Category Archives: राजनीति

देश के सबसे बड़े जयचन्द हैं दिग्विजय सिंह- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

Last Updated:  Saturday, October 17, 2020  12:12 am

इंदौर : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह को प्रदेश ही नहीं देश का सबसे बड़ा जयचंद बताया है। शुक्रवार को सांवेर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने ये बात कही। दरअसल ग्वालियर- चम्बल क्षेत्र में कमलनाथ- दिग्विजय सिंह ने एक सभा के दौरान शहीद स्मारक और रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा लगवाने का ऐलान किया था।उसी संदर्भ में पूछे गए सवाल के जवाब में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ये बात कही। और पढ़े

डॉ. दीदी ने वार्ड 55 में ई- रिक्शा टैंकर से शुरू किया सेनिटाइजेशन, बीजेपी के टिकट पर लड़ना चाहती हैं चुनाव

Last Updated:  Friday, October 16, 2020  5:39 pm

इंदौर : डॉ. दीदी के नाम से मशहूर मेडिकल की छात्रा अदिति सिंघल पढाई के साथ अपने उन सपनों को भी पूरा करना चाहती हैं, जो उसने मन में संजों रखे हैं। सामाजिक सरोकारों के साथ एक- एक कदम आगे बढ़ा रही अदिति राजनीति में जाना चाहती हैं। अपनी इस महत्वाकांक्षा को वे छुपाती भी नहीं हैं। ई- रिक्शा टेंकर के जरिये शुरू किया सेनिटाइजेशन अभियान। अदिति सिंघल याने डॉ. दीदी ने सामाजिक सरोकार के तहत ई- रिक्शा टैंकर बनाया और पढ़े

सांवेर की जनता के समक्ष दण्डवत हुए सिलावट

Last Updated:  Thursday, October 15, 2020  9:10 am

इंदौर : बुधवार को नामांकन रैली के दौरान बाजार चौक में आयोजित आमसभा में बीजेपी प्रत्याशी तुलसी सिलावट ने जो किया उससे सभा में मौजूद जनता भी अवाक रह गई, पर दूसरे ही पल तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पांडाल गूंज उठा। जब जनता के सामने सिलावट ने किया दण्डवत। हाल ही में सीएम शिवराज सिंह ने एक सभा में जनता को दण्डवत प्रणाम किया था। उसी का अनुसरण करते हुए बीजेपी प्रत्याशी तुलसी सिलावट ने सांवेर के बाजार चौक और पढ़े

बहुरूपियों को वोटर रूपी राम देंगे सजा- मालू

Last Updated:  Thursday,   1:16 am

इंदौर : जिन्हें अपने काम पर भरोसा नहीं, राम पर भरोसा नहीं वे अब हारने की कगार पर आकर भगवान राम को याद कर रहे हैं। पोस्टरों में कमलनाथ को मर्यादा पुरुषोत्तम बताने वाले एक बार फिर राम का अपमान कर रहे हैं।खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू नें काँग्रेस द्वारा कमलनाथ को मर्यादा पुरुषोत्तम बताने वाले पोस्टर लगाने को घोर आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि अब ये गजनवी के अनुचर जिनकी कोई मर्यादा नहीं बची। वे पुरुष नहीं और पढ़े

सिंधिया ने अहंकारी चुन्नू- मुन्नू की बन्द करवा दी दुकान- विजयवर्गीय

Last Updated:  Thursday,   1:12 am

इंदौर : 2018 का विधानसभा का चुनाव कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के चेहरे को आगे कर जीता था। चुन्नू- मुन्नू (कमलनाथ- दिग्विजय सिंह) की जोड़ी को तो 50- 100 लोग भी सुनने नहीं आते थे। चुनाव में किसानों, युवाओं, दूध उत्पादकों सहित अन्य लोगों से बड़े- बड़े वादे किए गए थे। 15 माह बीतने के बाद भी कमलनाथ सरकार ने वादे पूरे नहीं किए तो सिंधिया ने मोदी एक्सप्रेस पकड़ ली और अहंकारी चुन्नू- मुन्नू (कमलनाथ- दिग्विजय) की जोड़ी को और पढ़े

