Category Archives: धर्म-समाज

सांई शाही भंडारे में 2 लाख लोगों ने ग्रहण की प्रसादी

Last Updated:  Tuesday, November 12, 2019  6:29 pm

इंदौर : एबी रोड महू स्थित सांई शक्ति स्थल बिच्छूदास के बगीचे पर शनिवार से प्रारंभ हुए शाही सांई भंडारे का समापन सोमवार रात हुआ। तीन दिन चले इस सांई भंडारे में करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण की। आखरी दिन संतश्री दादू महाराज, अन्ना महाराज और सांसद शंकर लालवानी ने भी सांई भंडारे की व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के साथ सांई भक्तों को भोजन परोसा। इस मौके पर सांई पारायण करनेवाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। अंत में और पढ़े

अग्रश्री कपल्स ने शहर को यातायात में भी नम्बर वन बनाने का लिया संकल्प

Last Updated:  Tuesday,   4:14 pm

इंदौर : अग्रवाल समाज की अग्रणी संस्था अग्रश्री कपल्स का दीपावली मिलन समारोह और अन्नकूट विजय नगर क्षेत्र स्थित एक निजी परिसर में आयोजित किया गया। ग्रुप के स्वाति- राजेश मंगल एवं शीतल- रवि अग्रवाल ने बताया कि इस मौके पर भगवान श्रीनाथजी, महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी माता महालक्ष्मी की महाआरती की गई। भजनों पर आधारित संगीतमय तंबोला में ग्रुप के कपल्स ने उत्साह के साथ भाग लिया। इसके अलावा बेस्ट ट्रेडिशनल कपल, चाइल्ड, बेस्ट डेकोरेशन छप्पन भोग और आरती और पढ़े

नवनिर्मित खाटूश्याम मन्दिर में पंचकुण्डात्मक यज्ञ का शुभारंभ

Last Updated:  Tuesday,   4:10 pm

इंदौर : स्कीम नम्बर 136 में कबीटखेड़ी रोड पर नवनिर्मित खाटूश्याम मन्दिर के प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव में मंगलवार को पंचकुंडात्मक यज्ञ की शुरुआत हुई। सैकड़ों भक्तों के मंडप प्रवेश और देव मण्डल पूजन के बाद शुभ मुहूर्त में यज्ञ की अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। इस मौके पर ध्वजा, पताका और तोरण पूजन की रस्म भी अदा की गई। आयोजन से जुड़े सुभाष हाड़ा और सुनील गुप्ता ने बताया कि पंचकुण्डात्मक यज्ञ आचार्य पण्डित विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशन में सात विद्वानों द्वारा और पढ़े

स्वाद और संस्कृति की जत्रा ने जीता लोगों का दिल।

Last Updated:  Tuesday,   12:42 pm

इंदौर : मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट द्वारा पोद्दार प्लाजा में आयोजित ‘जत्रा’ इंदौर के बाशिंदों को एक बार फिर मराठी लजीज व्यंजन, संस्कृति और मनोरंजन की ऐसी सौगात दे गई जो उन्हें लंबे समय तक याद रहेगी। जत्रा का यह 20 वा वर्ष था। हर साल दिवाली के पहले जत्रा का आयोजन होता है लेकिन इस बार लगातार बारिश ने आयोजकों को मजबूर किया की वे तारीख आगे बढ़ा दें। इसी के चलते जत्रा 7 से 10 नवम्बर तक आयोजित और पढ़े

पुस्तकों को डिजिटल रूप में लोगों तक पहुंचा रहें हैं ‘बुकलेट गाय’

Last Updated:  Tuesday,   8:21 am

इंदौर : मुक्त संवाद के बैनर तले आयोजित 10 वे मराठी साहित्य सम्मेलन का समापन सांसद शंकर लालवानी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। प्रीतमलाल दुआ सभागृह में आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन के अंतिम दिन मुम्बई से आए अमृत देशमुख ने अपने नवाचार और विचारों से लोगों को अवगत कराया। दरअसल अमृत की देश -विदेश में पहचान बुकलेट गाय के बतौर है। अमृत सीए याने चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। उनकी बात पर यकीन करें तो वे एक कंपनी में निवेशक सलाहकार और पढ़े

