Category Archives: राजनीति

किसानों के हित में हैं कृषि सुधार कानून, कांग्रेस कर रही गुमराह- गहलोत

Last Updated:  Friday, October 2, 2020  10:04 pm

इंदौर : वरिष्ठ भाजपा नेता, केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत का कहना है कि हाल ही में संसद में पारित होकर कानून का रूप लेनेवाले कृषि सुधार विधेयक किसानों के हित में हैं। इनसे किसानों को कहीं भी अपनी उपज बेचने की छूट होगी। उनका मुनाफा बढ़ेगा और पीएम मोदी के सपने के अनुरूप 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने का मार्ग प्रशस्त होगा। केंद्रीय मंत्री गहलोत शुक्रवार को स्थानीय बीजेपी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता और पढ़े

हाथरस की घटना से जुड़े सवालों से घबराए केंद्रीय मंत्री पत्रकार वार्ता से करने लगे पलायन…!

Last Updated:  Friday,   6:25 pm

इंदौर : केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत शुक्रवार शाम पत्रकार वार्ता के दौरान हाथरस और अन्य स्थानों पर हुई दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर पूछे गए सवालों पर असहज हो गए और उठकर जाने लगे। बमुश्किल वे पुनः लौटे और कृषि सुधार कानूनों से जुड़े सवालों के जवाब दिए। सवालों की बौछार से घबराए केंद्रीय मंत्री। दरअसल केंद्रीय मंत्री गहलोत हाल ही में संसद पारित कृषि सुधार कानूनों के बारे में पत्रकार वार्ता के जरिये जानकारी दे और पढ़े

बीजेपी कार्यकर्ता के साथ मारपीट कर कांग्रेसियों ने अपना असली चेहरा उजागर किया

Last Updated:  Friday,   3:05 pm

इंदौर : गांधी जयंती के दिन गांधी प्रतिमा पर कांग्रेसी नेताओं द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण करने गए बीजेपी कार्यकर्ता के साथ खुलेआम मारपीट करते हुए मोदीजी को गालियां दी गई।बीजेपी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि नेहरू परिवार हो या कांग्रेसी, उन्होंने सत्ता के लिए गांधीजी के नाम का केवल उपयोग किया है, उनकी विचारधारा व उनके आदर्शों का कभी भी पालन नहीं किया। गांधीजी के और पढ़े

गांधी प्रतिमा पर बीजेपी कार्यकर्ता के साथ कांग्रेसियों ने की झूमाझटकी

Last Updated:  Friday,   1:21 pm

इंदौर : अहिंसा के पुजारी कहे जाने वाले महात्मा गांधी की जयंती पर उनकी ही प्रतिमा के समक्ष हिंसक घटना हो गई। यहां एकत्रित कांग्रेसियों ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने आए एक बीजेपी कार्यकर्ता के साथ झूमाझटकी और मारपीट कर दी। पुलिस जवानों ने उसे अपने घेरे में लेकर बाहर निकाला और वहां से रवाना किया। नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहनकर आया था बीजेपी कार्यकर्ता। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता शुक्रवार (2 अक्टूबर) सुबह गांधी जयंती और पढ़े

सिलावट और राजपूत का छीन सकता है मंत्री पद

Last Updated:  Friday,   1:02 am

इंदौर : उपचुनाव लड़ रहे दो मंत्री तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत का मंत्री पद मतदान के पहले ही छीन जाएगा क्योंकि उनका कार्यकाल 20 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। 21 अक्टूबर से वे मंत्री पद पर नहीं रह सकेंगे। दोनों नेताओं ने कांग्रेस और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद 21 अप्रैल को भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। दोनों ही विधायक के पद पर नहीं हैं। नियमों के अनुसार और पढ़े

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका सीएम योगी का पुतला

Last Updated:  Friday,   12:58 am

इंदौर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गाँधी के साथ यूपी पुलिस द्वारा की गई कथित अभद्रता और गिरफ्तारी के चलते देश भर के कांग्रेसियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। इसके विरोध में इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय के समीप किया गया। पुलिस ने किया पुतला छीनने का प्रयास। पुतला दहन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस और पढ़े

हाथरस की घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने बनाई मानव श्रृंखला

Last Updated:  Thursday, October 1, 2020  9:06 pm

इंदौर। उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती से गैंगरेप के बाद उसकी जघन्य हत्या के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मानव श्रृंखला बनाई। इस मौन प्रदर्शन में कांग्रेस से जुड़ी महिलाओं ने भी शिरकत की। महूनाका चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर कर किए गए इस विरोध प्रदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम आदित्यनाथ योगी से आरोपियों को फाँसी देने की मांग की गई। यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं। अर्चना राठौर के नेतृत्व में हुए इस विरोध और पढ़े

माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, कांग्रेसी रहे नदारद…!

Last Updated:  Thursday,   1:05 pm

इंदौर : स्व. माधवराव सिंधिया की 19वीं पुण्यतिथि पर बंगाली चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर नजारा इस बार बदला हुआ था। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने तो माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। लेकिन प्रतिवर्ष यहां दिखाई देने वाले कांग्रेसी इस बार नदारद रहे। ज्योतिरादित्य सिंधिया के पाला बदलने का असर साफ नजर आया।कृष्णमुरारी मोघे ने इस मौके पर कहा कि स्व. माधवराव सिंधिया एक सफल राजनेता तो थे ही, उनका राजनीतिक जीवन भी पारदर्शी और पढ़े

मप्र की 28 विधानसभा सीटों पर 3 नवम्बर को होगा मतदान

Last Updated:  Tuesday, September 29, 2020  4:38 pm

नई दिल्ली : केंद्रीय निवार्चन आयोग ने मप्र की 28 सीटों सहित 11 राज्यों की 56 विधानसभा और बिहार की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मप्र की 28 सीटों पर 3 नवम्बर को मतदान होगा। नतीजे 10 नवम्बर को आएंगे। इन राज्यों में हो रहे उपचुनाव। मप्र 28, गुजरात 8, यूपी 7, छत्तीसगढ़ व हरियाणा 1- 1, झारखंड व कर्नाटक 2- 2, मणिपुर, नागालैंड, उड़ीसा 2- 2- 2 और तेलंगाना की 1 सीट और पढ़े

नड्डा की नई कार्यकारिणी में भी राष्ट्रीय महासचिव बने कैलाश विजयवर्गीय, शिव और सिंधिया ने किया अभिनंदन

Last Updated:  Sunday, September 27, 2020  3:42 pm

इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। नई कार्यकारिणी में भी कैलाश विजयवर्गीय को राष्ट्रीय महासचिव पद पर बरकरार रखा गया है। जब कार्यकारिणी की घोषणा हुई तब कैलाशजी सांवेर में सीएम शिवराज और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मंच साझा कर रहे थे। उन्हें पुनः राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने की खबर मिलते ही समर्थकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं में उल्लास छा गया। मंच पर ही कैलाश विजयवर्गीय को बधाइयां देने का सिलसिला और पढ़े