Category Archives: धर्म-समाज

धर्मस्थल खोलने को लेकर जल्द जारी होगा आदेश, दिशा- निर्देशों का करना होगा पालन

Last Updated:  Wednesday, July 8, 2020  3:49 am

इंदौर : गणेश मंदिर खजराना एवं रणजीत हनुमान मन्दिर को आम श्रद्धालुओं के लिये खोले जाने को लेकर कलेक्टर कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई। गणपति मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कलेक्टर मनीष सिंह, मुख्य पुजारी अशोक भट्ट, पुजारी विनीत भट्ट, रणजीत हनुमान मंदिर के पुजारी दिपेश व्यास, ए. डी. एम. तोमर, एस. डी. एम. रवि सिंह, बी एल कांसट, मैनेजर गौरी शंकर मिश्रा, प्रकाश दुबे, गजेन्द्र पंवार, योगेन्द्र सिंह राठौर ने बैठक में भाग लिया। सुबह 5 और पढ़े

पहली बार माता हरसिद्धि के दरबार में पहुंचे बाबा महाकाल..!

Last Updated:  Tuesday, July 7, 2020  7:05 am

उज्जैन : श्रावण के पहले सोमवार पर बाबा महाकाल की सवारी उसी शाही परम्परा के अनुरूप निकाली गई, जिसके लिए वह जानी जाती है। हालांकि महाकाल के भक्त कोरोना संक्रमण के चलते सवारी में प्रत्यक्ष रूप से शिरकत नहीं कर पाए लेकिन टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर बाबा महाकाल की सवारी का सीधा प्रसारण लाखों लोगों ने देखा। इस बार कलेक्टर आशीष सिंह के सवारी मार्ग बदलने के निर्णय से शहर के हजारों लोग सहमत नही थे, लेकिन मार्ग और पढ़े

मन्दिर खोलने को लेकर हुई विस्तृत चर्चा, जारी होंगे दिशा- निर्देश

Last Updated:  Tuesday,   6:57 am

इंदौर : लंबे समय से बंद धार्मिक स्थानों को श्रद्धालुओं के लिए खोलने के संबंध में सोमवार को रेसीडेंसी सभाकक्ष में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर मनीष सिंह, डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र, गौरव रणदिवे, डॉ. निशांत खरे, पंडित-पुजारी, धार्मिक विद्वान आदि उपस्थित थे। बैठक के दौरान धार्मिक स्थलों के संचालन तथा कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए आमजनों के प्रवेश, पूजन, प्रतिष्ठान आदि पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि, और पढ़े

गुरु पूर्णिमा पर गुरु की महिमा का बखान करती रचना..

Last Updated:  Sunday, July 5, 2020  5:29 pm

सनातन धर्म में गुरु का स्थान ईश्वर से भी उच्च वर्णित है। गुरु ही सच्चे अर्थो में जीवन में प्रकाश का स्वरूप और तम का विनाशक है। गुरुपूर्णिमा के इस पावन पर्व पर गुरु के महत्व को उजागर करती डॉ. रीना रवि मालपानी की रचना: *”गुरु पूर्णिमा: गुरु आराधना महोत्सव”* “`गुरुपूर्णिमा में छिपा गुरु पूजन का विधान, उनके आशीर्वाद से शिष्य भरता सपनो को साकार करने की उड़ान।। आषाढ़ मास की पूर्णिमा को करते गुरु का गुणगान, गुरु के सानिध्य और पढ़े

महाकाल की शाही सवारी का बदला रूट, ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

Last Updated:  Tuesday, June 30, 2020  5:45 pm

उज्जैन : श्रावण माह के मद्देनजर कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में महाकाल मंदिर प्रबन्ध समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में सर्वानुमति से तय किया गया की श्रावण माह में महाकाल मंदिर से निकलने वाली शाही सवारी परंपरागत मार्ग से नहीं निकलेगी । सवारी के लिए नया मार्ग निर्धारित किया गया । सवारी में भजन मंडलियां नहीं होंगी शामिल। बैठक में तय किया गया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए महाकाल की सवारी में आम श्रद्धालुओं के साथ और पढ़े

