Category Archives: राजनीति

सांवेर विधानसभा क्षेत्र के कनाड़िया में बनेगा 50 बिस्तरों का अस्पताल

Last Updated:  Saturday, September 25, 2021  12:57 am

इंदौर : जल संसाधन मंत्री और सांवेर क्षेत्र के विधायक तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा क्षेत्र को स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी सौगात मिली है। इस विधानसभा के कनाड़िया में 50 बिस्तरों का सिविल अस्पताल बनाया जाएगा, इसके लिए राज्य शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।इसके साथ ही  गढ़ी में 6 बिस्तर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पिपल्या डमाली में उप स्वास्थ्य केन्द्र, हिंडोलिया में उप स्वास्थ्य केन्द्र, असरावद खुर्द में उप स्वास्थ्य केन्द्र, धारना में 6 बिस्तर और पढ़े

स्वास्थ्य अधिकारी के साथ अभद्रता के मामले में जीतू पटवारी को मिली अग्रिम जमानत

Last Updated:  Thursday, September 23, 2021  11:34 pm

इंदौर : चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव और निगमकर्मियों के साथ अभद्रता किए जाने के मामले में गुरूवार को विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को अग्रिम जमानत मिल गई। विधायक पटवारी को भोपाल स्थित विशेष अदालत से यह जमानत मिली है। पटवारी की ओर से अभिभाषक अजय गुप्ता और जय हार्डिया ने भोपाल कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। कोर्ट ने पटवारी को 50 हजार रुपए की राशि पर अग्रिम जमानत दे दी। नगर निगम और पढ़े

महँगाई सहित अन्य मुद्दों को लेकर 25 सितंबर को कांग्रेस का धरना- प्रदर्शन

Last Updated:  Thursday,   6:01 pm

इंदौर : 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक शहर कांग्रेस द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन रीगल चौराहा (सिंगापुर मार्केट) पर किया जाएगा।शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि पिछले दिनों नई दिल्ली में देश के 19 प्रमुख विपक्षी दलों की बैठक में निर्णय लिया गया था कि देश की जवलंत समस्या जैसे महँगाई, कोविड में दिवंगत हुए लोगों को उचित मुआवजा देने,बेरोजगारी एवं अन्य मुद्दों पर पूरे देश में 25 सितंबर को धरना- प्रदर्शन किया जाएगा। और पढ़े

सांसद लालवानी ने अमर्यादित ढंग से गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन पर जताई नाराजगी

Last Updated:  Tuesday, September 21, 2021  4:00 pm

इंदौर : जवाहर टेकरी पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन में अमर्यादित तरीका अपनाकर लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किए जाने पर बीजेपी नेताओं ने भी नाराजगी जताई है। सांसद शंकर लालवानी ने सम्बन्धित निगमकर्मियों की हरकत की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर व निगमायुक्त को दिए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज ने भी निगमकर्मियों की हरकत पर सख्त नाराजगी व्यक्त की है।

जवाहर टेकरी पहुंचे कांग्रेसी नेता, नगर निगम पर लगाया श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ का आरोप

Last Updated:  Tuesday,   3:56 pm

इंदौर : गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन में लापरवाही बरते जाने का मामला तूल पकड़ गया है, वहीं इसपर सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेसी विधायक संजय शुक्ला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल मंगलवार सुबह जवाहर टेकरी पहुंचे। वहां उन्होंने नगर निगम द्वारा किए गए गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद के हालात देखें । उनका आरोप है कि गंदे सड़ांध मारते पानी में नगर निगम कर्मियों ने शहर से एकत्र की गई गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया है। पानी और पढ़े

बीजेपी व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक का किया गया जोरदार स्वागत

Last Updated:  Tuesday,   2:20 am

इंदौर : भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल पदभार संभालने के बाद सोमवार को पहली बार इंदौर पहुंचे। भाजपा कार्यालय पर शरद अग्रवाल का व्यापारी प्रकोष्ठ एवं अन्य व्यवसायिक संगठनों के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया।कार्यक्रम में मालवा चेम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष अजीत नारंग, सचिव ईश्वर बाहेती, रमेश गोदवानी, बीजेपी व्यापारी प्रकोष्ठ के नगर संयोजक, निर्मल वर्मा, इंदौर फुटकर मार्केट के नरेश फुंंदवानी, साउण्ड एण्ड लाइट एसोसिएशन महरानी रोड के सुधीर चौपड़ा, सियागंज होलसेल किराना ब्रोकर्स एसोसिएशन और पढ़े

बीजेपी के सेवा और समर्पण अभियान के तहत दिव्यांगों को भेंट किए गए कृत्रिम अंग व ट्रायसिकल

Last Updated:  Tuesday,   2:18 am

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वा जन्मदिवस बीजेपी 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक “सेवा और समर्पण” अभियान के रूप में मना रही है। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर सेवा कार्य किए जा रहे हैं।इसी कड़ी में जावरा कम्पाउंड स्थित बीजेपी कार्यालय पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महामंत्री गणेश गोयल, घनश्याम शेर, कमल बाघेला, गोलू शुक्ला, दीपक जैन टीनू, सावन सोनकर, शैलजा मिश्रा, वीणा शर्मा, देवकीनंदन तिवारी, मनेज मिश्रा, सविता अखण्ड, अनिल शर्मा, सविता पटेल, भारत पारख, और पढ़े

भारतीय किसान संघ के मालवा प्रांत की नई कार्यकारिणी गठित, रामप्रसाद सूर्या अध्यक्ष, रमेश दांगी महामंत्री चुने गए

Last Updated:  Sunday, September 19, 2021  7:54 pm

इंदौर : भारतीय किसान संघ मालवा प्रान्त का अधिवेशन मांई मंगेशकर सभागृह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक बलिराम पटेल और किसान संघ के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में किसान संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रान्त संगठन मंत्री अतुल माहेश्वरी , प्रदेश अध्यक्ष रामभरोसे बसोतिया, प्रान्त अध्यक्ष कमल अंजना , प्रान्त महामंत्री राजेंद्र पालीवाल, प्रान्त कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल विशेष अतिथि थे । इस मौके पर बलिराम और पढ़े

पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

Last Updated:  Saturday, September 18, 2021  8:44 pm

चंडीगढ़ : देशभर में सिमट रही कांग्रेस के पास महज तीन राज्यों की सत्ता बची है पर वहां भी घमासान चल रहा है। पंजाब में नवजोत सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच छिड़ी सियासी जंग में अंततः कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ी। शनिवार को नाटकीय घटनाक्रम के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शाम को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मिलकर सीएम पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया। उनके सभी मंत्रियों ने भी अपने इस्तीफे राज्यपाल को और पढ़े

कांग्रेसी विधायक जीतू पटवारी का आरोप, बीजेपी नेताओं के दबाव में उनपर दर्ज किया गया प्रकरण

Last Updated:  Saturday,   8:41 pm

इंदौर : कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी नेताओं ने दबाव बनाकर उनके खिलाफ मुकदमा कायम करवाया है। यह बदले की राजनीति और नफरत फैलाने का उदाहरण है। डॉ. उत्तम यादव ने एफआईआर से किया था इनकार। विधायक जीतू पटवारी ने अपने बयान में कहा कि निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उत्तम यादव, जिनसे उनकी नोकझोक हुई थी, ने खुद एफआईआर दर्ज करवाने से मना किया था, बाद में बीजेपी नेताओं ने उनपर प्रेशर बनाकर और पढ़े