अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के जन्मदिन की खुशी में सहभागी बन रहे हैं विधायक शुक्ला
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के कांग्रेसी विधायक संजय शुक्ला,अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता से संपर्क और संवाद बनाएं रखने के लिए नित नए प्रयोग कर रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने नवाचार किया है। इसके तहत अपने विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले हर नागरिक को उसके जन्मदिन पर विधायक शुक्ला की ओर से बधाई के साथ फोटो फ्रेम का संदेश भेजा जा रहा है। संबंधित व्यक्ति को जन्मदिन की बधाई भी विधायक शुक्ला खुद फोन करके देते हैं।उनकी और पढ़े