केंद्रीय मंत्री तोमर और जावड़ेकर को मालू ने भेंट किया रोग प्रतिरोधक काढ़ा

Last Updated:  Tuesday, June 23, 2020  5:26 pm

इंदौर : संस्था “आनंद गोष्ठी” द्वारा वितरित किया जा रहा *रोग प्रतिरोधक काढ़ा* केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर और केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को संस्था संरक्षक गोविंद मालू ने भेंट किया। विशेष पध्दति से निर्मित यह जड़ी- बूटी युक्त काढ़ा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी भेंट करने के लिए श्री तोमर एवं श्री जावड़ेकर को एक किट बनाकर सौपीं गई। काढ़े के 20 हजार पाउच वितरित किए। श्री मालू ने बताया कि लॉक डाउन से लेकर और पढ़े

विवाह समारोह में अब 50 लोग हो सकेंगे शामिल- लालवानी

Last Updated:  Tuesday,   3:40 pm

इंदौर : कोरोना के संकट काल में शादी में सिर्फ 12 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी जा रही थी लेकिन अब 50 लोग विवाह में शामिल हो सकेंगे। सांसद शंकर लालवानी ने ये जानकारी रेसीडेंसी कोठी पर हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद दी। बैंड- बाजे, घोड़ी, बग्गी की भी अनुमति। सांसद लालवानी ने कहा कि शादी एक ऐसा उत्सवी आयोजन है जिसमें दूर के नाते रिश्तेदार भी शामिल होते हैं। कोरोना वायरस के कारण इंदौर में सिर्फ और पढ़े

खजराना मन्दिर खुलने पर श्रद्धालुओं को करना होगा नियम- शर्तों का पालन..

Last Updated:  Monday, June 22, 2020  8:28 am

इन्दौर : खजराना गणेश मंदिर को आनेवाले दिनों में आम श्रध्दालुओं के लिये खोला जाना है। इसको लेकर पूर्व तैयारी की जा रही है।इसी संदर्भ में मन्दिर समिति अध्यक्ष कलेक्टर मनीष सिंह और मन्दिर प्रशासक निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश पर गणपति मंदिर खजराना कार्यालय मे मुख्य पुजारी मोहन भट्ट एवं अशोक भट्ट की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। फूलमालाओं से बनेगी धूपबत्ती, हर्बल कलर। बैठक में भगवान को चढ़ने वाली फूल माला से धूप बत्ती, अगरबत्ती और पढ़े

इंदौर में भी दिखा सूर्यग्रहण का अनुपम नजारा..

Last Updated:  Sunday, June 21, 2020  9:31 am

इंदौर : देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों के साथ रविवार को इंदौर में भी खंडग्रास सूर्यग्रहण का मनोहारी नजारा दिखाई दिया। पहले आशंका जताई जा रही थी कि बादलों के कारण सूर्यग्रहण नहीं देखा जा सकेगा लेकिन सुबह बादलों के छटने से ये आशंका खत्म हो गई। अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों ने पहले से ही सूर्यग्रहण को देखने की तैयारी कर रखी थी। खुली आँखों से सूर्यग्रहण देखना हानिकारक सिद्ध होता है, इसलिए वो तमाम साधन और पढ़े

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, बीजेपी नेताओं ने भी किए योगासन

Last Updated:  Sunday,   8:02 am

इंदौर : देश और दुनिया के साथ इंदौर में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। ज्यादातर लोगों ने घर की बालकनी, लॉन अथवा छत पर ही ध्यान, योग और प्राणायाम किया। कुछ जगहों पर योगासन के सामूहिक मंजर भी दिखाई दिए लेकिन उनमें सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए चुनिंदा लोग ही शामिल हुए। बीजेपी कार्यालय में नेताओं ने किए योगासन। इंदौर के जावरा कंपाउंड स्थित बीजेपी कार्यालय में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, सम्भागीय संगठन मंत्री जयपाल और पढ़े