Category Archives: धर्म-समाज

जैन जत्रा, फैशन शो और डांस इंडिया डांस 25 को

Last Updated:  Monday, December 23, 2019  7:15 pm

इंदौर : दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन इंदौर नगर के बैनर तले जैन जत्रा, फैशन शो, ब्राइडल शो, और डांस इंडिया डांस का आयोजन बुधवार 25 दिसंबर को फूटी कोठी रोड स्थित निजी गार्डन में किया जा रहा है। संस्था की अध्यक्ष डॉ. संगीता विनायका और सचिव संजय जैन ने बताया डांस इंडिया डांस राष्ट्रीय स्तर पर होगी। इंदौर रीजन के चयनित प्रतिभागी 30 सोशल ग्रुप्स का प्रतिनिधित्व करते हुए एकल व सामूहिक प्रस्तुति देंगे। प्रथम व द्वितीय स्थान पर और पढ़े

दादी जानकीजी के सान्निध्य में मनाया जाएगा स्वर्ण जयंती महोत्सव

Last Updated:  Sunday, December 22, 2019  1:44 am

इंदौर : ब्रह्माकुमारी संस्थान के इंदौर जोन का स्वर्ण जयंती महोत्सव रविवार 22 दिसंबर को मनाया जाएगा। महोत्सव में भाग लेने के लिए ब्रह्माकुमारीज संस्थान की अंतरराष्ट्रीय प्रमुख योगशक्ति 103 वर्षीय दादी जानकी शनिवार को इंदौर आई। संस्थान के इंदौर जोन के पदाधिकारियों और ब्रह्माकुमारी भाई- बहनों ने उनका स्वागत किया। दादी जानकी ने एयरपोर्ट से पहले कालानी नगर पहुंचकर संस्थान के नवनिर्मित भवन का उदघाटन किया। बाद में वे पलासिया स्थित ओम शांति भवन पहुंची। उनके स्वागत में लाल और पढ़े

राजयोगिनी दादी जानकीजी के सान्निध्य में होगा ब्रह्माकुमारी विवि के इंदौर जोन का स्वर्ण जयंती समारोह

Last Updated:  Wednesday, December 18, 2019  4:04 pm

इंदौर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि के इंदौर जोन की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन 21 और 22 दिसंबर को किया जा रहा है। इंदौर जोन की मुख्य क्षेत्रीय समन्वयक ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने बताया कि स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेने के लिये संस्थान की अंतरराष्ट्रीय प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकीजी इंदौर आ रहीं हैं। हेमलता दीदी ने बताया कि 104 वर्षीय राजयोगिनी दादी जानकीजी 21 दिसंबर को संस्थान के इंदौर जोन के और पढ़े

गोंदवले महाराज के पुण्यतिथि महोत्सव में रघुपति राघव राजाराम की गूंज

Last Updated:  Sunday, December 15, 2019  4:33 pm

इंदौर : जूनी इंदौर स्थित श्री चैतन्य राम मंदिर में गोंदवले महाराज का 106 वा पुण्यतिथि महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव के तीसरे दिन याने रविवार की शुरुआत ‘रघुपति राघव राजाराम’ के उद्घोष के साथ हुई। आयोजन समिति के सागर शेंडे और ललित नम्र ने बताया कि सुबह से ही अरुण महंत, सुनील रिसबुड और चिन्मय देशमुख के साथ श्रद्धालुओं द्वारा शुरू किया गया यह सामूहिक गजर दिनभर मन्दिर परिसर में गुजयमान रहा। इसी के साथ नित्य उपासना का और पढ़े

सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दे उठाकर समाज को जागरूक करना सराहनीय- स्वामी परमानंद

Last Updated:  Sunday,   4:27 pm

इंदौर : संस्कृति केवल इंसानों की होती है, पशुओं की नहीं। भारतीय संस्कृति बहुत व्यापक और गहरी है। घर- परिवार से लेकर समाज और राष्ट्र में इसके दर्शन होते हैं। देश के विभिन्न अंचलों में अभी भी अनेक कुरीतियां विद्यमान हैं। संत सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दे उठाने और समाज को चैतन्य बनाने की पहल अनुकरणीय है। ये विचार युगपुरुष स्वामी परमानंद गिरी महाराज ने व्यक्त किये। वे बिजासन रोड स्थित अखंड धाम आश्रम में चल और पढ़े

