Category Archives: धर्म-समाज

कोरोना के खौफ पर दीपोत्सव का उल्लास पड़ा भारी, लोगों ने उत्साह के साथ मनाई महापर्व की खुशियां

Last Updated:  Sunday, November 15, 2020  7:21 pm

इंदौर : कोरोना के ख़ौफ़ को दरकिनार कर लोगों ने दीपावली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया। लोगों ने जमकर खरीदारी की। घर- आंगन को सजाया, संवारा और उल्लास भरे माहौल में माता महालक्ष्मी की अगवानी कर उनकी आस्थाभाव के साथ पूजा- अर्चना की। बाद में नाते- रिश्तेदारों, परिचितों को ज्योति पर्व दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। जगमग आतिशबाजी का दौर भी देर रात तक चलता रहा। दियों की रोशनी से जगमगाया शहर। तिथियों की घट- बढ़ होने से और पढ़े

बीजेपी कार्यालय में जीत की खुशी के बीच मनाया गया दीपोत्सव, माता महालक्ष्मी का किया गया पूजन

Last Updated:  Sunday,   1:49 am

इंदौर : उमंग और उल्लास का पर्व दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। घरों, दुकानों व दफ्तरों के साथ राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी दीपोत्सव की खुशियां बिखरी नजर आई। हाल ही में सम्पन्न हुए उपचुनाव में शानदार सफलता मिलने से बीजेपी कार्यालय में दिवाली की रौनक देखने लायक रही। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और संभागीय संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता महालक्ष्मी का पूजन किया। सुदर्शन गुप्ता, कमल वाघेला, जेपी मूलचंदानी सहित अन्य और पढ़े

पुश्तैनी दुकान पर बैठकर विजयवर्गीय ने किया परंपरा का निर्वाह

Last Updated:  Sunday,   1:33 am

इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शुक्रवार को धनतेरस पर एक अलग भूमिका में नजर आए। दरअसल विजयवर्गीय के नंदानगर स्थित निवास के समीप ही उनकी पुश्तैनी किराना दुकान भी है। दिवाली के मौके पर वे अपनी इस दुकान पर बैठना नहीं भूलते। इस बार भी वे धनतेरस पर पुश्तैनी दुकान में पहुंचे और ग्राहकों को सामान का विक्रय किया। बरसों से कर रहे हैं, परम्परा का पालन। कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि वे प्रतिवर्ष धनतेरस से दिवाली और पढ़े

बापू- बुद्ध छात्रावास में सेनिटेशन ब्लॉक का शुभारंभ

Last Updated:  Thursday, November 12, 2020  5:17 pm

इंदौर : ऑल इंडिया मूवमेंट फॉर सेवा (एम्स) इंदौर द्वारा तेजाजी नगर में संचालित बापू-बुद्ध बालक छात्रावास परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त सेनिटेशन (शौचालय) ब्लाॅक का शुभारंभ यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक संजय कुमार खरे एवं क्षेत्रीय प्रबंधक लिपिका कालरा के आतिथ्य एवं एम्स के इंदौर केंद्र प्रमुख स्वामी ऐश्वर्यानंद सरस्वती के सान्निध्य में हुआ। अतिथियों का स्वागत बाबूलाल अग्रवाल, चंद्रशेखर स्वामी, सुनील मालवीय, राजेंद्र महाजन, प्रभाष शर्मा आदि ने किया। अतिथियों ने कहा कि देश और पढ़े

भक्तों के लिए खुले सीकर स्थित खाटू श्याम धाम के पट, दर्शन के लिए करवाना होगा ऑनलाइन पंजीकरण

Last Updated:  Thursday,   5:12 pm

इंदौर : राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम के विश्व प्रसिद्ध मंदिर के दरवाजे आम भक्तों के लिए खुल गए हैं। इंदौर से बड़ी संख्या में श्याम भक्त लगभग आठ माह बाद खुले मंदिर के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।श्याम भक्त एवं खाटू श्याम सेवक मंडल के अध्यक्ष सुरेश रामपीपलिया ने बताया कि मन्दिर में भक्तों को कोविड-19 संबंधित सावधानियों का पालन करना अनिवार्य होगा, वहीं देश के अन्य शहरों के भक्तों के लिए आॅनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था भी की और पढ़े

