खंडवा लोकसभा सीट पर मोघे ने बढ़ाई सक्रियता, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, संतश्री से लिया आशीर्वाद
इंदौर : खंडवा लोकसभा सीट पर निकट भविष्य में उपचुनाव होने वाला है। इसके चलते दावेदारों ने अपनी सक्रियता बढा दी है। बीजेपी से वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे इस सीट से प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं। उनकी सक्रियता यहां बनी हुई है। पड़ौसी खरगौन लोकसभा सीट से वे पूर्व में सांसद भी रह चुके हैं। संगठन स्तर पर लंबे समय तक काम करने से कार्यकर्ताओं के बीच भी उनकी अच्छी पैठ है, जिसका लाभ उन्हें मिल सकता है। यही और पढ़े











