Category Archives: बॉलीवुड

डिजियाना फिल्म्स की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज द मास्टर स्क्वॉड में इंदौर के कलाकारों को मिलेगा मौका

Last Updated:  Wednesday, October 12, 2022  9:30 pm

इंदौर : मीडिया और अन्य क्षेत्रों में सफलता का परचम लहराने के बाद डिजियाना समूह ने इंटरटेनमेंट के क्षेत्र में भी अपने पांव पसारे हैं। समूह की कंपनी डिजियाना फिल्म प्रोडक्शन प्रा. लि. के बैनर तले एक पंजाबी फिल्म का निर्माण हो चुका है। यह फिल्म जल्द ही देश – विदेश में रिलीज होगी। अब दिजियांना फिल्म्स ने वेब सीरीज की और रुख किया है। इस कंपनी द्वारा क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘द मास्टर स्क्वॉड’ का निर्माण किया जा रहा और पढ़े

‘विक्रम वेधा’ को लेकर छिड़ा विवाद, फिल्म को रिलीज नहीं होने देने हिंदूवादी संगठन

Last Updated:  Wednesday, October 5, 2022  5:05 pm

इंदौर : बॉलीवुड फिल्मों को लेकर विवाद अब लगातार सामने आ रहे हैं। दरअसल, निर्माता, निर्देशक जानते – बूझते अपनी फिल्मों में इस तरह के किरदार रचते हैं, जिनको लेकर विवाद खड़े हों और फिल्म को मुफ्त की पब्लिसिटी मिल जाए। दक्षिण भारत की रिमेक फिल्म ‘विक्रम वेधा’ को लेकर भी विवाद छिड़ गया है। फिल्म के किरदारों और उनकी वेशभूषा पर हिंदूवादी संगठनों ने आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे मल्टीफ्लेक्स और सिंगल स्क्रीन थिएटरों में रिलीज न होने देने और पढ़े

सेलिब्रिटीज की मौत की वजह वर्कआउट नहीं

Last Updated:  Monday, October 3, 2022  6:29 pm

पहले से हार्ट संबंधित परेशानियों से जूझ रहे थे राजू श्रीवास्तव और अन्य सेलिब्रिटीज। नियमित व्यायाम, संतुलित खानपान और जांच करवाते रहने पर जिया जा सकता है सामान्य जीवन – डॉ. पांडे इंदौर : दिल मानव शरीर का वो सबसे अहम हिस्सा है, जिससे तमाम संवेदनाएं जुड़ी होती हैं। खुशी हो या गम, सुख हो या दुःख, प्यार हो या नफरत, हर तरह के मनोभाव अभिव्यक्त करने का माध्यम दिल को ही माना जाता है। कवि, लेखकों के लिए तो और पढ़े

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में मप्र को मिले दो अवॉर्ड

Last Updated:  Friday, September 30, 2022  9:46 pm

राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार मिलना प्रदेश के लिए सम्मान का पल-मंत्री ठाकुर। मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट’ और मांदल के बोल’ के लिए मिला अवॉर्ड। इंदौर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में मध्यप्रदेश को 2 अवॉर्ड से सम्मानित किया। पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने ‘मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट’ और प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ने नॉन फीचर फिल्म में बेस्ट एथनोग्राफिक फिल्म और पढ़े

लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित की गई बॉलीवुड की तीन दिग्गज हस्तियां

Last Updated:  Thursday, September 29, 2022  12:28 am

स्वर कोकिला लता मंगेशकर की इंदौर में प्रतिमा स्थापित होगी। लता जी के नाम से इंदौर में संगीत अकादमी, संगीत महाविद्यालय और संग्रहालय की स्थापना होगी। लता अलंकरण समारोह में वर्चुअली जुड़े मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने की घोषणा। सुरमयी संगीत संध्या भी हुई। इंदौर :मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में सम्पन्न हुए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण समारोह को वर्चुअली सम्बोधित करते हुए स्वर कोकिला लता मंगेशकर की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने और पढ़े

