Category Archives: धर्म-समाज

पवित्रा एकादशी पर पवित्रा से सजाया गया प्रभु वेंकटेश का झूला

Last Updated:  Tuesday, August 29, 2023  7:01 pm

लगाया फलों का भोग। इंदौर : श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान, छत्रीबाग में चल रहे झूला उत्सव के तहत पवित्रा एकादशी पर कई प्रकार के पवित्रा से प्रभु वेंकटेश का झूला सजाया गया। नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज ने प्रभु की महाआरती की। दिनाँक 19 अगस्त से प्रारंभ हुआ झूला उत्सव 2 सितंबर तक चलेगा।सायंकाल 6 बजे से झूला दर्शन के साथ ही स्तोत्र पाठ,रात 8.00 बजे से भजन व प्रभु को झूला झुलाने के सौभाग्य प्राप्त होगा रात्रि 9.00 और पढ़े

मातृभाषा उन्नयन संस्थान ने वितरित किए रुद्राक्ष

Last Updated:  Monday, August 28, 2023  9:10 pm

इन्दौर : श्रावण माह के अंतिम सोमवार पर इन्दौर प्रेस क्लब व मातृभाषा उन्नयन संस्थान के तत्त्वावधान में रत्न हाउस के सहयोग से इन्दौर प्रेस क्लब स्थित बिलपत्रेश्वर महादेव पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी, मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन, समाजसेवी सुधीर सोनी व जयसिंह रघुवंशी ने पत्रकारों को रुद्राक्ष वितरित किए। बाद में प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, विपिन नीमा, सूरज उपाध्याय, मुकेश तिवारी, अज़ीज खान, महेश मिश्रा, कमलेश सेन, और पढ़े

सखी बहिनपा मैथिलानी समूह के स्थापना दिवस पर दी गई मैथिल लोक गीत व नृत्य की प्रस्तुतियां

Last Updated:  Sunday, August 27, 2023  10:48 pm

इंदौर : सखी बहिनपा मैथिलानी समूह का आठवाँ स्थापना दिवस समारोह मैथिल समाज की महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर समाज की महिलाएं सावन के मौसम के मिजाज के अनुरूप हरे रंग की लहेरिया साड़ी में नजर आयी। समारोह में महिलाओं तथा अनुभूति सेवा संस्थान के दिव्यांग बच्चों द्वारा मैथिली संस्कार, सुमधुर मैथिली गीतों एवं नृत्यों की प्रस्तुतियां दीं गयी। इससे पूर्व स्थापना दिवस समारोह का शुभारम्भ, समाज सेविका श्रीमती रेखा पंडित,अनुभूति सेवा संस्थान की संचालिका चंचल और पढ़े

लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान में आस्था व उल्लास के साथ मनाया जा रहा झूला उत्सव

Last Updated:  Saturday, August 26, 2023  12:16 am

हाथों से बने माँड़ने से सजाए झूले में श्रीदेवी और भूदेवी संग विराजे प्रभु वेंकटेश। इंदौर : श्रीलक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में झूला उत्सव आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शुक्रवार को सातवे दिन भी प्रभु वेंकटेश की पूजा अर्चना और झूला झुलाने सैकड़ों भक्तजन पहुंचे। इस मौके पर प्रभु के झूले को आकर्षक और दिव्य स्वरूप में सजाया गया था। इसके पूर्व गुरुवार को झूला महोत्सव के 6 टे दिन नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज और पढ़े

चंद्रयान -3 की लैंडिंग की सफलता के लिए वीएचपी ने किया यज्ञ

Last Updated:  Wednesday, August 23, 2023  9:14 pm

नई दिल्ली : आर्यसमाज संत नगर नई दिल्ली में चंद्रयान – 3 की लैंडिंग की सफलता हेतु यज्ञ का आयोजन किया गया। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने बताया कि इस प्रात: कालीन यज्ञ में पवित्र वेद मंत्रों के माध्यम से आहुतियां देकर ईश्वर से चंद्रयान की चहुँमुखी सफलता के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान सभी वैज्ञानिकों व देशवासियों के साथ भारत सरकार को भी इस हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दीं गई। श्री बंसल ने कहा, हमें और पढ़े

