Category Archives: राजनीति

यूपी में पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर 60 फीसदी मतदान

Last Updated:  Thursday, February 10, 2022  11:02 pm

लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण की वोटिंग के दौरान मतदाताओं में चुनाव प्रक्रिया को लेकर उत्साह देखा गया। सुबह धीमी शुरुआत के बाद दिन चढ़ने के साथ मतदान में भी गरमी आई। शाम 6 बजे तक के चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर 60.17 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।हालांकि यह वर्ष 2017 में इन 58 विधानसभा सीटों पर हुए 64.10 फीसदी मतदान के प्रतिशत से यह लगभग 4 फीसदी और पढ़े

सती माता मन्दिर हटाए जाने के विरोध में विहिप ने किया उज्जैन बन्द का आह्वान

Last Updated:  Tuesday, February 8, 2022  5:05 pm

उज्जैन, महाकालेश्वर मंदिर परिसर विस्तार योजना के तहत महाकालेश्वर मंदिर परिसर के मुख्य द्वार पर स्थित माता सती के मंदिर को हटाए जाने और माता सती की प्रतिमा को अन्य स्थान पर रख दिए जाने पर हिंदूवादी संगठन भड़क गए हैं। इसी के साथ मुख्य द्वार के समीप स्थित बजरंगबली की प्रतिमा को विस्थापित करने के प्रयास में खंडित किए जाने पर भी विश्व हिंदू परिषद एवं बजंरग दल ने आक्रोश जताया है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री सोहन और पढ़े

आजीवन सहयोग निधि के लिए बीजेपी इंदौर नगर को 10 करोड़ का लक्ष्य

Last Updated:  Tuesday,   12:55 pm

इंदौर : सोमवार को भाजपा कार्यालय पर प्रदेश सरकार के गृह मंत्री एवं इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा भाजपा कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पर मंत्री मिश्रा ने भाजपा कोर ग्रुप के सदस्यों जिसमें केबिनेट मंत्री उषा ठाकुर, इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, नगर प्रभारी डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, विधायक महेन्द्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता, वरिष्ठ नेता मधु वर्मा, और पढ़े

इंदौर रेलवे स्टेशन को दिया जाए लता मंगेशकर का नाम- बाकलीवाल

Last Updated:  Monday, February 7, 2022  9:40 pm

इंदौर : इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री पीयूष गोयल को चिट्ठी लिखकर इंदौर रेलवे स्टेशन का नाम सुर साम्राज्ञी स्वर्गीय लता मंगेशकर के नाम से करने की मांग की है।।बाकलीवाल ने कहा कि लता मंगेशकर का जन्म इंदौर में हुआ था। उन्होंने इंदौर का नाम देश ही नहीं अपितु विदेश में भी रोशन किया है। ऐसी इंदौर की बेटी की याद को चिरस्थायी करने के लिए इंदौर रेलवे स्टेशन का और पढ़े

केंद्रीय बजट, देश को विकास के रास्ते पर दौड़ाने जाने वाला बजट है- लालवानी

Last Updated:  Saturday, February 5, 2022  7:25 pm

इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने शनिवार को पत्रकार वार्ता के जरिए केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए आम बजट के प्रमुख बिंदुओं को सामने रखा। उनका कहना था कि यह बजट भविष्य को ध्यान में रखकर, देश को विकास के रास्ते पर दौड़ाने वाला बजट है। यह बजट उन मूलभूत उपायों को आगे बढ़ाएगा, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने प्रारंभ किया है। इसकी खास बात यह है कि इससे मध्यप्रदेश और मालवा को और पढ़े

बीजेपी की बूथ विस्तारक योजना गिनीज बुक में दर्ज होनी चाहिए- राव

Last Updated:  Thursday, February 3, 2022  12:43 am

इंदौर : बीजेपी द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशती वर्ष को संगठन पर्व 2022 के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत पूरे प्रदेश में गत 20 जनवरी से बूथ विस्तारक योजना के जरिए कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। बुधवार को बीजेपी प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव इंदौर प्रवास पर आए। वे बूथ विस्तारक योजना में आयोजित नगर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।भाजपा कार्यालय पर रखे गए कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. और पढ़े

देवास से कांग्रेस के घर चलो, घर- घर चलो अभियान का कमलनाथ ने किया आगाज

Last Updated:  Tuesday, February 1, 2022  9:00 pm

देवास : कांग्रेस का घर महात्मा गांधी का घर है, कांग्रेस का घर अंबेडकर जी का घर है। कांग्रेस का घर नेहरुजी का घर है। कांग्रेस का घर हमारी संस्कृति का घर है। हमारे देश की संस्कृति जोड़ने की संस्कृति है। ये बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने देवास में कांग्रेस के घर चलो, घर-घर चलो अभियान के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा, और पढ़े

डिजिटल इंडिया से आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को निर्धारित करने वाला बजट- रणदिवे

Last Updated:  Tuesday,   8:57 pm

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने भी केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश आम बजट देश के सभी वर्गो के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। रणदिवे ने बताया कि यह आम बजट “डिजिटल इंडिया से लेकर आत्मनिर्भर भारत“ बनाने के लक्ष्य को निर्धारित करने वाला बजट है। बजट में रोजगार और अर्थव्यवस्था की गति पर पूरा जोर दिया गया है। देश के विकास और पढ़े

तरक्की की रफ़्तार और अर्थव्यवस्था को गति देने वाला बजट- लालवानी

Last Updated:  Tuesday,   6:31 pm

इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने केंद्रीय बजट को तरक्की की रफ्तार बढ़ाने वाला बजट बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। देश की जनता की उम्मीद और सपनों को पूरा करने वाला बजट। सांसद लालवानी ने कहा कि ये भारत के 135 करोड़ लोगों के सपनों और उम्मीदों को पूरा करने वाला बजट है। खेती कर रहा किसान हो, स्टार्टअप शुरू करना चाह रहा युवा हो या नई तकनीक के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार भारत और पढ़े

मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए घोर निराशाजनक है बजट- शुक्ला

Last Updated:  Tuesday,   6:00 pm

इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत किए गए बजट को घोर निराशाजनक बताया है । उन्होंने कहा कि यह बजट मध्यमवर्गीय परिवारों की अपेक्षाओं पर प्रहार करने वाला बजट है । इस बजट में कहीं भी इन परिवारों को राहत देने की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। देश की जनता महंगाई से हैरान- परेशान है। महंगाई को नियंत्रित करने और कम करने का कोई प्रयास इस बजट और पढ़े