दादा साहब फालके अवॉर्ड से सम्मानित होंगी अभिनेत्री आशा पारेख

Last Updated:  Wednesday, September 28, 2022  12:41 am

इंदौर : बॉलीवुड की बीते जमाने की मशहूर अदाकारा आशा पारेख को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। 30 सितंबर को होने वाले नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाएगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी घोषणा की।आशा पारेख ने 60 और 70 के दशक में बॉलीवुड पर राज किया और कई यादगार फिल्में कीं।वे भारतीय सिनेमा में ‘द हिट गर्ल’ के नाम से भी मशहूर रही हैं। आशा पारेख अपने दौर की सबसे महंगी एक्‍ट्रेस और पढ़े

40 दिनों तक लड़ने के बाद जिंदगी की जंग हार गए कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव

Last Updated:  Thursday, September 22, 2022  12:33 am

नई दिल्ली : जाने-माने कॉमेडियन और एक्टर राजू श्रीवास्तव का बुधवार सुबह निधन हो गया। 58 वर्षीय राजू लगभग 40 दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे और जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। बीती 10 अगस्त को दिल्ली के एक होटल में जिम में एक्सरसाइज करते हुए राजू श्रीवास्तव को कार्डियक अरेस्ट हुआ था, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनकी तबीयत में हल्का और पढ़े

बिग बॉस फेम, बीजेपी नेत्री सोनाली फोगाट का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Last Updated:  Tuesday, August 23, 2022  4:17 pm

पणजी: बिग बॉस फेम और टिक टॉक स्टार रही बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का गोवा में निधन हो गया। बताया जाता है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वे महज 42 वर्ष की थीं। उन्होंने हरियाणा के आदमपुर से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था पर जीत नहीं पाई थी। एंकरिंग से शुरू किया था करियर। सोनाली का जन्म 21 सितंबर 1979 को हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव भूथन में हुआ था। उनकी शादी बीजेपी नेता संजय फोगाट और पढ़े

टीवी के मशहूर कलाकार दीपेश भान का आकस्मिक निधन

Last Updated:  Saturday, July 23, 2022  6:35 pm

मुंबई : टीवी और फिल्म अभिनेता दीपेश भान का आकस्मिक निधन हो गया। दीपेश टीवी सीरियल ‘भाबीजी घर पर है’ में मलखान सिंह का किरदार निभाते हुए पॉपुलर हुए थे। वह लंबे समय से इस सीरियल से जुड़े हुए थे। दीपेश अपने पीछे पत्नी और एक बच्चे को छोड़ गए हैं। उनकी शादी साल 2019 में दिल्ली में हुई थी। बताया जाता है कि, दीपेश शनिवार सुबह क्रिकेट खेल रहे थे, उसी दौरान वे अचानक गिर गए। उन्हें तुरंत अस्पताल और पढ़े

प्रेस्टीज संस्थान का छात्र उत्कृष्ट पटकथा लेखन के लिए ‘हॉलीवुड स्क्रिप्ट अवार्ड’ से पुरस्कृत

Last Updated:  Friday, June 3, 2022  1:41 pm

इंदौर: प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के बैचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के छात्र तथा शहर के उभरते फिल्म पटकथा लेखक एवं निर्देशक अंशुल पाल को `हेल-अर्ल’ फिल्म की पटकथा लिखने के लिए प्रतिष्ठित ‘हॉलीवुड स्क्रिप्ट अवार्ड’ प्रदान किया गया है।इससे पूर्व भी अंशुल को कई अन्य फिल्मों की पटकथा लिखने के लिए विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत किया जा चुका है। “फॉर डेथ विद लव” अंशुल की प्रमुख कला कृतियों में से एक है, जिसे क्रमशः चुन्चियन फिल्म और पढ़े