नामांकन दाखिल करने से पूर्व सिलावट ने परिवार सहित किया गणेश पूजन

Last Updated:  Thursday,   1:04 am

इंदौर : सांवेर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार तुलसीराम सिलावट को नामांकन दाखिल करने के लिए उनकी धर्मपत्नी सुनीता सिलावट ने विजय तिलक लगाकर घर से रवाना किया। घर से अपने दोनों पुत्रों नीतेश और बकिंम के साथ तुलसीराम सिलावट सबसे पहले उनके परिजनों द्वारा आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज परिसर में स्थापित भगवान गणेश के मंदिर पहुंचे। वहां पर पुजारी ने उनके हाथों पूजा कराई। इसी के साथ उन्होंने वीर सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में भी दर्शन- पूजन किया। तत्पश्चात और पढ़े

उत्साही माहौल में विशाल रैली के साथ बीजेपी प्रत्याशी सिलावट ने दाखिल किया नामांकन

Last Updated:  Wednesday, October 14, 2020  9:14 pm

इंदौर : सांवेर विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट ने बुधवार 14 अक्टूबर को राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं के साथ शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।तुलसीराम सिलावट सांवेर स्थित मां चामुण्डा देवी के मंदिर पहुंचे और पूजा- अर्चना व आरती की। उपचुनाव प्रभारी रमेश मेंदोला, बीजेपी जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर, सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़, आकाश विजयवर्गीय व अन्य वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी सिलावट के और पढ़े

कांग्रेस पर बीजेपी ने किया जवाबी हमला, चलाया ‘मैं भी शिवराज हूं’ अभियान

Last Updated:  Wednesday,   12:40 am

इंदौर :भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर ’’मैं भी शिवराज हूं’’ केम्पेन चलाया।इस अवसर पर रणदिवे ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस पार्टी किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने सभा में सार्वजनिक रूप से कहा कि हमारे नेता कमलनाथ हिन्दूस्तान के दूसरे नम्बर के उद्योगपति हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की तरह नंगे-भूखे घर से नहीं है। कांगेस की ऐसी घृणित और कुत्सित मानसिकता और पढ़े

गजनवी के अनुयायी लुटेरों की फौज है कांग्रेस- मालू

Last Updated:  Wednesday,   12:16 am

इंदौर : काँग्रेस और उनके नेता कमलनाथ सत्ता जाने के बाद सन्निपात में हैं। कभी हमारे नेता प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नालायक तो कभी नँगे भूखे बोलकर अपना खिसियानापन और दिवालियापन बता रहें हैं। ये तो गजनवी के अनुयायी लुटेरों की फौज है, जो प्रदेश को लूटने आई थी।मंगलवार को जारी एक बयान में खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि कमलनाथ तो देश के बड़े उद्योगपति औऱ धन्ना सेठ और पढ़े

कांग्रेस के भूखे- नंगे वाले बयान पर बीजेपी का जोरदार पलटवार, ‘मैं भी शिवराज’ अभियान का किया आगाज

Last Updated:  Tuesday, October 13, 2020  11:58 pm

भोपाल : सीएम शिवराज के खिलाफ ‘भूखे- नंगे’ वाला बयान कांग्रेस के गले की घंटी बन गया है। बीजेपी ने इसे इस बयान को लपक लिया है और कांग्रेस को बैकफुट पर जाने को मजबूर कर दिया है। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय से वीडियो रथ सभी 28 विधानसभाओं में रवाना किए गए वहीं प्रदेश बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोलते हुए मैं भी शिवराज अभियान शुरू कर दिया। ‘अगर गरीब होना गुनाह है तो और पढ़े