Category Archives: धर्म-समाज

तृप्ति के गायन से सुरभित हुई रविवार की सुबह

Last Updated:  Sunday, December 8, 2019  4:16 pm

इंदौर : आमतौर पर इंदौर प्रेस क्लब में सुबह पत्रकारों का जमावड़ा होने लगता है। दिनभर कहां और क्या इवेंट है। कौन मंत्री किस कार्यक्रम में हाजिरी बजाने जा रहा है। कोई बड़ी घटना तो नहीं हुई। यही चर्चा के विषय होते हैं। इसी के साथ कोई न कोई प्रेस वार्ता आयोजित होती रहती है, लेकिन रविवार को माहौल कुछ बदला- बदला सा था। प्रेस क्लब के हॉल में भारतीय पद्धति की बैठक सजी हुई थी और कानसेनों की बड़ी और पढ़े

अखंड वेदांत संत सम्मेलन के घर- घर बांटे जा रहे निमंत्रण

Last Updated:  Sunday,   2:20 pm

इंदौर : 52 वा अखिल भारतीय अखंड वेदांत संत सम्मेलन 12 से 17 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। बिजासन रोड स्थित अखंड धाम आश्रम में होने वाले इस संत सम्मेलन का न्योता घर- घर देने के लिए बड़ा गणपति से प्रभात फेरी निकाली गई। आश्रम से जुड़े भक्तों और सन्तों द्वारा निकाली गई यह प्रभात फेरी आसपास की कॉलोनियों और बस्तियों में घूमीं। ओम नमः शिवाय का जाप करते संतों ने रहवासियों को अखंड वेदांत संत सम्मेलन में और पढ़े

प्रेम को देशप्रेम से जोड़ते उपन्यास ‘स्पर्श एक मीठी अनुभूति’ का विमोचन

Last Updated:  Sunday,   11:51 am

इंदौर : लेखिका डॉ.पूजा मिश्र और कमलजीत कौर ने मिलकर एक उपन्यास की रचना की है। उसे नाम दिया है ‘स्पर्श एक मीठी अनुभूति’। रविवार को इंदौर प्रेस क्लब के समीप एक रेस्टॉरेंट में रखे गए गरिमामय कार्यक्रम में इस उपन्यास का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थी कवयित्री विनीता सिंह चौहान। विशेष अतिथि के बतौर वरिष्ठ अभिभाषक अमर सिंह राठौर मौजूद रहे। प्रेम की अनुभूति को देशप्रेम में ढाला है। मुख्य अतिथि विनीता सिंह चौहान ने और पढ़े

प्राजक्ता की सुरीली आवाज ने जीता श्रोताओं का दिल

Last Updated:  Saturday, December 7, 2019  4:16 pm

इंदौर : गुलाबी ठंड से ठिठुरन पैदा करती सर्द हवा के बीच शनिवार शाम सुखलिया स्थित माथुर सभागार में गूंजती सुरमयी स्वर लहरियां श्रोताओं के कानों में मिठास घोल रही थी। मुम्बई से आयी 14 वर्षीय स्वर किशोरी प्राजक्ता सातरडेकर की आवाज में कुछ ऐसा जादू था कि रसिक श्रोताओं का दिल बेकरार हुए जा रहा था। मौका था संगीत कला सन्देश और स्टार फैंस क्लब की मेजबानी में सजाई गई महफ़िल का। इसे नाम दिया गया था ‘बेकरार दिल, और पढ़े

गीता के श्रवण से अन्तःकरण पवित्र होता है- स्वामी रामदयाल

Last Updated:  Saturday,   4:02 pm

इंदौर : गीता का ज्ञान हरतरह के अज्ञान को दूर करता है। श्रद्धा, भक्ति, विश्वास और ज्ञान के समन्वय का ग्रंथ है गीता। संसार समस्या है तो गीता समाधान। गीता के श्रवण, मनन और मंथन से अन्तःकरण पवित्र होता है। ये विचार अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के आचार्य जगद्गुरु स्वामी रामदयाल महाराज ने व्यक्त किये। वे गीता भवन में आयोजित अभा गीता जयंती महोत्सव के शुभारम्भ समारोह में बोल रहे थे। इसके पूर्व पंडित कल्याण दत्त शास्त्री के वैदिक मंगलाचरण और और पढ़े

