प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट के छात्रों ने दिव्यांग बच्चों के साथ बांटी रक्षाबंधन की खुशियां
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के मास कम्युनिकेशन विभाग के छात्रों ने अनुभूति विजन सेवा संस्थान में जाकर दिव्यांग बच्चों के साथ राखी का त्यौहार मनाया । छात्रों ने आयोजन को खास बनाने और बच्चों के मनोरंजन के लिए उनकी पसंद के गाने गाए। इसी के साथ कॉलेज की छात्राओं ने बच्चों को और दृष्टिहीन बच्चियों ने कॉलेज के छात्रों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया । अनाथालय के बच्चों ने अपनी सुरीली आवाज में गानों और पढ़े











