Category Archives: राजनीति

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया अटलजी का पुण्य स्मरण, अर्पित किए श्रद्धासुमन

Last Updated:  Tuesday, August 17, 2021  10:29 am

इन्दौर : सोमवार को भाजपा कार्यालय पर ‘‘भारत रत्न’’ पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की तृतीय पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने अटलजी से जुड़े संस्मरण सुनाते हुए कहा कि कवि हृदय अटलजी ने अपना पूरा जीवन देश सेवा व जनसेवा को समर्पित कर दिया। संगठन हो या सरकार अटलजी हमेशा प्रमुख भूमिका में रहे। विपक्षी दलों के राजनेता भी अटलजी का सम्मान करने में पीछे और पढ़े

बढती महंगाई और महिला उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस की अगस्त क्रांति पदयात्रा

Last Updated:  Monday, August 16, 2021  8:39 pm

देवास : मप्र कॉंग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर मप्र में बढ़ते महिला अपराध, महंगाई, लचर कानून व्यवस्था एवं भाजपा के कुशासन सहित अन्य मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय महिला कॉंग्रेस की राष्ट्रीय संयोजक नूरी खान “अगस्त क्रांति पदयात्रा” करते हुए सोमवार को देवास पहुँची। उज्जैन के नरवर से होकर देवास के नागुखेड़ी बाइपास पर देवास शहर कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज राजानी ने पदयात्रा की अगवानी की। शहर के विभिन्न मार्गो पर पदयात्रा का भव्य स्वागत किया गया। पदयात्रा और पढ़े

देवास कांग्रेस कार्यालय पर सज्जन वर्मा ने किया झंडावंदन, केंद्र व प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

Last Updated:  Monday,   8:37 pm

देवास : स्वतंत्रता दिवस की 75वी वर्षगाँठ के अवसर पर देवास स्टेशन रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। सर्वप्रथम वंदे मातरम् का गायन हुआ। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के जनता के नाम संदेश का वाचन किया।इसके बाद सज्जन वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में देश को फिर एक आजादी की लड़ाई लड़ने की जरूरत है। महंगाई, बिगड़ती कानून और पढ़े

कांग्रेस कार्यालय पर विनय बाकलीवाल ने किया ध्वजारोहण

Last Updated:  Monday,   8:33 pm

इंदौर : स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगाँठ के अवसर पर इंदौर शहर व जिला काँग्रेस कार्यालय गाँधी भवन में शहर काँग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने तिरंगा फहराकर ध्वज वंदन किया। इस अवसर पर राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान के साथ झण्डा ऊँचा रहे हमारा का गान भी किया गया। इस दौरान देश की आन बान और शान के प्रतीक तिरंगे को सलामी भी पेश की गई।इस अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के संदेश का वाचन मध्यप्रदेश महिला काँग्रेस की अध्यक्षा और पढ़े

बीजेपी कार्यालय पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने किया ध्वजारोहण, आजादी की 75 वी वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का किया गया आह्वान

Last Updated:  Sunday, August 15, 2021  8:24 pm

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाई गई। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने झंडावंदन कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। अमृत महोत्सव के रूप में मनाएं 75 वी वर्षगांठ। इस मौके पर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी की 75वीं वर्षगाठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का देश की जनता से आग्रह किया है। हमें देश के नेतृत्व और पढ़े

आजादी की 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बीजेपी ने किया पौधारोपण

Last Updated:  Sunday,   5:10 pm

इंदौर : पीएम नरेंद्र मोदी के आग्रह पर आजादी की 75 वी वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मनाई जा रही है। बीजेपी ने इस उपलक्ष्य में लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के पास एमआर -4 पर पौधारोपण किया। सांसद शंकर लालवानी, बीजेपी नगर उपाध्यक्ष कमल वाघेला व सोनू यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने यहां पौधे रोपे। सांसद लालवानी और वाघेला ने इस अवसर पर लोगों से आग्रह किया कि सभी लोग हर घर एक पेड़ अभियान के तहत अपने अपने और पढ़े

देवास शहर कांग्रेस ने किया स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान

Last Updated:  Sunday,   12:10 pm

देवास : आजादी की 75 वी वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को मप्र कॉंग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार शहर कॉंग्रेस कमेटी देवास ने सम्मान “समारोह” का आयोजन किया। इस गरिमामय समारोह में आज़ाद हिंद फौज में रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.किशनसिंह ठाकुर की धर्मपत्नी तेजूबाई , आज़ादी की लड़ाई मे देवास की ओर से शामिल स्व. महंत रामदास बैरागी के पोते दिनेश बैरागी एवं राजा महाराजाओं के खिलाफ आज़ादी के लिए अपनी आवाज बुलंद करने वाले गाँव बांगर और पढ़े

कैसे मनाया जाए आजादी का अमृत महोत्सव, सांसद लालवानी ने मांगे सुझाव

Last Updated:  Friday, August 13, 2021  6:44 pm

इंदौर : स्वतंत्रता की 75 वी वर्षगांठ पर ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ पूरे देश में मनाया जाएगा, जिसके तहत अगले एक वर्ष तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इस अवसर पर इंदौर में भी अगले एक वर्ष में 75 कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इंदौर में इन कार्यक्रमों का स्वरुप क्या हो और आयोजन कैसे हो, इसके लिए सांसद शंकर लालवानी ने पूरे जिले से सुझाव मांगे है। सांसद शंकर लालवानी की वेबसाइट ShankarLalwani.com पर जाकर आप सुझाव दे सकते हैं। और पढ़े

इंदौर सहित 4 जिलों में ‘यात्रा’ के जरिए ‘जन’ से ‘आशीर्वाद’ लेंगे सिंधिया, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Last Updated:  Friday,   5:31 pm

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हाल में किए गए मंत्रिमंडल पुर्नगठन के अंतर्गत प्रदेश के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री थावरचन्द्र गेहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है तो दो नए मंत्रियों के रूप में डॉ.वीरेन्द्र खटीक एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया को शामिल किया गया है। विपक्ष ने अपनी हठधर्मिता के चलते इन मंत्रियों का सदन में परिचय नहीं होने दिया था। इसलिये अब ये मंत्रीगण आर्शीवाद यात्राओं के माध्यम से जनता का आर्शीवाद लेने निकलेंगे। केंद्रीय मंत्री और पढ़े

जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी बिरसा मुंडा की जयंती, सीएम शिवराज ने किया ऐलान

Last Updated:  Tuesday, August 10, 2021  7:02 pm

भोपाल : आदिवासी दिवस के मौके पर कांग्रेस और बीजेपी में खुद को आदिवासियों का हितैषी दर्शाने की होड़ मची रही। कांग्रेस के आदिवासियों की उपेक्षा को लेकर लगाए गए आरोप पर पलटवार करते हुए सीएम शिवराज ने ऐलान किया कि 15 नंवबर बिरसा मुंडा जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा, उस दिन शासकीय अवकाश भी रहेगा। जनजातीय नायकों की कांग्रेस ने उपेक्षा की। सीएम शिवराज और बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि और पढ़े