स्वच्छता मनुष्य जीवन का अनिवार्य तत्व- स्वामी ज्योतिर्मयानंद

Last Updated:  Sunday,   1:24 pm

इंदौर : स्वच्छता मनुष्य जीवन का अनिवार्य तत्व है। शबरी ने अपना आंगन बुहारकर साफ रखा तो प्रभु श्रीराम भी वहां बैठकर आनंदित हुए थे। हम सब जहां रहते हैं वहां सफाई रखे। ये प्रेरक विचार हरिद्वार से आए महामंडलेश्वर स्वामी ज्योतिर्मयानंद ने व्यक्त किये। वे बिजासन रोड स्थित अविनाशी अखंड धाम में चल रहे 52 वे अभा अखंड वेदांत संत सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि चौथी बार भी इंदौर स्वच्छता में नम्बर वन का तमगा और पढ़े

कन्या भ्रूण हत्या रोकने के संकल्प के साथ गीता जयंती महोत्सव का समापन

Last Updated:  Friday, December 13, 2019  7:44 am

इंदौर : गीता भवन में 6 दिसंबर से चल रहे अखिल भारतीय गीता जयंती महोत्सव का गुरुवार को समापन हुआ। अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के आचार्य जगद्गुरु स्वामी श्री रामदयाल महाराज ने समापन अवसर पर अपना अध्यक्षीय उदबोधन दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद भगवद गीता एक ऐसा अनुपम ग्रंथ है जो हमारे मानसिक विकारों को मुक्त करता है। गीता का मनन और मंथन करने वाला सत्य की अभिव्यक्ति से पीछे नहीं रह सकता। गीता जीवन को दिव्य दृष्टि प्रदान करने वाला और पढ़े

भक्तिभाव के साथ मनाई गई दत्त जयंती, सिंधिया ने लिया अण्णा महाराज से आशीर्वाद

Last Updated:  Friday,   7:35 am

इंदौर : श्री दत्त जयंती का पर्व शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दत्त मन्दिरों और आश्रमों में भगवान दत्तात्रेय की भक्ति भाव के साथ पूजा- अर्चना की गई, भक्ति गीत गाए गए और प्रसाद वितरण किया गया। पलसीकर कॉलोनी स्थित श्री दत्त माउली अण्णा महाराज संस्थान में दत्त जयंती उत्सव आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर पादुका आरती की गई। भगवान दत्तात्रेय को पलने में बिठाकर झुलाया गया और भजन गाए गए। सद्गुरु अण्णा और पढ़े

सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया जाएगा अखंड वेदांत संत सम्मेलन

Last Updated:  Tuesday, December 10, 2019  1:14 pm

इंदौर : बिजासन रोड स्थित अविनाशी आश्रम अखंड धाम पर 52 वा अखिल भारतीय अखंड वेदांत संत सम्मेलन का आयोजन 12 से 17 दिसंबर तक किया जा रहा है। महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. चैतन्य स्वरूप के सान्निध्य में होने वाले इस संत सम्मेलन में देशभर से संत- महात्मा शिरकत करेंगे। संत सम्मेलन के दौरान सफाई मित्रों का सम्मान, बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण और साइबर क्राइम की रोकथाम पर व्याख्यान जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे। सम्मेलन और पढ़े

प्रजापति कुम्भकार समाज का परिचय सम्मेलन 22 दिसंबर को

Last Updated:  Tuesday,   1:09 pm

इंदौर : अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार समाज का युवक- युवती परिचय सम्मेलन 22 दिसंबर को होने जा रहा है। एमआर -10 चंद्रगुप्त चौराहा स्थित एक निजी रिसोर्ट में आयोजित इस परिचय सम्मेलन में देश- विदेश से प्रजापति समाज के युवक- युवतियां शिरकत करेंगे। अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार समाज के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मनोज प्रजापत और प्रदेश अध्यक्ष मांगीलाल रेडवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिचय सम्मेलन की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। अभी तक 200 प्रविष्टियां प्राप्त और पढ़े