Category Archives: धर्म-समाज

करवा चौथ पर रोचक स्पर्धाओं का आयोजन

Last Updated:  Friday, November 6, 2020  1:32 am

इंदौर : परशुराम महासभा महिला मंडल की मेजबानी में सूर्यदेव नगर उद्यान पर डिम्पल शर्मा के आतिथ्य में करवा चौथ पर विभिन्न रोचक और प्रेरक स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। महासभा के प्रदेश प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष पं. संजय मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर भारती शर्मा, आरती मिश्रा, सपना शर्मा, वर्षा शर्मा, पायल शर्मा, रीना तिवारी, पुष्पलता ठाकुर, पुष्पलता यादव, सीमा ओझा, महक एवं अन्य महिलाओं ने उत्साह के साथ विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। सभी महिलाएं एक जैसी और पढ़े

बिलकेश्वर धाम पर की गई स्वामी शांतिपुरी महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

Last Updated:  Wednesday, November 4, 2020  11:39 pm

इंदौर : बिल्केश्वर धाम आश्रम के गादीपति स्वामी गौमतीपुरी महाराज के सान्निध्य में कनाड़िया रोड स्थित बिल्केश्वर धाम के ब्रम्हलीन स्वामी श्री शांतिपुरी महाराज आनंद अखाड़ा के प्रथम पुण्य स्मरण दिवस पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ।इस अवसर पर स्वामीश्री शांतिपुरी महाराज की दिव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान पूर्वक की गई। संयोजक पं. संजय बिरथरे ने बताया कि आसपास के 40 गांवों के श्रद्धालु इस अवसर पर उपस्थित थे। प्रतिमा स्थल को पुष्पहारों से श्रृंगारित किया गया था। प्राण और पढ़े

बिलासपुर के रामावतार अग्रवाल अग्रसेन अलंकरण से सम्मानित

Last Updated:  Monday, November 2, 2020  1:03 pm

इंदौर : छत्तीसगढ़ सरकार ने पहली बार राज्य स्तरीय अलंकरण समारोह आयोजित कर महाराजा अग्रसेन के नाम पर इस वर्ष का अग्रसेन अलंकरण बिलासपुर के समाजसेवी रामावतार अग्रवाल को दिया है। रविवार को रायपुर में आयोजित एक गरिमापूर्ण कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह पुरस्कार श्री अग्रवाल को प्रदान किया। पुरस्कार स्वरूप दो लाख रूपए की राशि तथा प्रशस्ति पत्र उन्हें भेंट किया।अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंघल, महामंत्री पवन सिंघल क्रेन, सलाहकार मंडल के और पढ़े

ढाई दिन के लिए मायके आई मां गौरी व रेणुका को दी गई आत्मीय विदाई

Last Updated:  Saturday, October 31, 2020  3:55 pm

इंदौर : ढाई दिन के लिए मायके आई मां गौरी एवं मां रेणुका को महाराष्ट्रीयन पाटिल परिवारों ने ससुराल जाने के पहले धूमधाम से विदाई दी। सैकड़ों महिलाओं ने दोनों देवियों को ढोल-ढमाकों के साथ छप्पन भोग समर्पित किए, पुष्पबंगला सजाया और रातभर जागरण कर भजनों के माध्यम से उनकी वंदना भी की। पालदा स्थित शिव संकल्प परिवार से दोनों को विदाई दी गई। शिव संकल्प परिवार पालदा की श्रीमती नलिनी पाटिल एवं सुमन गावंडे ने बताया कि मायके में और पढ़े

संयुक्त भारतीय धर्म संसद की केंद्रीय समिति में लिए गए रामचरण दास महाराज

Last Updated:  Saturday,   3:51 pm

इंदौर : बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित हंसदास मठ के महामंडलेश्वर महंत श्री रामचरणदास महाराज को संयुक्त भारतीय धर्म संसद की केंद्रीय महासमिति ने अपने केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल में सदस्य मनोनीत किया है।मठ के पं. पवन शर्मा ने बताया कि संयुक्त भारतीय धर्म संसद का गठन हिंदू, जैन, सिख आदि भारतीय धर्म एवं संप्रदायों के बीच समरसता तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए किया गया है जिसमें देशभर के 541 सदस्य केंद्रीय महासमिति में मनोनीत किए और पढ़े