नानी बाई के मायरे कथा का समापन

Last Updated:  Monday, November 11, 2019  7:55 am

इंदौर : बड़ा गणपति के समीप पिलियाखाल स्थित प्राचीन हँसदास मठ में आयोजित नानीबाई के मायरे कथा का रविवार को समापन हुआ। ओंकारेश्वर से आए पंडित विवेक कृष्ण शास्त्री ने अंतिम दिन भी कथा के प्रेरक प्रसंगों की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि भगवान को सबकुछ मंजूर है पर भक्त के दुःख और आंसू नहीं। अगर भक्ति निश्छल हो तो भगवान कृपा करने स्वयं चले आते हैं। इस मौके पर मायरे का उत्सव भी जीवन्त स्वरूप में मनाया गया। तीन और पढ़े

रात 11बजे तक अनवरत चलता रहेगा सांई भण्डारा

Last Updated:  Monday,   7:51 am

इंदौर : एबी रोड महू स्थित सांई शक्ति स्थल बिच्छूदास के बगीचे में शनिवार से प्रारंभ हुआ सांई भंडारा अनवरत चल रहा है। इंदौर और महू के साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी लोग भंडारे में प्रसादी ग्रहण करने पहुंच रहे हैं। भंडारे में परोसगारी के साथ अन्य सेवा कार्यों में अपना योगदान देने की भी होड़ मची हुई है। रविवार को 70 हजार से अधिक भक्तों ने यहां भोजन प्रसादी ग्रहण की। हर 4 घंटे में यहां मीनू और पढ़े

अतीत की घटनाओं से सबक लेकर अपना भविष्य करें सुरक्षित- शास्त्रीजी

Last Updated:  Monday,   7:46 am

इंदौर : हिन्दू वैदिक धर्मावलम्बी सभी का भला चाहते हैं। हमने कभी भी किसी पर आगे हो कर आक्रमण नहीं किया। लेकिन अतीत में हम पर विदेशी आक्रांताओं ने बर्बरता पूर्वक आक्रमण कर हमारी शिक्षा और संस्कृति को ध्वस्त करने का प्रयास किया। अब समय है कि हम अपनी अस्मिता और संस्कृति की रक्षा करें। अतीत की घटनाओं से सबक लेकर हमें अपने वर्तमान और भविष्य को सुरक्षित करने की जरूरत है। ये विचार वेदमूर्ति धनंजय शास्त्री वैद्य ने व्यक्त और पढ़े

किस्से, कहानियों और संस्मरणों का रोचक सफर ‘आरसा’

Last Updated:  Sunday, November 10, 2019  12:17 pm

इंदौर : सूत्रधार की भूमिका आमतौर पर किसी भी कार्यक्रम को रोचक ढंग से आगे ले जाने की होती है। कार्यक्रम के मूड के हिसाब वह अपनी तैयारी करता है और एक से दूसरी कड़ियों को जोड़ता है। एक अच्छे सूत्रधार की खासियत ही ये होती है कि शब्दों की जुगलबन्दी में वह पारंगत होता है। ऐसा ही एक नाम है मंगला ताई खाडिलकर। मुम्बई की निवासी मंगला ताई केवल सूत्रधार भर नहीं है। वे अच्छी लेखिका और पत्रकार भी और पढ़े

स्वाद और संस्कृति की सौगात जत्रा को मिल रहा जोरदार प्रतिसाद

Last Updated:  Sunday,   11:50 am

इंदौर : मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट द्वारा गांधी हॉल के समीप पोद्दार प्लाजा परिसर में आयोजित जत्रा का आज (रविवार ) आखरी दिन है। स्वाद, संस्कृति, मनोरंजन और शॉपिंग की सौगात पेश करती जत्रा का इंदौर के लोगों को सालभर इंतजार रहता है। इस बार लोगों की मांग को देखते हुए जत्रा का समय चार दिन रखा गया। बीते तीन दिनों में तमाम बाधाओं के बावजूद हजारों लोगों ने जत्रा में शिरकत कर लजीज मराठी व्यंजनों के साथ दर्जेदार लावणी और पढ़े