विद्याधाम पर सहस्त्रचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ 108 दीपों से की गई महाआरती
इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम पर नवरात्र अनुष्ठान में 21 विद्वानों द्वारा महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य एवं आचार्य पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में चल रहे सग्रहमख सहस्त्रचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति अभिजीत मुहूर्त में संपन्न हुई। विजया दशमी के उपलक्ष्य में मंदिर पर कन्या पूजन के बाद वेद वेदांग विद्यापीठ के बटुकों एवं भक्तों ने लक्ष्यार्चन आराधना में भी भाग लिया। पूर्णाहुति के बाद संध्या को विजया दशमी के पर्व पर शमी पूजन भी किया गया।आश्रम और पढ़े