साई आराधना के साथ संपन्न हुआ शाही भंडारा, अंतिम दिन भी हजारों लोगों ने ग्रहण की भोजन प्रसादी

Last Updated:  Saturday,   3:47 pm

इंदौर : एबी रोड स्थित बिच्छू दास की बगीची पर चल रहे शाही साई भंडारे में पांचवें और अंतिम दिन करीब 3500 साई भक्तो ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। नांदेड़ के संत फौजी बाबा एवं उनके शिष्य महामंडलेश्वर स्वामी राम कृपाल दास महाराज के आतिथ्य में साई बाबा की आरती के साथ भंडारे का समापन हुआ। इस दौरान साई बाबा के जयघोष से भंडारा स्थल गूँज उठा। ऑक्सी मीटर एवं अन्य उपकरणों से भंडारे में आने वाले भक्तों की जांच और पढ़े

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जरूरतमंदों को वितरित किए गए कम्बल, साड़ियां और भोजन के पैकेट

Last Updated:  Saturday,   12:55 am

इंदौर : ईद मिलादुन्नबी पर खुशियों से सारे घर चहक उठते हैं।हर घर में ईद की रौनक होती है। पर कुछ घर ऐसे होते हैं, जहां दो वक्त की रोटी भी मुश्किल होती है। ऐसे घरों में चमक बिखेरने के लिए सर्वधर्म संघ ने सार्थक पहल की। सर्वधर्म संघ के मंज़ूर बेग पिछले 28 सालों से गरीबों के घरों में खुशियां बिखेरते आ रहे हैं।प्रिंस यशवंत रोड़ राजबाड़ा पर सर्वधर्म संघ के बैनर तले ईद मिलादुनबी के मुबारक मौके पर और पढ़े

साई बाबा के भण्डारे में हजारों भक्तों ने ग्रहण की प्रसादी

Last Updated:  Thursday, October 29, 2020  2:20 am

श्री साईं बाबा की 102 वी पुण्यतिथि पर महू स्थित बिच्छू दास बगीचे में लगातार चल रहे भंडारे में बुधवार को 4000 से अधिक भक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।कोरोना वायरस के दौरान प्रशासन के विशेष निवेदन पर भंडारा अखंड नही होते हुए अब दोपहर 3:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक आयोजित किया जाता है। बुधवार के आयोजन में साईं बाबा महिला समिति द्वारा साईं पारायण एवं साई भजनों का आनंद लिया गयाइस अवसर पर महू डोंगरगाव के टीआई और पढ़े

अहिल्या माता गौशाला में पंचगव्य से किया गया एक लाख दीपों का का निर्माण

Last Updated:  Wednesday, October 28, 2020  11:28 pm

इंदौर : केसरबाग रोड़ स्थित अहिल्या माता गौशाला जीवदया मंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत एवं ‘वोकल फाॅर लोकल’ के आह्वान को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। इस बार दीपावली पर पंचगव्य से एक लाख ऐसे दीपों का निर्माण किया जा रहा है, जो पानी और अग्नि से भी सुरक्षित रहेंगे तथा इनमें किसी तरह के रसायन का प्रयोग नहीं होगा।इन दीपों के अलावा लक्ष्मी, गणेश, शुभ-लाभ, स्वस्तिक, ओम जैसे शुभ प्रतीकों के साथ वैदिक दीपक भी और पढ़े

‘माइके लाल’वाले बयान पर शिवराज ने लगाया मरहम

Last Updated:  Wednesday,   12:32 pm

♦️ कीर्ति राणा ♦️ इंदौर : बीजेपी संगठन और संघ के हाथ में कमान हो तो शिवराज सिंह को हर आदेश मानना ही पड़ता है। पिछले विधानसभा चुनाव (2018) में उनके माई के लाल वाले बयान ने ब्राह्मण और राजपूत मतदाताओं में खासी नाराजगी पैदा कर दी थी, इसका परिणाम यह रहा कि करणी सेना सहित अन्य राजपूत संगठनो ने सपाक्स पार्टी के साथ मिलकर प्रदेश भर में आंदोलन चलाया और नतीजे में कांग्रेस की सरकार बन गई। इस बार और पढ़े