156 करोड़ की ओंकारेश्वर विकास परियोजना को हरी झंडी

Last Updated:  Thursday, December 5, 2019  6:13 pm

भोपाल : मुख्यमंत्री कमल नाथ ने गुरुवार को मंत्रालय में ओंकारेश्वर मंदिर की 156 करोड़ की विकास योजना को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने मंदिर संचालन के लिए एक्ट बनाने को भी कहा है। श्री नाथ ने यह निर्णय ओंकारेश्वर के विकास के संबंध में तैयार योजना की समीक्षा बैठक में लिए। बैठक में आध्यात्म एवं जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा, खंडवा के प्रभारी एवं लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री तुलसी सिलावट, गृह मंत्री बाला बच्चन और किसान कल्याण एवं कृषि विकास और पढ़े

डिस्पोजल फ्री होगा 6 दिसंबर से शुरू हो रहा गीता जयंती महोत्सव

Last Updated:  Wednesday, December 4, 2019  1:27 pm

इंदौर : 62 वा गीता जयंती महोत्सव 6 दिसंबर से स्थानीय गीताभवन परिसर में प्रारम्भ हो रहा है। सात दिवसीय महोत्सव के शुभारम्भ समारोह की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के आचार्य जगद्गुरु स्वामी रामदयाल महाराज करेंगे। देशभर से 50 से अधिक संत- महात्मा इस महोत्सव में शिरकत कर अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को लाभान्वित करेंगे। महोत्सव के लिए सजाए जा रहे मंच की पृष्ठभूमि अयोध्या में बनने जा रहे राममंदिर की तर्ज पर होगी। इस बार का महोत्सव पूरी तरह और पढ़े

भगोरिया को मिलेगी अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान

Last Updated:  Monday, December 2, 2019  6:00 pm

इंदौर : भगोरिया हमारा धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव है और हमारे क्षेत्र की धरोहर भी है। इस धरोहर को हमने सालों से सहेजकर रखा है। इंदौर प्रेस क्लब ने भगोरिया पर्व की छायाचित्र प्रतियोगिता आयोजित कर इसे राष्ट्रीय परिदृश्य में उभारने का अनुपम प्रयास किया है। इसी वर्ष से यह स्पर्धा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाएगी, ताकि पर्व की महत्ता और उत्सव के रंग से देश की जनता भी परिचित हो सके। जल्दी ही इसे अंतर्राष्ट्रीय आयोजन का स्वरूप और पढ़े

भागवत कथा में मनाया गया कृष्ण- सुदामा मिलन उत्सव

Last Updated:  Wednesday, November 27, 2019  10:56 am

इंदौर : श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सेवा समिति द्वारा नंदानगर रोड नम्बर एक पर आयोजित संगीतमय भागवत कथा में कृष्ण- सुदामा मिलन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कृष्ण- सुदामा मित्रता की व्याख्या करते हुए भागवताचार्य पण्डित नारायण शास्त्री ने कहा कि दोनों की मित्रता इतिहास में इसलिए स्वर्णाक्षरों में दर्ज है क्योंकि उसमें कोई स्वार्थ नहीं था। राजा और प्रजा के मिलन की कथा है कृष्ण- सुदामा की मित्रता। पंडित नारायण शास्त्री ने कहा कि भागवत तन और पढ़े

रामकथा का श्रवण हमारे व्यक्तित्व को ऊंचाई प्रदान करता है- दीदी मां

Last Updated:  Wednesday,   10:51 am

इंदौर : राम मन्दिर की स्थापना घर- घर में होना चाहिए। रामकथा संस्कारों का सृजन कर हमारे व्यक्तित्व को आदर्श और ऊंचाई की ओर ले जाती है। ये विचार राम कथाकार दीदी मां श्रीराम किंकर ने व्यक्त किये। वे संगम नगर में आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव में श्रद्धालुओं को सम्बोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि रामकथा सर्वकालिक प्रासंगिक है। इसे मन से आत्मसात करें। इसका श्रवण हमारे विकारों को दूर कर सोलह संस्कारों का सृजन करता है। बड़ी तादाद और पढ़े