अहिल्या सेना इंदौर का गौरव बढ़ाने वाली प्रतिभाओं को अहिल्या गौरव अवॉर्ड से सम्मानित करेगी
इंदौर : अहिल्या सेना इंदौर महानगर के संयोजक विनोद खण्डेलवाल ने बताया कि मां अहिल्या की नगरी इंदौर में रहने वाले ऐसे कई व्यक्तित्व हैं,जो देश ही नही विदेशों में भी इंदौर का नाम रोशन कर रहे हैं। व्यापार शिक्षा,खेल,समाजसेवा,पत्रकारिता, वकालत,अभिनय,कला आदि क्षेत्रों में इंदौर का नाम रोशन करने वाले लोगों को संस्था अहिल्या सेना इंदौर महानगर द्वारा अहिल्या गौरव अवार्ड से नवाजा जाएगा। अवॉर्ड के तहत सम्मान स्वरूप 1 लाख रुपए की राशि व प्रमाण पत्र दिया जाएगा। ये और पढ़े










