कृषि मंत्री कमल पटेल ने सांवेर में लोगों से किया संवाद, बीजेपी प्रत्याशी सिलावट को विजयी बनाने का किया आह्वान
इंदौर : साँवेर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट ने बुधवार को प्रकाश सोनकर मंडल के ग्राम देवली तराना से जनसंपर्क की शुरूआत की। इसके पश्चात कजलाना, लक्ष्मणखेडी, उमगखेडी, दर्जी कराड़िया, सुराखेडी, कुडाना, कायस्थखेडी, मुकाता, लालाखेडा, एवं बावल्याखेडी में जनसंपर्क किया।जनसंपर्क के दौरान गांव में घर-घर श्री सिलावट का छोटी-छोटी बालिकाओ ने आरती उतारी व पुष्पमाला और कमल के फूल वाले दुपट्टे से स्वागत किया। ग्रामवासियो ने भारी मतों से उपचुनाव में विजयी होने का आशीर्वाद भी दिया। और पढ़े











