Category Archives: राजनीति

अपनी ही सरकार को मंत्री वर्मा ने खड़ा किया कटघरे में..बोले किचन कैबिनेट ही सब तय कर लेती है..!

Last Updated:  Sunday, February 23, 2020  1:22 pm

इंदौर : मप्र में कांग्रेस की सरकार बने एक साल से ज्यादा समय हो गया है। सीएम कमलनाथ के करीबी और मंत्रियों के समर्थक तो किसी न किसी तरह उपकृत हो रहे हैं लेकिन आम कार्यकर्ता की कोई पूछपरख नहीं हो रही है। सरकार और संगठन की बेरुखी से निराशा का अनुभव कर रहे कार्यकर्ताओं ने रविवार को एक रेस्टोरेंट में मिलन समारोह के जरिये अपनी पीड़ा को बयां किया। पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद और पढ़े

निगम परिषद में पारित प्रस्ताव निरस्त करना प्रशासक की मनमानी- नेमा

Last Updated:  Sunday,   8:09 am

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने निगम प्रशासक द्वारा शहर की जनता के हितों की चिंता किये बगैर निगम परिषद की बैठक में पारित विकास के 200 से अधिक प्रस्तावों को निरस्त करने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे चुने गए जनप्रतिनिधियों और शहर की जनता का घोर अपमान निरूपित किया है। निरस्त किए गए ये प्रस्ताव भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों के पार्षदों ने जन इच्छा एवं जनता की मांग पर पारित करवाए थे। और पढ़े

कामचलाऊ सीएम हैं कमलनाथ, एक भी वादा नहीं कर पाए पूरा- शाहनवाज

Last Updated:  Tuesday, February 18, 2020  7:20 pm

इंदौर : मप्र की जनता भी अब यह मानने लगी है कि बीजेपी के शासनकाल में विकास की जो धारा प्रदेश में बहती थी, कांग्रेस के शासन में बीते एक वर्ष से रुक गई है। किसानों, युवाओं, अतिथि शिक्षकों से किया कोई भी वादा प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरा नहीं कर पाई है। अब तो उसी के नेता कह रहे हैं कि सरकार वादे पूरे नहीं कर रही है।कमलनाथ कामचलाऊ और दबाव में काम करने वाले सीएम साबित हो रहे और पढ़े

सिंधिया को कमलनाथ की दो टूक…’तो उतर जाएं सड़क पर’

Last Updated:  Saturday, February 15, 2020  3:45 pm

भोपाल : ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम कमलनाथ के बीच तकरार ने अब तल्खी का रूप ले लिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के वचन पत्र में जनता के साथ किये वादे पूरे नहीं किये जाने पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने सम्बन्धी बयान दिया था। शनिवार को नई दिल्ली में सीएम कमलनाथ से सिंधिया के इस बयान को लेकर सवाल किया गया तो झल्लाने वाले अंदाज में उन्होंने कहा ‘तो उतर जाएं’ और अपनी कार आगे बढ़ा ली। समन्वय और पढ़े

सांसद वीडी शर्मा के हाथों में आई मप्र बीजेपी की कमान

Last Updated:  Saturday,   12:26 pm

इंदौर : मप्र बीजेपी संगठन को नया अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा को प्रदेश बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का स्थान लेंगे। वीडी शर्मा फ़िलहाल पार्टी के प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सम्भाले हुए थे। संघ के करीबी माने जाते हैं शर्मा। सांसद वीडी शर्मा 32 साल से राजनीति में सक्रिय हैं। 1987 में वे एबीवीपी से जुड़े। 1995 में सक्रिय राजनीति और पढ़े

केंद्रीय बजट में मप्र के साथ किया गया भेदभाव- कांग्रेस

Last Updated:  Tuesday, February 4, 2020  4:05 pm

इंदौर : केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर मध्यप्रदेश की जनता को कोई बड़ी राहत नही दी गई है। यह आरोप लगाते हुए इंदौर शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, प्रदेश सचिव राजेश चौकसे, सम्भागीय प्रवक्ता अमित कुमार चौरसिया ने केंद्रीय बजट को भेदभाव पूर्ण ओर देश एवं प्रदेश के लिए निराशा जनक करार दिया। नेताद्वय ने कहा केंद्र सरकार ने मध्यवर्गीय परिवारों के लिए जहाँ 5 लाख तक की आय पर छूट दी वही 5 लाख और पढ़े

कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए सक्रिय हुई बीजेपी

Last Updated:  Tuesday,   3:08 pm

इंदौर: (कीर्ति राणा) प्रदेश की अधिकांश नगर पंचायतों, पालिकाओं में पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नगर निगम विधान मुताबिक तो कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही चुनाव हो जाने थे लेकिन सरकार ने अधिकांश पालिकाओं, नगर निगमों में प्रशासकों की नियुक्ति कर दी है।जबकि इंदौर जैसी बड़ी नगर निगम में अभी तक तो वार्ड परिसीमन की प्रक्रिया ही शुरु नहीं हुई है।स्थानीय निकायों में प्रशासकों की नियुक्ति से भाजपा भी सतर्क हो गई है।उसे लग रहा है और पढ़े

सभी वर्गों के हितों के साथ देश के विकास को नए आयाम देनेवाला बजट है- बीजेपी

Last Updated:  Saturday, February 1, 2020  9:38 pm

इंदौर : केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को पेश किये गए बजट को भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने गांव, गरीब किसानों, व्यापारियों के साथ आमजन को राहत देने वाला और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला बजट बताया है। बजट में सभी वर्गो का पूरा ध्यान रखा गया है। नेमा ने कहा कि दुनिया में मंदी के इस दौर में यह बजट देश को विकास के पथ पर अग्रसर करेगा। बजट में इस बार पांच लाख रूपये तक और पढ़े

गणतंत्र दिवस पर कांग्रेसियों में दे दनादन…

Last Updated:  Monday, January 27, 2020  8:37 am

इंदौर: कांग्रेस में भीड़तंत्र और पट्ठावाद का बोलबाला है ये बात सर्वविदित है। अनुशासन और कांग्रेस का दूर- दूर तक कोई लेना- देना नहीं है। अपने नेता को चेहरा दिखाने की होड़ में कार्यकर्ता हर सीमा लांघ जाते हैं। लेकिन गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में जो दृश्य नजर आया उसे सिर्फ शर्मनाक ही कहा जा सकता है। दरअसल दशकों के बाद गणतंत्र दिवस पर गांधी भवन में कोई सीएम झंडावंदन के लिए आ रहे थे। बीते कई और पढ़े

दलित युवक को जिंदा जलाने के मामले में बीजेपी ने कमलनाथ सरकार को खड़ा किया कटघरे में..

Last Updated:  Sunday, January 26, 2020  9:58 am

इंदौर : मप्र के सागर में दलित समाज के युवक को घर में घुसकर जिंदा जला देने के मामले में बीजेपी ने कमलनाथ सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए गंभीर सवाल खड़े किए हैं। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता चिंतामणि मालवीय ने पत्रकार वार्ता के जरिये आरोप लगाया कि कमलनाथ सरकार ने जिंदा जलाए गए दलित युवक धनप्रसाद अहिरवार की सुध नहीं ली। उसे समय रहते बेहतर उपचार तक उपलब्ध नही कराया गया। बीजेपी के प्रयासों से उसे दिल्ली लाकर और पढ़े