रक्षाबंधन पर खजराना गणेश को समर्पित की जाएगी 144 स्क्वेयर फीट की राखी

Last Updated:  Wednesday,   9:07 pm

इंदौर : श्री गणेश भक्त समिति के बैनर तले रक्षाबंधन के दिन इंदौर की जनता की सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य की कामना के साथ विशाल राखी खजराना गणेश को अर्पित की जाएगी। 30 अगस्त को शुभ मुहूर्त के अनुसार रात्रि 9:10 पर यह राखी खजराना गणेश को समर्पित की जाएगी। गणेश भक्त समिति के राजेश बिडकर, राहुल शर्मा ने बताया कि राखी निर्माण में 4 से 5 दिन का समय लगेगा जिसमें 15 कलाकार राखी का निर्माण करेंगे। राखी का साइज और पढ़े

कृष्ण भक्ति का अलख जगाते हुए निकली शोभायात्रा के साथ भागवत कथा का हुआ समापन

Last Updated:  Sunday, August 20, 2023  10:08 pm

इंदौर : राजेंद्र नगर के जवाहर सभागृह में वेदमूर्ति धनंजय शास्त्री वैद्य के सान्निध्य में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के समापन पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए । महिला , युवा,पुरुष और बच्चे सभी वर्गों से, शहर के कोने कोने से आए श्रद्धालु भागवत जी की इस शोभायात्रा में शामिल थे। बग्गी में विराजमान थे श्रीमद शंकराचार्य के सुशिष्य, प्रकांड विद्वान, वेदमूर्ति धनंजय शास्त्री वैद्य । भागवत कथा के मुख्य यजमान विजय और सौ रत्ना सुपेकर और पढ़े

रजत झूले में श्रीदेवी, भूदेवी संग विराजे प्रभु वेंकटेश

Last Updated:  Sunday,   3:44 pm

लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में 15 दिवसीय झूला उत्सव प्रारंभ। इंदौर : श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में शनिवार से प्रभु वेंकटेश का दिव्य झूला महोत्सव नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के मंगलाशासन में प्रारम्भ हुआ। चांदी से निर्मित है प्रभु का मनोहारी झूला, जिसमे सुंदर आकृतियों के साथ ही अनेक झरोखो का भी निर्माण किया गया है। इसमें चांदी से ही निर्मित ध्वज पताकाये भी बनी है। प्रभु वेंकटेश को भगवती श्रीदेवी व भूदेवी के साथ राजाधिराज स्वरूप और पढ़े

स्वदेशी मिल की झाकियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ

Last Updated:  Saturday, August 19, 2023  9:14 pm

अनंत चतुर्दशी पर निकलती हैं नयनाभिराम झांकियां। इंदौर : दस दिवसीय गणेशोत्सव के अंतिम दिन अनन्त चतुर्दशी पर निकलने वाली झांकियों का निर्माण प्रारंभ हो गया है। स्वदेशी मिल में कांग्रेस नेता सत्यनारायण पटेल ने पूजा-पाठ के साथ झांकी निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।उन्होंने कहा कि 1924 से लगातार चली आ रही श्री गणेश विसर्जन चल समारोह की परम्परा मजदूर भाइयों ने मिलें बंद होने के बावजूद चालू रखी हैं, इसके लिए मैं उन सभी मिल मजदूर कमेटियों के साथियों और पढ़े

लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान में मनाया गया भगवती गोदा अंबाजी का प्राकट्य उत्सव

Last Updated:  Friday, August 18, 2023  11:00 pm

19 अगस्त से 2 सितंबर तक मनाया जाएगा 15 दिवसीय झूला उत्सव। इंदौर : श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान, छत्रीबाग पर शुक्रवार को श्री गोदा अम्बाजी का प्राकट्य उत्सव मनाया गया। मीडिया प्रभारी पंकज तोतला ने बताया कि इस अवसर पर प्रातः काल में भगवती गोदा अम्बाजी का एकांत में दूध,दही,घी, शकर, शहद,केशर के पंचामृत व नदियों के जल से महाभिषेक किया गया। रात्रि में भगवती का श्रृंगार कर तुलसी दल के 1008 नामों से भगवती गोदाम्बा जी की अर्चना की और पढ़े