Category Archives: राजनीति

महापौर पद के प्रत्याशियों के नाम तय करने को लेकर प्रदेश कांग्रेस की बैठक 9 जून को

Last Updated:  Wednesday, June 8, 2022  6:45 pm

भोपाल : नगर निगमों के महापौर पद के प्रत्याशी के नामों पर विचार करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने नौ जून को बैठक बुलाई है। बैठक में सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इसमें निकाय चुनाव के प्रभारियों द्वारा स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के बाद जो फीडबैक लिया गया है, उस पर चर्चा की जाएगी। पार्टी की कोशिश यह है कि आम सहमति के आधार पर प्रत्याशी तय हो जाए। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष और पढ़े

बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर किया जा रहा मंथन

Last Updated:  Wednesday,   1:35 pm

इंदौर : नगर निगम इंदौर और आठ नगर परिषदों के चुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जावरा कंपाउंड स्थित कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रदेश के गृह मंत्री और इंदौर के प्रभारी नरोत्तम मिश्रा के मार्गदर्शन में इंदौर कोर कमेटी की बैठक चल रही है। नगरीय निकाय चुनाव में अपनाई जाने वाली रणनीति और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर भी चर्चा की जा रही है। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव और पढ़े

इंदौर जिला पंचायत और चारों जनपद पंचायतों में बीजेपी समर्थित प्रत्याशी घोषित

Last Updated:  Monday, June 6, 2022  5:03 am

इंदौर : बीजेपी ने इंदौर जिला पंचायत और चारों जनपद पंचायतों के वार्डों के लिए अपने समर्थित प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। रविवार जिला चुनाव समिति ने गहन मंथन के बाद इन नामों पर मुहर लगाई। जिन नामों को बीजेपी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया है, वे निम्नलिखित हैं :- जिला पंचायत इन्दौर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की सूची। वार्ड क्रमांक, आरक्षण, नाम। 1 अनारक्षित मुक्त रामेश्वर सिंह चौहान। 2 अनारक्षित महिला शोभा पति ब्रजमोहन राठी। 3 अपिव महिला श्रीमती और पढ़े

बीजेपी पूरी ताकत से लड़ेगी पंचायत चुनाव, चुनाव मैदान में उतारेगी पार्टी समर्थित प्रत्याशी- सोनकर

Last Updated:  Sunday, June 5, 2022  6:08 pm

इंदौर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। हालांकि ये चुनाव गैर दलीय आधार पर हो रहे हैं लेकिन बीजेपी जिला और जनपद पंचायतों में अपने समर्थित प्रत्याशियों मैदान में उतारेगी। ग्राम पंचायतों के चुनाव में भी बीजेपी समर्थित पंच, सरपंच चुनकर आए, यह प्रयास पार्टी का रहेगा। ये कहना है बीजेपी इंदौर के जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर का, वे पंचायत चुनावों के संदर्भ में अवर लाइव इंडिया के साथ चर्चा कर रहे और पढ़े

सांसद लालवानी ने पेश किया 3 साल का रिपोर्ट कार्ड

Last Updated:  Sunday,   3:24 pm

कांडला पोर्ट से कोलकाता तक कनेक्टिविटी हरदा-बैतूल सड़क के माध्‍यम से हुई बेहतर। दिल्ली से कोटा, इंदौर होते हुए वाया खंडवा, इच्छापुर से हैदराबाद तक कनेक्टिविटी पर काम शुरू। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से व्हाया गरोठ इंदौर की कनेक्टिविटी। इंदौर : नरेंद्र मोदी 2.0 के 3 साल पूरे हो गए है। इधर शंकर लालवानी ने भी इंदौर के सांसद के रुप में तीन साल पूरे कर लिए हैं। मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ सांसद लालवानी ने अपने 3 साल और पढ़े

सांसद लालवानी ने गिनाई मोदी सरकार की 8 साल की उपलब्धियां

Last Updated:  Saturday, June 4, 2022  6:46 pm

इंदौर : केंद्र की मोदी सरकार के 08 वर्ष पूरे होने पर स्थानीय बीजेपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सासद शंकर लालवानी ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उनकी सरकार को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का संकल्प पूरा करने वाली सरकार बताया। बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, नगर महामंत्री सविता अखंड, नगर मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी और जिला मीडिया प्रभारी वरुण पाल भी इस दौरान मौजूद रहे। हितग्राहियों को मिल रहा योजनाओं का और पढ़े

निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण, किसी भी वार्ड से चुनाव लड़ सकते हैं, प्रत्याशी

Last Updated:  Friday, June 3, 2022  2:03 pm

इंदौर : सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक ख़बर को लेकर निर्वाचन आयोग ने स्पष्टीकरण जारी किया है। आयोग के मुताबिक नगरपालिका क्षेत्र की मतदाता सूची में प्रत्याशी का नाम होना चाहिए। प्रत्याशी किसी भी वार्ड से चुनाव लड़ सकता है, हालांकि प्रत्याशी का प्रस्तावक वार्ड का स्थानीय निवासी होना चाहिए। प्रत्याशी का संबंधित वार्ड में मतदाता होना ज़रूरी नहीं है। बता दें कि सोशल मीडिया पर ये भ्रामक खबर चलाई जा रही थी की स्थानीय मतदाता ही वार्ड का और पढ़े

आंगनवाड़ियों के लिए इंदौर के लोगों ने उपहारों के साथ दिए साढ़े आठ करोड़ के चेक

Last Updated:  Wednesday, June 1, 2022  1:15 am

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शहर की गणमान्य विभूतियों का सम्मान किया। इस दौरान सम्मानित समाजसेवी विनोद अग्रवाल ने 51 लाख रूपए का चेक आँगनवाड़ियों के लिए सीएम को प्रदान किया। मुख्यमंत्री चौहान ने उक्त दानदाता के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह शहर दानवीरों का शहर है। यहाँ की परम्परा है कि जब नागरिक सहयोग देते हैं तो दिल खोल कर और छप्पर फाड़ कर देते हैं। उन्होंने बताया और पढ़े

इंदौर गौरव दिवस पर हाथ ठेला लेकर निकले सीएम शिवराज..

Last Updated:  Tuesday, May 31, 2022  10:00 pm

आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए इकठ्ठे किए खिलौने व अन्य सामग्री इंदौर : मंगलवार को देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर मनाए जा रहे इंदौर गौरव दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने आए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हाथ ठेला चलाया और आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए खिलौने और अन्य सामग्री एकत्रित की। इंदौर के लोगों ने मुख्यमंत्री की उम्मीद से कई गुना ज्यादा खिलौने और जरूरत की हर सामग्री मुक्त हस्त से भेंट की। लोधीपुरा में की गई और पढ़े

बीजेपी की राज्यसभा प्रत्याशी कविता पाटीदार 31 मई को नामांकन दाखिल करेंगी

Last Updated:  Tuesday,   12:42 am

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी कविता पाटीदार मंगलवार 31मई को नामांकन दाखिल करेंगी। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता इस दौरान मौजूद रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में 31 मई मंगलवार को प्रातः 10.30 बजे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्यसभा उम्मीदवार कविता पाटीदार प्रदेश और पढ़े