तर्पण हमारी श्रद्धा को व्यक्त करने का शास्त्रोक्त उपाय है जो हमें भी मोक्ष की और पढ़े

महिलाओं ने भी किया दिवंगत परिजनों का तर्पण

Last Updated:  Thursday,   12:54 am

इंदौर : श्राद्ध पक्ष मे तर्पण कोई भी व्यक्ति, उस दिवंगत व्यक्ति के के लिए कर सकता है जिसके प्रति उसके मन में श्रद्धा है। हिंदु धर्म के अधिकारिक ग्रंथ निर्णय सिंधु में स्पष्ट लिखा गया है कि श्राद्ध में तर्पण का अधिकार पुत्र के अलावा पत्नी, पुत्री, बहु को भी दिया गया है अर्थात श्राद्ध कर्म का पूर्ण अधिकार महिलाओं को है । श्राद्ध कर्म भी सोलह प्रकार का होता है लेकिन सबसे सरल श्राद्ध कर्म है तर्पण । और पढ़े

सांसद लालवानी के कार्यालय पर किया गया संजा माता का पूजन

Last Updated:  Tuesday, October 5, 2021  9:24 am

इंदौर : सांसद शंकर लालवानी के कार्यालय पर निमाड़ और मालवा के प्रसिद्ध लोकपर्व ‘संजा पूजन’ किया गया। यहां 144 वर्ग फ़ीट की संजा अंकित की गई और उपस्थित मातृ शक्ति व महिलाओं द्वारा संजा माता की आरती की गई।लोक संस्कृति मंच के सरंक्षक सांसद लालवानी ने कहा कि संजा माता का पूजन के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई। लोक संस्कृति मंच आत्मनिर्भर भारत प्रशिक्षण केंद्र की एकता मेहता और उनकी टीम ने संजा और पढ़े

बैरागी समाज ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान

Last Updated:  Monday, October 4, 2021  4:32 pm

इंदौर : श्री वैष्णव बैरागी समाज मध्य प्रदेश द्वारा अखिल भारतीय कोरोना कर्मयोद्धा सम्मान का आयोजन रविवार को जाल सभागृह में रखा गया। महाराष्ट्र दिल्ली, गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित देशभर से जगह से आए समाज बंधु और महिलाओं ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। महामंडलेश्वर श्री रामेश्वर दास महाराज, राष्ट्रीय संत श्री नमन वैष्णव , वैष्णव गौरव मध्यप्रदेश शासन द्वारा राज मंत्री का दर्जा प्राप्त भरत दास बैरागी, जाने-माने राष्ट्रीय कवि जानी बैरागी कार्यक्रम में अतिथि के और पढ़े

यूपीएससी सेकंड टॉपर रही जागृति का ब्राह्मण एकता परिषद ने किया सम्मान

Last Updated:  Monday,   4:13 pm

इंदौर : अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने एक सादे समारोह में यूपीएससी की परीक्षा महिला वर्ग के संपूर्ण भारत वर्ष में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर बुंदेलखंड क्षेत्र की बिटिया सुश्री जागृति अवस्थी का सम्मान किया। इस दौरान उन्हें ब्राह्मण समाज का गौरव बताते हुए उम्मीद जताई गई कि वे विभिन्न पदों पर रहते हुए समाज के गरीब और जरूरतमंद तबके की हरसंभव मदद करती रहेंगी।इस मौके पर पं. लखन लाल तिवारी कक्का वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष,पं हरिनारायण तिवारी शास्त्री और पढ़े