हवा बंगला साईं मन्दिर पर 1001 दीपों की श्रृंखला से होगा दीपोत्सव का आगाज

Last Updated:  Thursday,   5:03 pm

इंदौर : हवा बंगला मेन रोड़ स्थित शिर्डी धाम सांई मंदिर पर धनतेरह के उपलक्ष्य में शाम 7 बजे 1001 दीपों की श्रृंखला लगाकर दीपोत्सव की शुरूआत की जाएगी। मंदिर प्रमुख ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि गुरूवार से मंदिर पर पांच दिवसीय दीपोत्सव मनाया जाएगा जिसमें रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज जैसे पर्वों के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर स्थित देवी-देवताओं का विशेष श्रृंगार एवं पूजन किया जाएगा। शुक्रवार 13 नवंबर को शाम 6 बजे धनवंतरी पूजन होगा। अगले और पढ़े

कोरोना से जंग जीतने के करीब हैं हम पर सतर्कता जरूरी- आचार्यश्री

Last Updated:  Monday, November 9, 2020  9:01 pm

इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्य श्री विद्यासागर महाराज से ज़िले के प्रशासनिक अधिकारियों ने क़ोरोना महामारी को लेकर विस्तृत चर्चा की।मीडिया प्रमुख राहुल सेठी ने बताया की आचार्य श्री का आशीर्वाद लेने के लिए प्रमुख रूप से ब्रह्मचारी नितिन भैया, एमवाय अस्पताल के अधीक्षक पीएस ठाकुर, एसडीएम पराग जैन, एमवाय अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी समकित जैन, उच्च न्यायालय के अभिभाषक रेशु जैन, होमगार्ड कमांडेट राजेश जैन, सेवानिवृत पुलिस अधिकारी महेंद्र जैन सहित अन्य अधिकारी शामिल और पढ़े

जन सहयोग से खरीदे गए सेवा वाहन का किया गया लोकार्पण

Last Updated:  Monday,   8:58 pm

इंदौर : संस्था तरुण मंच द्वारा संचालित वैकुण्ठ रथ (सेवा वाहन) का लोकार्पण सादगी भरे समारोह में सम्पन्न हुआ । सद्गुरु अण्णा महाराज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। वैकुण्ठ रथ का पूजन व लोकार्पण अण्णा महाराज के साथ बृह्नमहाराष्ट्र मंडल के कार्याध्यक्ष मिलिंद महाजन, पूर्व विधायक जीतू जिराती सहित अन्य अतिथियों ने किया।कार्यक्रम के पूर्वार्द्ध में सुप्रसिद्ध भजन गायक अभय माणके व अमृता माणके ने गीत रामायण के चुनिन्दा गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दे कर माहौल को आध्यात्मिक रंग में और पढ़े

इस्कान मन्दिर में दिवाली के उपलक्ष्य में होगा कमल दीपदान

Last Updated:  Sunday, November 8, 2020  1:55 am

इंदौर : अंतर्राष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ (इस्काॅन) मंदिर इंदौर पर दीपावली के उपलक्ष्य में दो दिवसीय विशेष उत्सव मनाया जाएगा। निपानिया स्थित इस्काॅन मंदिर के अध्यक्ष स्वामी महामन दास ने बताया कि रविवार 15 नवंबर को पूरे दिन सत्संग एवं भजन के आयोजन सुबह 9 बजे से प्रारंभ होंगे। संध्या को कमल दीपदान का आयोजन होगा। सोमवार 16 नवंबर को गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा जिसमें भगवान गोवर्धननाथ की मनोहारी झांकी सजाई जाएगी और भक्तों को हलवा प्रसाद और पढ़े

दुर्घटना में पति ने दम तोड़ा, पत्नी ने भी अन्तिम दर्शन कर त्यागे प्राण

Last Updated:  Saturday, November 7, 2020  4:00 am

ग्वालियर : शहर के गांधी नगर इलाके में रहने वाले कमल गर्ग ने 55 साल पहले अपनी पत्नी अंगूरी का हाथ थामकर सात फेरे लिए थे। उन्होंने 7 जन्म तक साथ जीने-मरने के वचन एक- दूसरे की दिया था।इस शपथ पर दोनों ही खरे उतरे। दरअसल करवा चौथ के दिन कमल किशोर गर्ग का एक्सीडेंट हो गया। दूसरे दिन उनकी मौत हो गयी. उनकी अर्थी के चारों ओर परिक्रमा लगाने के बाद अंगूरी देवी ने पति के पैरों में मत्था और पढ़े