शतचंडी महायज्ञ में सहस्त्र नामावली से अर्पित की जा रहीं विशेष आहुतियां
इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम में नवरात्रि महोत्सव में चल रहे सग्रहमख शतचंडी महायज्ञ में 21 विद्वानों द्वारा ललिता सहस्त्रनामावली से विशेष आहुतियां समर्पित की गई।आश्रम परिवार के पूनमचंद अग्रवाल, पं. दिनेश शर्मा एवं राजेंद्र महाजन के अनुसार आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य एवं आचार्य पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में 21 विद्वानों ने मां को खीरान, मालपुआ, हलवा, पंचमेवा, गन्ना, त्रिमधु, पान तथा कमलगट्टा आदि की आहुतियां प्रदान की। यज्ञशाला में स्वाहाकार एवं मंत्रोच्चार और पढ़े










