Category Archives: राजनीति

इंदौर ग्रामीण के सभी 15 मंडलों में मनाया बीजेपी का स्थापना दिवस, प्रधानमंत्री का सुना लाइव सम्बोधन

Last Updated:  Wednesday, April 6, 2022  9:15 pm

इंदौर : भाजपा इंदौर ग्रामीण ने पार्टी का स्थापना दिवस, मंडल स्तर पर मनाया। मंत्री तुलसी सिलावट ने सांवेर भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को सुना। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने महू गांव मंडल में और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती व वरिष्ठ नेता मधु वर्मा ने राऊ भाजपा कार्यालय पर ध्वजारोहण कर कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। भाजपा इन्दौर ग्रामीण के संगठनात्मक 15 मंडलों में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति और पढ़े

डॉ. भीमराव अंबेडकर मण्डल कोदरिया ने मनाया बीजेपी का स्थापना दिवस

Last Updated:  Wednesday,   9:11 pm

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी का 43 वा स्थापना दिवस मण्डल स्तर पर भी मनाया गया। बुधवार 6 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मंडल कोदरिया द्वारा भाजपा का स्थापना दिवस ग्राम कोदरिया में संतोष पाटीदार के घर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल सम्बोधन भी एलईडी स्क्रीन के जरिए देखा व सुना गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंदौर जिले के महामंत्री सुनील तिवारी, जिले की मंत्री अनुराधा जोशी, और पढ़े

उत्साह के साथ मनाया गया बीजेपी का स्थापना दिवस, फहराया झंडा,निकाली गई रैली

Last Updated:  Wednesday,   5:33 pm

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी का 43 वा स्थापना दिवस बुधवार को देश, प्रदेश के साथ इंदौर में भी हर्षोल्लास से मनाया गया। पार्टी के जावरा कम्पाउण्ड स्थित कार्यालय पर प्रातः 9 बजे पार्टी का झंडा फहराया गया। इसके बाद सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ढोल नगाड़े व पार्टी के झंडों के साथ भारत माता की जय और भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए शोभा यात्रा के रूप में निकले। शोभा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत और पढ़े

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना, केंद्र व प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

Last Updated:  Tuesday, April 5, 2022  12:54 am

इंदौर : बढ़ती महंगाई के खिलाफ शहर कांग्रेस ने सोमवार को रीगल तिराहे पर धरना दिया।धरने को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि गैस,पेट्रोल, डीजल, खाने का तेल, घी, शक्कर, हरी सब्जी, बिजली, बस किराया, स्कूल की फीस में बेहताशा वृद्धि हो रही है।महंगाई चरम सीमा पर है गरीबों को दो वक्त की रोटी तक नसीब नहीं हो पा रही है। मध्यम वर्गीय परिवार के घर का बजट गड़बड़ा गया हैं। लेकिन सरकार कुंभकरण नींद और पढ़े

सिंधिया से मिले सिलावट, काशी व देहरादून के लिए इंदौर से सीधी उड़ान का किया आग्रह

Last Updated:  Monday, April 4, 2022  11:53 pm

इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सोमवार को नई दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। उन्होंने धार्मिक एवं पर्यटन को दृष्टिगत रखते हुए इंदौर से काशी विश्वनाथ (वाराणसी), तिरुपति और देहरादून के लिए हवाई सेवाएं प्रारंभ करने का आग्रह किया। उन्होंने सिंधिया से आग्रह किया कि उज्जैन के धार्मिक एंव ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए इंदौर से उत्तरप्रदेश के काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग (वाराणसी) को जोड़ने के लिए सीधी उड़ान सेवा की जरूरत है। हम और पढ़े

बीजेपी के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे

Last Updated:  Monday,   8:37 pm

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यकर्ताओं को वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। इसी क्रम में प्रत्येक मंडल में व्यापक तैयारियां की जा रही है। मंडल स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुनेंगे। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे। मंडल स्तर पर आयोजित स्थापना दिवस के कार्यक्रम और पढ़े

शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाकलीवाल ने लोगों को भारतीय नववर्ष की बधाई दी, बांटा गुड़- धनिया

Last Updated:  Sunday, April 3, 2022  3:56 pm

इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय बाकलीवाल ने बताया कि गुड़ी पड़वा नववर्ष पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने राजमोहल्ला चौराहे पर पहले गुड़ी की पूजा अर्चना की फिर गुड़ धनिया बांटकर विक्रम संवत २०७९ की बधाई दी।इस अवसर पर विनय बाकलीवाल ने गुड़ी पड़वा,नववर्ष,चेटीचंड एवं चैत्र नवरात्र की बधाई देते हुए कहा कि यह नववर्ष हम सबके लिए मंगलकारी हो और जो हमने पिछले 2 साल विपदा देखी वह अब हमें देखने को ना मिले, कोरोना और पढ़े

बीजेपी के निवृतमान संगठन महामंत्री सुहास भगत को दी गई भावभीनी विदाई

Last Updated:  Friday, April 1, 2022  3:43 pm

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय कामकाजी बैठक में प्रदेश के निवृत्तमान संगठन महामंत्री सुहास भगत को भावभीनी विदाई दी गई। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश , प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, सह प्रभारी पंकजा मुंडे ने शॉल-श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंटकर श्री भगत का सम्मान किया। इस अवसर पर पार्टी के विकास में सुहास भगत के योगदान और उनके साथ काम करने के अनुभवों को याद करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और पढ़े

मप्र में हारी हुई 48 सीटों को जीतने की रणनीति बनाने में जुटी बीजेपी

Last Updated:  Friday,   1:21 pm

इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोपी नेमा ने भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय पर आयोजित दो बैठकों में भाग लिया। नेमा ने बताया कि एक बड़ी बैठक स्थापना दिवस, समर्पण निधि, अंबेडकर जयंती एवं आगामी कार्यक्रमों के संबंध में रखी गई थी। हारी हुई 48 सीटों को जीतने पर विचार मंथन। नेमा के मुताबिक दूसरी बैठक पार्टी संगठन के चुनिंदा 48 नेताओं के साथ रखी गई, जिसमें मध्य प्रदेश की उन 48 विधानसभा सीटों को लेकर चर्चा की गई और पढ़े

महंगाई के खिलाफ बीजेपी कार्यालय पर कांग्रेसियों का हल्ला बोल, जमकर की नारेबाजी

Last Updated:  Thursday, March 31, 2022  7:00 pm

इंदौर : बढ़ती महंगाई और पेट्रोल- डीजल, गैस की मूल्यवृद्धि को लेकर गुरुवार को कांग्रेसियों ने जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेसी महिला- पुरुष कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के बाहर पहुंचे और बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने गैस की टंकी साइड में रखकर चूल्हे पर रोटियां बनाई और भूखे श्वानों को खिलाई। उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और ‘महंगाई डायन खाए और पढ़े