सीएए के समर्थन में जन जागरण अभियान चलाएगी विहिप
इंदौर : विश्व हिन्दू परिषद भी नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आगे आया है। विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने बुधवार को पत्रकार वार्ता के जरिये नागरिकता संशोधन कानून लाने के लिए मोदी सरकार को बधाई दी। श्री परांडे के अनुसार नागरिकता कानून (सीएए ) को लेकर देशभर में दुष्प्रचार किया जा रहा है। यह कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर आए अल्पसंख्यक हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई शरणार्थियों को नागरिकता और पढ़े











