भागवत ज्ञान यज्ञ में मनाया गया रुक्मिणी विवाह प्रसंग
इंदौर : नंदानगर रोड नम्बर एक पर चल रहे संगीतमय भागवत ज्ञान यज्ञ में रुक्मिणी विवाह प्रसंग आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया। कृष्ण व रुक्मिणी ने जैसे ही एक- दूसरे के गले में वरमाला डाली, समूचा पांडाल हर्षध्वनि और प्रभु के जयघोष से गूंज उठा। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर अपने विचार रखते हुए पंडित नारायण शास्त्री ने कहा कि भारत भूमि सामाजिक मर्यादाओं के दायरे में रहकर ही फलफूल और पढ़े











